कलेक्टर ने शून्य निवेश नवाचार में उत्कृष्ठ कार्य हेतु शिक्षकों को दी बधाई मुंगेली। मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित शून्य निवेश नवाचार अंतर्गत मुंगेली जिले में उत्कृष्ठ कार्य करने हेतु कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे ने सर्व शिक्षा अभियान के जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला परियोजना समन्वयक श्री जी.पी. भारद्वाज, जिला मिशन समन्वयक श्री एस.के. अम्बष्ट, ए.डी.पी.ओ. श्री अजय नाथ, सहायक परियोजना समन्वयक श्री पी.सी. दिव्य, श्री वाचस्पति सिंह, श्री अशोक कश्यप को विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा आई.आई.टी. नई दिल्ली द्वारा…
महीना: मार्च 2019
कलेक्टर के निर्देश पर दुकानों से चालानी कार्यवाही
कलेक्टर के निर्देश पर दुकानों से चालानी कार्यवाही मुंगेली। कलेक्टोरेट मनियारी सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में विशेष अभियान चलाकर कोटपा एक्ट 2003 के तहत विकासखण्ड मुंगेली में एसएनजी कालेज मुंगेली, साइंस कालेज मुंगेली, शासकीय बीआरसाव स्कूल एवं सेंटजेवियर्स स्कूल मुंगेली के 100 गज की दूरी वाले दुकानों को चालानी एवं विधिक कार्यवाही की गई। जिसमें धारा 06अ, 06ब के तहत 11 दुकानों में कार्यवाही की गई। उक्त दुकानों से कुल 2100 रूपये की चालानी कार्यवाही की गई। उल्लेखनीय…
स्वास्थ्य केंद्र अमोरा में नि:शुल्क मानसिक स्वास्थ्य शिविर
स्वास्थ्य केंद्र अमोरा में नि:शुल्क मानसिक स्वास्थ्य शिविर मुंगेली। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत सोमवार 18 मार्च को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सीपी आगरे, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री उत्कर्ष तिवारी, जिला नोडल अधिकारी डॉ. शिवपाल सिंह सिदार के कुशल मार्गदर्शन में जिला स्तरीय नि:शुल्क मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अमोरा में प्रात: 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया गया। शिविर में निमहांस बैंगलुरू से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय ओबेराय द्वारा मानसिक रूप…
प्राथमिक शाला देवरी में नि:शुल्क दंत चिकित्सा शिविर
प्राथमिक शाला देवरी में नि:शुल्क दंत चिकित्सा शिविर मुंगेली। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय मुख स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सीपी आगरे, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री उत्कर्ष तिवारी, जिला नोडल अधिकारी मुख स्वास्थ्य कार्यक्रम डॉ. एस.पी.एस. सिदार के निर्देशानुसार मुख स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला देवरी (ब) में दंत चिकित्सक डॉ. कासिम कुरैशी द्वारा छात्र एवं छात्राओं का मुख दांतों से संबंधित नि:शुल्क जांच कर मुख एवं दांतों से संबंधित जानकारी दी गई। उक्त कार्यक्रम में स्कूल के सभी छात्र एवं…
वंशवाद की राजनीति ने सबसे अधिक नुकसान संस्थाओं को पहुँचाया : प्रधानमंत्री मोदी
वंशवाद की राजनीति ने सबसे अधिक नुकसान संस्थाओं को पहुँचाया : प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को ट्वीट करके कांग्रेस पर निशाना साधा है। पीएम मोदी ने कहा है कि वंशवाद की राजनीति से सबसे अधिक नुकसान संस्थाओं को हुआ है। प्रेस से पार्लियामेंट तक। सोल्जर्स से लेकर फ्री स्पीच तक। कॉन्स्टिट्यूशन से लेकर कोर्ट तक। कुछ भी नहीं छोड़ा। कुछ विचार साझा कर रहा हूं… 2014 में देशवासी इस बात से बेहद दुखी थे कि हम सबका प्यारा भारत आखिर फ्रेजाइल फाइव देशों में क्यों…
