महाप्रभु श्री जुगल-जोड़ी सरकार का होली उत्सव

महाप्रभु श्री जुगल-जोड़ी सरकार का होली उत्सव रायपुर। जवाहर नगर स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में शुक्रवार को महाप्रभु श्री जुगल-जोड़ी सरकार जी का होली उत्सव बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में प्रेमी श्रद्धालु भक्तगण होली उत्सव का आनंद के साथ लल्लू महाराज के भजनो में नाचते हुए भक्ति में सराबोर नजर आए जिसमे मंदिर में बाल किशन अग्रवाल, भूपेंद्र कसार आजाद, प्रशांत शुक्ला, अखिल मिश्रा, भरत पटेल, सुभाष राठौर, प्रेम रतन भट्टर, अरुण खण्डेलवाल, गबरू खण्डेलवाल, अभिषेक शुक्ला, दददू, अंशु, आदि, कुणाल, कुंदन…

नेशनल किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए टीम पुणे रवाना

नेशनल किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए टीम पुणे रवाना रायपुर। वाको इंडिया किक बॉक्सिंग फेडरेशन के मार्गदर्शन में महाराष्ट्र किक बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा 24 से 28 मार्च तक पुणे महाराष्ट्र में आयोजित वाको इंडिया नेशनल फेडरेशन कप किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए राज्य की टीम रवाना हुई। उक्त प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ मार्शल आर्ट एवं किक बॉक्सिंग एकेडमी कोरबा, बिलासपुर, रायगढ़ एवं कांकेर के किक बाक्सर्स शामिल हो रहे हैं। वाको इंडिया किक बॉक्सिंग फेडरेशन के महासचिव तारकेश मिश्रा ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में वाको किक बॉक्सिंग रूल्स के अनुसार…

शहीद हेमू कालाणी को समाज ने किया याद

शहीद हेमू कालाणी को समाज ने किया याद तिल्दा नेवरा। शहर के सिंधी समाज के लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद हेमू कालाणी के जन्म जयंती समारोह को बड़े धूमधाम से मनाया गया.सिंधी समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने सुबह 8.30 बजे शहीद हेमू कालाणी की प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर पूरे सम्मान के साथ उनकी 94वां जन्म जयंती समारोह पूरे उल्सास के साथ मनाया. लोगों ने जमकर जयकारों साथ देश भक्ति के नारे लगाए,इसी के साथ सभी ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. की आजादी में लाखों शूरवीरों ने अपने प्राणों के…

जोगी कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा जल्द

जोगी कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा जल्द रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) सुप्रीमो अजीत जोगी के निवास में अभी संसदीय बोर्ड की बैठक जारी है। बैठक में अजीत जोगी, अमित जोगी, रेणु जोगी, धर्मजीत सिंह समेत अन्य संसदीय बोर्ड कमेटी के लोग शामिल हैं। बैठक मायावती के साथ गठबंधन से लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर की जा रही है। चुनाव में गठबंधन होगा या नहीं, इसका फैसला बैठक के बाद अजीत जोगी करेंगे। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) से जिन कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दिया है उनका मुख्य कारण पार्टी का…

चुनाव ड्यूटी के दौरान कर्मचारी की मौत,जांच के निर्देश

चुनाव ड्यूटी के दौरान कर्मचारी की मौत,जांच के निर्देश कोरबा। कोरबा में लोकसभा चुनाव निर्वाचन कार्यालय के नियंत्रण कक्ष में डयूटी के दौरान एक कर्मचारी की मौत के मामले में जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर किरण कौशल ने जांच के निर्देश दिए है। अधिकारिक जानकारी के अनुसार लोकसभा निर्वाचन 2019 के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय की सामान्य शाखा में लगातार 24 घंटे कार्यशील नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। इस नियंत्रण कक्ष में तीन शिफ्ट में तीन-तीन कर्मचारियों के दल कार्यरत हैं। स्थानीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय कोरबा में चतुर्थ श्रेणी…

स्वास्थ्य विभाग में डीएमएफ मद के अंतर्गत संविदा अधिकारी- कर्मचारियों की सेवायें रहेगी यथावत

स्वास्थ्य विभाग में डीएमएफ मद के अंतर्गत संविदा अधिकारी- कर्मचारियों की सेवायें रहेगी यथावत दंतेवाड़ा। जिले में स्वास्थ्य विभाग के अधीन डीएमएफ मद के अंतर्गत कार्यरत संविदा अधिकारियों- कर्मचारियों की सेवायें आगामी आदेश पर्यन्त यथावत रहेगी। इस बारे में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दंतेवाड़ा डॉ एच-एल- ठाकुर ने बताया कि जिले में स्वास्थ्य विभाग के अधीन डीएमएफ मद के अंतर्गत कार्यरत संविदा अधिकारियों-कर्मचारियों की संविदा सेवा समाप्त किये जाने हेतु एक महीने पहले सूचना भेजी गयी थी। उक्त आदेश को कार्यालयीन पत्र 1812 दिनांक 22 मार्च 2019 के द्वारा…

बैस बोले- मेरे बारे में फैलाई जा रही भ्रांतियां

बैस बोले- मेरे बारे में फैलाई जा रही भ्रांतियां रायपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक उठापटक के बीच भाजपा सांसद रमेश बैस ने अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा है कि उनके बारे में भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं। पार्टी छोडऩे की खबरें अफवाह हैं, ये भाजपा को कमजोर करने की साजिश है। बैस ने अपने पोस्ट में लिखा है कि-विगत दो दिनों से मेरे राजनीतिक स्टैंड के बारे में कुछ समाचार पत्रों एवं कुछ न्यूज पोर्टल्स के माध्यम से तरह-तरह की भ्रांतियां फैलाई जा रही है। मेरे पार्टी छोडऩे जैसी…

कार व बाइक में जोरदार भिड़ंत, युवक की मौत

कार व बाइक में जोरदार भिड़ंत, युवक की मौत रायपुर। राजधानी रायपुर में शनिवार सुबह सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक बालोद जिले के गुरुर का खिलेश्वर देवांगन बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक रायपुर के मोहबा बाजार ओवरब्रिज पर एक कार और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक युवक का नाम खिलेश्वर देवांगन है। वह गुरुर, बालोद का रहने वाला है। आमानाका पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

ट्रेन से टकराकर मौत

ट्रेन से टकराकर मौत रायपुर। सरोना ओवर ब्रिज के पास ट्रेन से टकराकर अज्ञात युवक की मौत हो गई। शव के आस पास ऐसी कोई भी वस्तु नहीं मिली जिससे मृतक की पहचान हो सके। पुलिस ने आशंका जताई है कि युवक शराब के नशे में ट्रेन से टकराया है। आमानाका पुलिस ने शव को अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया है और मृतक के परिजनों की तलाश में जुट गई है।

राजपुर के थाना प्रभारी सैफुल्लाह की हार्ट अटैक से मौत

राजपुर के थाना प्रभारी सैफुल्लाह की हार्ट अटैक से मौत रायपुर/बलरामपुर। राजपुर के थाना प्रभारी सैफुल्लाह सिद्दीकी का हृदयाघात से निधन हो गया। वे लंबे समय तक रायपुर में एसआई के पद पर रहे। रायपुर से पदोन्नत होकर बलरामपुर जिले के राजपुर थाने के प्रभारी बने थे। बताया जाता है कि जशपुर के सन्ना क्षेत्र के निवासी सैफुल्लाह सुबह रोज की तरह दौडऩे गए। घर पहुंचकर उन्होंने बेचैनी की शिकायत की। इसके बाद उन्हें जीवन ज्योति अस्पताल लाया गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई।…