प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 21 जनवरी को

प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 21 जनवरी को मुंगेली। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, मुंगेली द्वारा 21 जनवरी 2019 को सुबह 11 बजे से 3 बजे तक कृषि उपज मंडी परिसर मुंगेली में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। इस कैम्प के माध्यम से निजी नियोजक टॉप कैरियर सर्विस के द्वारा सिक्युरिटी गार्ड, डिलीवरी ब्वाय मार्केटिंग, लेखापाल की भर्ती की कार्यवाही की जायेगी। जिसके लिए निर्धारित योग्यता क्रमश: 10वीं, 12वीं, स्नातक तथा टेली है। इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर शैक्षणिक प्रमाण-पत्र एवं पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ के…

बीएलओ द्वारा वोटर्स गाईड का वितरण एवं मतदाता सूची का किया जायेगा सत्यापन

बीएलओ द्वारा वोटर्स गाईड का वितरण एवं मतदाता सूची का किया जायेगा सत्यापन मुंगेली। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार 10 जनवरी से 20 जनवरी 2019 तक बी.एल.ओ. के माध्यम से वोटर्स गाइड का वितरण एवं मतदाता सूची का सत्यापन कार्य किया जायेगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची के प्रथम पृष्ठ (हेडर) एवं द्वितीय पृष्ठ (छ: प्रकार के नक्शे) का आवश्यक रूप से सत्यापन कार्य करेंगे। जिसके हेडर में मतदान केन्द्र का क्रमांक, नाम, ग्राम पंचायत का नाम, थाना का नाम, पोस्ट ऑफिस, तहसील…

वोटर अवेयरनेस फोरम का प्रदेश में हुआ शुभारंभ

वोटर अवेयरनेस फोरम का प्रदेश में हुआ शुभारंभ मुंगेली। छत्तीसगढ़ में मतदाता जागरूकता को हर स्तर पर बढ़ाने के लिए वोटर अवेयरनेस फोरम की शुरूआत की गई है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुब्रत साहू ने सीईओ कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में इसकी शुरूआत की। कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि सशक्त एवं प्रभावी चुनावी भागीदारी की संस्कृति विकसित करने के लिए प्रदेश के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और अशासकीय कार्यालयों में वोटर अवेयरनेस फोरम का गठन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर राज्य में इसकी…

अम्बिकावाणी के संस्थापक किशन असावा का निधन

अम्बिकावाणी के संस्थापक किशन असावा का निधन अंबिकापुर। अम्बिकावाणी के संस्थापक संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री किशन असावा का 83 वर्ष की आयु में आज 17 जनवरी, गुरूवार को दोपहर 2:30 बजे नमनाकला अम्बिकापुर स्थित निवास में निधन हो गया। स्वर्गीय असावा जी सरगुजा जिले में लंबे समय तक दैनिक नवभारत के ब्यूरो चीफ रहे। इसके पश्चात उन्होंने लगभग 30 वर्ष पहले सरगुजा जिले के प्रथम बहुरंगी दैनिक अम्बिकावाणी का प्रकाशन प्रारंभ किया। श्री असावा राज्य स्तरीय अधिमान्यता पत्रकार रहे हैं। उनके निधन से पत्रकारिता जगत को गहरी क्षति पहुंची…

वरिष्ठ पत्रकार किसन असावा को जनसंपर्क विभाग द्वारा श्रद्धांजलि

वरिष्ठ पत्रकार किसन असावा को जनसंपर्क विभाग द्वारा श्रद्धांजलि अंबिकापुर। अम्बिकावाणी के संस्थापक संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री किशन असावा के निधन पर संभागीय जनसंपर्क कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि देते हुये उनकी आत्मा की शांति तथा शोक-संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुये इस अपूर्णीय क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई। स्वर्गीय असावा का जनसंपर्क कार्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से सदैव मधुर संबंध रहे। इस अवसर पर संयुक्त संचालक श्री संतोष…

