कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक मुंगेली। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में लोकसभा निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों की बैठक लेकर कामकाज की समीक्षा की। उन्होने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभागीय कार्य के साथ-साथ निर्वाचन कार्य निर्धारित समय पर करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि लोकसभा निर्वाचन सर्वोच्च प्राथमिकता है। मतदाता जागरूकता (स्वीप) हेतु कार्य योजना बनायें। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. भुरे ने सी-विजिल, शिकायत प्रकोष्ठ, सी टाप एप, माइक्रो ऑब्जर्वरों की नियुक्ति एवं प्रशिक्षण, जोनल अधिकारियों की नियुक्ति,…
महीना: मार्च 2019
कक्षा 6वीं एवं 9वीं में प्रवेश हेतु वरीयता सूची जारी
कक्षा 6वीं एवं 9वीं में प्रवेश हेतु वरीयता सूची जारी मुंगेली। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत वर्ष 2019-20 में कक्षा 6वीं एवं कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु परीक्षा परिणाम की अंतरिम वरीयता सूची का प्रकाशन किया गया है। संबंधित विद्यार्थी एवं पालकगण सूची का अवलोकन कर 05 अप्रेल 2019 तक दावा आपत्ति कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास मुंगेली में (अवकाश दिवस को छोड़कर) प्रात: 10.30 बजे से सायं 5.30 बजे तक कर सकते है। सूची कार्यालय के सूचना पटल पर भी चस्पा की गई है।…
चाचा देंगे भतीजे को जीत का आर्शिवाद
चाचा देंगे भतीजे को जीत का आर्शिवाद रायपुर। राजनीति चीज ही ऐसी है कि कब किस करवट ले मुमकिन तौर पर कह पाना कुछ संभव नहीं है। प्रमोद दुबे रायपुर से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, इसलिए कि कांग्रेस में सर्वमान्य प्रत्याशी के रूप में उनका नाम शुरू से ही चला था और पार्टी ने उनके नाम पर अधिकृत रूप से मुहर भी लगा दी है अब जनता को मुहर लगाना बाकी रह गया है। शहर में इस बात को लेकर चर्चा होते रही है कि रायपुर लोकसभा सीट पर सांसद होगा…
अब कांग्रेस पार्षदों की प्रतिष्ठा लगी दांव पर
अब कांग्रेस पार्षदों की प्रतिष्ठा लगी दांव पर रायपुर। रायपुर नगर निगम के महापौर प्रमोद दुबे के कांग्रेस प्रत्याशी बनने के साथ ही अब निगम में कांग्रेस पार्षदों की प्रतिष्ठा पूरी तरह दांव पर लग गई है। हालांकि कुछ महीनों के बाद उन्हे खुद भी चुनाव का सामना करना है लेकिन इस बीच अपने महापौर को कितनी लीड़ वे निगम क्षेत्र से दिला सकते हैं सबकी नजर रहेगी और उस हिसाब से उनकी टिकट भी तय होगी। हालांकि निगम के प्रतिनिधि आम लोगों की मूलभूत समस्याओं से सीधे तौर पर…
नहीं उतरी होली की खुमारी
नहीं उतरी होली की खुमारी रायपुर। होली की खुमारी पूरी तरह से नहीं उतरी है। सामान्य तौर पर लोगों ने बुधवार,गुरूवार को होली मनाई लेकिन एक बड़े तबके ने शुक्रवार को होली खेली इसलिए अधिकांश क्षेत्रों में छुट्टी का माहौल था। शनिवार को बाजार,दुकान व आफिस खुले जरूर पर औपचारिकता निभाते दिखे लोग इसलिए कि कल रविवार को साप्ताहिक अवकाश है इसलिए अब पूरी तरह कामकाज सोमवार से ही शुरू हो पायेगा।
