भाजपा के वर्तमान सांसद पार्टी निर्णय को बता रहे हैं शिरोधार्य रायपुर। भाजपा के प्रदेश प्रभारी अनिल जैन के हवाले से आई इस खबर के बाद कि पार्टी सभी मौजूदा सांसदों के टिकट काट रही है, और नए चेहरों को अवसर देगी, कई सवाल मुँह बाएँ खड़े हो गए हैं, लेकिन किसी भी सवाल का जवाब तो दूर फि़लहाल संकेत तक नही है कि, आखिर क्यों पार्टी ने सभी सांसदों की टिकट काटने का फ़ैसला ले लिया है। भाजपा में मोदी शाह का युग चल रहा है,और ऐसे में कोई…
महीना: मार्च 2019
जनमिलिशिया डिप्टी कमांडर को सीआरपीएफ ने किया गिरफ्तार
जनमिलिशिया डिप्टी कमांडर को सीआरपीएफ ने किया गिरफ्तार सुकमा। जिले में नक्सली गतिविधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस बल माओवादियों की हर हलचल पर पूरी नजर बनाए हुए है और इसी का नतीजा है कि आज दोरनापाल थाना क्षेत्र में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल 150 वाहिनी के कमाण्डेन्ट को सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति वाहन का इंतजार में कामापेदागुड़ा के पास खड़ा हुआ है. सूचना मिलते ही वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी पिंटू यादव के नेतृत्व में क्विक एक्शन टीम और दोरनापाल थाना प्रभारी शैलेन्द्र नाग को भेजा…
50 नग अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
50 नग अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार रायपुर। 50 नग अंग्रेजी शराब मसाला बेचते संतोष उर्फ टिंकू को उरला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उरला थाना पुलिस ने आरोपी संतोष उर्फ टिंकू को 50 नग अंग्रेजी शराब मसाला (पौआ) बेचते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले को लेकर आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच में जुट गई है।
चेक बाउंस को लेकर होगी विशेष लोक अदालत
चेक बाउंस को लेकर होगी विशेष लोक अदालत रायपुर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार रायपुर जिला न्यायालय एवं जिले के अन्य सिविल न्यायालयों में 20 अप्रैल शनिवार को वृहद लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इस वृहद लोक अदालत में विशेष रूप से चेक बाउंस को लेकर सुनवाई रखी गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला न्यायाधीश राम कुमार तिवारी ने बताया कि वर्तमान में रायपुर जिला न्यायालय में धारा 138 लीखित अधिनियम के लगभग 13 हजार मामले…
हर सप्ताह आयोजित होगी महिलाओं की बाईक रैली
हर सप्ताह आयोजित होगी महिलाओं की बाईक रैली रायपुर। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और स्वीप के नोडल अधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह ने कहा कि महिलाओं ने बाइक रैली के माध्यम से उन लोगों को यह संदेश दिया है जो मतदान के दिन अपने मताधिकार का प्रयोग नही करते बल्कि घर में बैठे रहते है। उन्होंने कहा कि देश के एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हम सभी को देश के लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान करना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस बार स्वीप गतिविधियों के तहत…
नन्ही बालिका ने जब दिया मतदान का संदेश
नन्ही बालिका ने जब दिया मतदान का संदेश रायपुर। लोकसभा निर्वाचन में सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें इसके लिए मोर रायपुर-वोट रायपुर अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत छह वर्ष की नन्ही बालिका मिष्ठी पाण्डेय ने भी आगे बढ़कर भाग लिया और बड़े ही उत्साह से कार में मोर रायपुर -वोट रायपुर का स्टीकर लगाकर उन लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जो अपने मताधिकार का प्रयोग नही करते है।
होली में 24 घंटे डीकेएस, आंबेडकर चिकित्सालय और एम्स में रहेगी मरीजों के लिए सुविधा
होली में 24 घंटे डीकेएस, आंबेडकर चिकित्सालय और एम्स में रहेगी मरीजों के लिए सुविधा रायपुर। होली को ध्यान में रखकर राजधानी के सभी शासकीय अस्पताओं में तैयारी की गई है। इमरजेंसी सुविधा के लिए सभी डॉक्टरों की ड्यूटी लगा दी गई है। होली में भी 24 घंटे इमरजेंसी सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही सभी अस्पताओं ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिया है। किसी भी प्रकार की दुर्घटना के लिए तत्काल सुविधा प्रदान करने की तैयारी की गई है। इसमें नाक, कान, गला विभाग के डॉक्टरों की भी विशेष…
शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती 24 को आएंगे
शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती 24 को आएंगे रायपुर। गोवर्धनमठ पुरी पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज तीन दिवसीय प्रवास पर 24 मार्च को समता एक्सप्रेस से सुबह सात बजे राजधानी पहुंचेंगे। वे रावांभाठा स्थित श्री सुदर्शन संस्थानम में निवास करेंगे। सुदर्शन संस्थानम में 22 मार्च से 30 मार्च तक श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ समारोह में पीठ परिषद छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष आचार्य झम्मन प्रसाद शास्त्री कथावाचन करेंगे। कथा प्रतिदिन दोपहर तीन से शाम सात बजे तक चलेगी। इस दौरान शंकराचार्य महाराज सनातन संस्कृति संरक्षणार्थ कथा ज्ञान यज्ञ एवं संत समागम में…
राजधानी पुलिस की 80 टीम रखेगी पैनी नजर
राजधानी पुलिस की 80 टीम रखेगी पैनी नजर रायपुर। राजधानी पुलिस होली में बदमाशों, हुड़दंगियों, बाइक पर तीन सवारी और अप्रिय स्थिति निर्मित करने वालों के खिलाफ बड़ा कार्रवाई करेगी. नया रायपुर में पुलिस की 20 टीम पैनी नजर रखेंगे. होली के लिए करीब पुलिस की 80 टीम पूरे शहर भर में घूमेगे. एडिशनल एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने होली में सुरक्षा की तैयारियों को लेकर कहा कि शहर को अलग-अलग सेक्टरों में बांटा गया है. कमांडेंट, एडिशनल एसपी और राजपत्रित अधिकारी भी ड्यूटी में तैनात रहेंगे. थाना प्रभारी के साथ…
शिक्षकों ने दिया हर्बल गुलाल होली का संदेश
शिक्षकों ने दिया हर्बल गुलाल होली का संदेश रायपुर। रासायनिक रंगों के दुष्प्रभाव से जागरुक करने के लिए कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों ने हर्बल गुलाल से होली मनाई। मुख्य अतिथि के रूप में जनसंचार एवं सामज कार्य विभागाध्यक्ष डॉ. शाहिद अली रहे। उन्होंने कहा की आज के दौर में रासायनिक रंगों की बजाए विश्वविद्यालय में प्राकृति रंगों से होली खेलकर शिक्षकों और कर्मचारियों ने नया संदेश दिया है, जो समाज में पर्यवारण के प्रति प्रेम और जागरुकता को दर्शता है। साथ ही सभी विश्वविद्यालय…