जस्टिस पिनाकी चंद्र घोष देश के पहले लोकपाल नियुक्त, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
जस्टिस पिनाकी चंद्र घोष देश के पहले लोकपाल नियुक्त, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति पिनाकी चंद्र घोष को मंगलवार को देश का पहला लोकपाल नियुक्त किया गया। एक आधिकारिक आदेश के अनुसार सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की पूर्व प्रमुख अर्चना रामसुंदरम, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्य सचिव दिनेश कुमार जैन, महेंद्र सिंह और इंद्रजीत प्रसाद गौतम को लोकपाल का गैर न्यायिक सदस्य नियुक्त किया गया है। न्यायमूर्ति दिलीप बी भोंसले, न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार मोहंती और न्यायमूर्ति अजय कुमार त्रिपाठी को भ्रष्टाचार निरोधक निकाय का…
होली के दिन तैनात रहेंगे अधिकारी
होली के दिन तैनात रहेंगे अधिकारी जांजगीर-चांपा। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने होली त्यौहार के अवसर पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिले के विभिन्न अधिकारियों को जम्मेदारी सौंपी गयी है। होली त्यौहार के दौरान होलिका दहन एवं रंगोत्सव दोनों दिन अपने कत्र्तव्यों का निर्वहन करेंगे। कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माथुर को सौंपी गयी है। इसी प्रकार विद्युुत आपूर्ति व्यवस्था कार्यपालन अभियंता विद्युत यांत्रिकी विभाग चांपा, जल आपूर्ति एवं फायर…
चुनाव दौरान माओवादी दे सकते हैं बड़ी घटना को अंजाम
चुनाव दौरान माओवादी दे सकते हैं बड़ी घटना को अंजाम कोंडागांव। नक्सली समर्पण नीति के चलते कोण्डागांव पुलिस को एक बार फिर बड़ी कामयाबी मिली है। कोंडागांव पुलिस और आईटीबीपी 41वीं बटालियन के समक्ष सोमवार को 1 लाख रुपए की इनामी महिला नक्सली ने समर्पण कर दिया है।पुलिस के अनुसार, समर्पित महिला नक्सली सोनमती कर्मा के विरूद्ध अलग-अलग थानों में कई मामले पंजीबद्ध है। समर्पण के चलते मौके पर उसे 10 हजार रुपए की राहत राशि दी गई। पुलिस ने समर्पण करने पहुंची महिला नक्सली से हुई चर्चा के बारे…
2 जनताना सदस्य सहित 5 स्थाई वारंटी नक्सली गिरफ्तार
2 जनताना सदस्य सहित 5 स्थाई वारंटी नक्सली गिरफ्तार दंतेवाड़ा। उप निरीक्षक विनोद कश्यप, गोपाल सतपथी, केरिपु 168 कंपनी कमाण्डर, राजेश्वर दुबे, आरिफ हुसैन के हमराह जिला बल एवं केरिपु बल की संयुक्त पार्टी थाना बासागुड़ा से एरिया डॅामिनेशन एवं नक्सली स्थाई वारंटी की पता तलाश में डल्ला, मल्लेपल्ली की ओर रवाना हुई थी। क्षेत्र से कुछ लोगो के विगत कई वर्षो से नक्सली संगठन के विभिन्न पदो मिलिशिया, भूमकाल मिलिशिय, जनताना सरकार आदि में सक्रिय होकर कार्यरत रहने एवं नक्सली घटनाओं में शामिल होने की सूचना थी। मुखबीर से…
डेढ़ हजार जगहों पर होलिका दहन की तैयारी
डेढ़ हजार जगहों पर होलिका दहन की तैयारी रायपुर। होली पर शहर में करीब डेढ़ हजार जगहों पर होलिका दहन किया जाएगा। स्वयंसेवी संगठनों एवं बस्ती-कालोनी के लोगों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। दूसरी ओर निगम प्रशासन ने सड़कों को खराब होने से रोकने प्रस्तावित जगहों पर मुरम गिरा दिया है, ताकि लोग वहां पर होलिका दहन कर सकें। शहर में होली त्योहार को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बाजारों में रंग-गुलाल, पिचकारी की दुकानें सज चुकी हैं और वहां सुबह से शाम-रात तक…