राष्ट्रपति कोविंद ने कुंभ को बताया आस्था का चुम्बक, बोले- यह लोगों को खींच लाता है

राष्ट्रपति कोविंद ने कुंभ को बताया आस्था का चुम्बक, बोले- यह लोगों को खींच लाता है प्रयागराज। कुंभ मेले का आनंद उठाने के लिए बृहस्पतिवार को यहां आए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि कुंभ आस्था का चुम्बक है जो लोगों को अपनी ओर खींच लाता है। अरैल घाट पर तीन दिवसीय गांधीवाद पुनरूत्थान शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करने के बाद राष्ट्रपति ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि भारत के प्रथम राष्ट्रपति डाक्टर राजेंद्र प्रसाद के बाद मुझे कुंभ मेले में मोक्षदायनी गंगा के पावन तट पर आने…

संस्कार अच्छे हो या बुरे, हार्टफुलनेस करती है दूर

संस्कार अच्छे हो या बुरे, हार्टफुलनेस करती है दूर रायपुर। कर्म करते हैं तो स्वाभाविक है उसकी प्रतिक्रिया भी होगी, चाहे अच्छे हो बुरे। पुण्य व पाप कर्मों का फल हम भोगते हैं। पुण्य और पाप दोनों ही संस्कार होते हैं। आत्मा असीमित है लेकिन बीच में हमारे संस्कार आ जाते हैं। हर किसी में संस्कार होता है, नए संस्कार पुराने संस्कारों की नींव पर बनते है। संस्कार एक वृक्ष की तरह है और शाखाओं के रुप में यह निरंतर आगे बढ़ते जाते है। संस्कार तब तक क्रियान्वित नहीं होता…

किसानों से वादाखिलाफी बनी हार की वजह-चंपू साहू

किसानों से वादाखिलाफी बनी हार की वजह-चंपू साहू रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा की करारी हार के बाद पार्टी में कलह के हालात अब सामने आने लगे हंै। इस बीच पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू ने नेतृत्व पर सवाल उठाकर खलबली मचा दी है। उन्होंने दो टूक कहा है कि नेताओं को किसानों से माफी मांगी जानी चाहिए. किसानों को दो साल का बोनस नहीं दिया जाना वादाखिलाफी थी. किसानों के हक के पैसे से प्रदेश में मोबाइल बांटा गया. इन्हीं सब कारणों की वजह से किसान भाजपा से दूर हो…

ननि फिल्टर प्लांट में क्लोरीन गैस का रिसाव,तीन कर्मचारी गंभीर

ननि फिल्टर प्लांट में क्लोरीन गैस का रिसाव,तीन कर्मचारी गंभीर दुर्ग. नगर निगम फिल्टर प्लांट में अचानक क्लोरीन गैस का रिसाव हो गया. जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. क्लोरीन गैस की चपेट में 8 कर्मचारी आ गए है, जिन्हें जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. जहां 3 कर्मचारी की हालत गंभीर बताई जा रही है. फिल्टर प्लांट के दो कर्मियों के अलावा पास ही प्रधानमंत्री आवास योजना के संयुक्त संचालक कार्यालय में काम कर रहे थे. हालांकि प्रशासनिक अमला घटना स्थल पर पहुंचकर फिल्टर प्लांट…

सड़क किया बाधित,रेत जप्त

सड़क किया बाधित,रेत जप्त रायपुर। आनंद नगर मार्ग में सडक पर यातायात बाधित करती रेत को हटाकर पूरी तरह जप्त करते हुए जनशिकायत का त्वरित निदान किया। इसी प्रकार आज जोन 5 नगर निवेश विभाग ने जोन के तहत माघव राव सप्रे वार्ड के रायपुरा में महादेवघाट मंदिर के पास नगर निवेश विभाग की बिना अनुमति सडक पर अवैध रूप से निगम क्षेत्र में लगाये गये अवैध ठेलो को हटाकर यातायात बाधा हटाने की कार्यवाही की एवं प्राप्त जनशिकायत का त्वरित निदान किया गया।