भगोड़ा नीरव मोदी लंदन में हुआ गिरफ्तार, नहीं मिली जमानत अगली सुनवाई 29 मार्च को
भगोड़ा नीरव मोदी लंदन में हुआ गिरफ्तार, नहीं मिली जमानत अगली सुनवाई 29 मार्च को लंदन। पीएनबी धोखाधड़ी मामले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी की बुधवार को गिरफ्तारी के बाद उन्हें लंदन के वेस्टमिंस्टर कोर्ट से कोई राहत नहीं मिल पाई। उनकी जमानत याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। अब अगली सुनवाई 29 मार्च को होगी। यानि, तब तक नीरव मोदी को जेल में ही रहना पड़ेगा। करीब दो अरब डॉलर के पंजाब नेशनल बैंक घोटाला मामले में वांछित भगोड़े कारोबारी को भारत वापस लाने के प्रयासों की…
कंडे से बने होलिका से पर्यावरण संरक्षण की अभिनव पहल
कंडे से बने होलिका से पर्यावरण संरक्षण की अभिनव पहल रायपुर। वृक्षों के संरक्षण व पर्यावरण संवर्धन के लिए एक पहल संस्था ने अभिनव पहल करते हुए इको फ्रेंडली होलिका दहन को बढ़ावा दे रही है। एक पहल इस बार केवल कंडे से ही बने होलिका के दहन के इंतजाम किए हैं।यह संस्था स्वयं तो ऐसा कर रही है,साथ ही दूसरे टोलियों, सामाजिक संस्थाओं को इसके लिए भी प्रेरित कर रही है।नगर निगम कमिश्नर श्री शिव अनंत तायल ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति इस सोच और प्रयासों की सराहना की…
मदिरा दुकानों ने लगी भारी भीड़
मदिरा दुकानों ने लगी भारी भीड़ रायपुर। होली त्योहार के लिए जाम का इंतजाम करना इस बार किसी जंग जीतने से कम नहीं है। शराब दुकानों पर इतनी भीड़ है, एक बोतल शराब पाने के लिए ग्राहकों को घंटे-दो घंटे कतार में खड़ा होकर धक्का खाना पड़ रहा है। शराब लेकर बाहर निकलने के बाद करीब 10 मिनट तक ग्राहक खड़ा होने लायक नहीं रहता। शराब दुकानों पर लंबी कतारें दिखीं। यही नहीं, कुछ शराब दुकानों के बाहर बेतरतीब खड़े ग्राहकों से शटर तक दिखाई नहीं दे रहा था। दरअसल,…
भाजपा का बड़ा फैसला,सभी सीटों पर नया चेहरा
भाजपा का बड़ा फैसला,सभी सीटों पर नया चेहरा रायपुर। विधानसभा में मिली हार के बाद भाजपा लोकसभा को लेकर पूरी तरह से सतर्क है। छत्तीसगढ़ में भाजपा अपने 10 मौजूदा सांसदों में से एक को भी टिकट नहीं देगी। इतना ही नहीं, पिछले चुनाव में हारी हुई दुर्ग लोकसभा सीट से भी नए प्रत्याशी को मैदान में उतारेगी। प्रत्याशी चयन के लिए दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक हुई। इस दौरान छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डॉ. अनिल जैन ने राज्य की सभी 11…
कांग्रेस की सूची देखकर घबरा गई है भाजपा-त्रिवेदी
कांग्रेस की सूची देखकर घबरा गई है भाजपा-त्रिवेदी रायपुर। भाजपा द्वारा अपने 10 वर्तमान लोकसभा सदस्यों सहित सभी 11 लोकसभा प्रत्याशियों का टिकट काटने के फैसले पर प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री और कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि विगत 15 वर्षों में जिस तरह से भाजपा के लोकसभा सदस्यों ने छत्तीसगढ़ के हितों और हकों की उपेक्षा की और लोकसभा में कभी छत्तीसगढ़वासियों की कोई आवाज नहीं उठाई. उसकी वजह से पूरे प्रदेश में भाजपा के सांसदों के प्रति गहरी नाराजगी…
