छोटे कारोबारियों को राहत जीएसटी रजिस्ट्रेशन में राहत, 40 लाख तक टर्नओवर वाले नहीं होंगे जीएसटी में शामिल नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में जीएसटी काउंसिल की गुरुवार को हुई 32वीं बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। जिसके तहत 40 लाख तक टर्नओवर वाले कारोबारी जीएसटी में शामिल नहीं होंगे। जीएसटी परिषद ने कंपोजिशन योजना का लाभ उठाने के लिए सालाना कारोबार सीमा को एक करोड़ से बढ़ाकर डेढ़ करोड़ रुपये कर दिया है। यह एक अप्रैल 2019 से प्रभावी होगा। जीएसटी काउंसिल की बैठक के बाद वित्त मंत्री अरूण…
महीना: जनवरी 2019
गगनयान मिशन की तैयारियां जारी, साबित होगा टर्निंग प्वाइंट : ISRO चीफ सिवन
गगनयान मिशन की तैयारियां जारी, साबित होगा टर्निंग प्वाइंट : ISRO चीफ सिवन नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अध्यक्ष के सिवन ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस करते हुए जानकारी दी कि गगनयान मिशन की तैयारी जारी है। उन्होंने कहा कि यह मिशन ISRO के लिए एक अहम टर्निंग प्वाइंट साबित होगा। उन्होंने बताया कि भारत के चंद्र मिशन, चन्द्रयान-2 की योजना अप्रैल के मध्य में तय की गई है। के. सिवन ने कहा कि इस मानव रहित मिशन को आंतरिक्ष में भेजने के लिए लक्ष्य दिसंबर 2020…
असम में नागरिकता (संशोधन) विधेयक का विरोध,BJP कार्यालय में तोड़फोड़
असम में नागरिकता (संशोधन) विधेयक का विरोध,BJP कार्यालय में तोड़फोड़ गुवाहाटी। असम में नागरिकता (संशोधन) विधेयक 2016 का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है, प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने यहां भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़ की। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। ओइक्या सेना असम से जुड़े प्रदर्शनकारियों ने गुरुवार रात पलाशबाड़ी इलाके में स्थित कार्यालय में तोड़फोड़ की। पुलिस ने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल के पुतलों को जलाया और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन…
मुख्यमंत्री ने श्रीमती इन्द्राबानो दास के निधन पर शोक प्रकट किया
मुख्यमंत्री ने श्रीमती इन्द्राबानो दास के निधन पर शोक प्रकट किया रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने विधायक और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अजीत जोगी की छोटी बहन इन्द्राबानो दास के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। श्री बघेल ने स्वर्गीय श्रीमती इन्द्राबानो दास को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने श्री जोगी सहित उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है। ज्ञातव्य है कि श्रीमती इन्द्राबानो दास का बुधवार देर रात बिलासपुर के प्राइवेट अस्पताल में निधन हो गया।
मुख्यमंत्री ने सुप्रसिद्ध मानस मर्मज्ञ श्री राजेश रामायणी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया
मुख्यमंत्री ने सुप्रसिद्ध मानस मर्मज्ञ श्री राजेश रामायणी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश के सुप्रसिद्ध रामायण प्रवर्चनकर्ता श्री राजेश रामायणी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। श्री बघेल ने आज यहां जारी शोक संदेश में कहा है कि श्री राजेश रामायणी के नाम से लोकप्रिय स्वामी राजेश्वरानंद सरस्वती ने गोस्वामी तुलसीदास जी के ‘रामचरित मानस’ पर अपने विद्वतापूर्ण प्रवचनों के जरिये मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम की आदर्श जीवन-गाथा को जन-जन तक पहुंचाने का प्रेरणादायक कार्य किया। श्री बघेल ने कहा…
रामलीला मैदान में भाजपा की राष्ट्रीय परिषद की महत्वपूर्ण बैठक आज से शुरू
रामलीला मैदान में भाजपा की राष्ट्रीय परिषद की महत्वपूर्ण बैठक आज से शुरू नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में भाजपा की राष्ट्रीय परिषद की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार से शुरू हो रही है। इस बैठक में पार्टी ‘मिशन 2019’ का आगाज़ करेगी और देशभर से जुटे पार्टी कार्यकर्ताओं को जीत की रणनीति भी सिखायेगी। दो दिन तक चलने वाली परिषद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह भी संबोधित करेंगे। सूत्रों का कहना है कि बैठक के दौरान सामान्य वर्ग के गरीब लोगों को शिक्षा एवं रोजगार में…
जम्मू कश्मीर और गुजरात में एम्स बनाने के प्रस्ताव को कैबिनेट ने दी मंजूरी
जम्मू कश्मीर और गुजरात में एम्स बनाने के प्रस्ताव को कैबिनेट ने दी मंजूरी नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बृहस्पतिवार को जम्मू कश्मीर में दो और गुजरात में एक एम्स की स्थापना करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। एक सरकारी बयान में बताया गया है कि जम्मू में संबा के विजयनगर में 1,661 करोड़ रुपये की लागत से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की स्थापना की जाएगी जबकि कश्मीर में पुलवामा के अवनतीपुरा में 18,28 करोड़ रुपये की लागत से अन्य एम्स बनाया जाएगा। बयान में बताया गया है…
नीलामी के जरिए ही आबंटित किये गए सभी स्पेक्ट्रम : रविशंकर प्रसाद
नीलामी के जरिए ही आबंटित किये गए सभी स्पेक्ट्रम : रविशंकर प्रसाद नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनके दूरसंचार मंत्री रहते सभी स्पेक्ट्रम का आबंटन नीलामी के जरिए ही किया गया है लेकिन कैग की रिपोर्ट में 2015 में स्पेक्ट्रम आबंटन को लेकर जिन विसंगतियों की ओर इशारा किया गया है, उस पर वह गौर करेंगे। प्रसाद ने राष्ट्रीय सूचना-विज्ञान केन्द्र (एनआईसी) की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम से इतर एक सवाल के जवाब में कहा, “हर स्पेक्ट्रम का आबंटन नीलामी के जरिए किया…
सरकार GST को सरल और अनुकूल बनाने के लिए प्रतिबद्ध : PM मोदी
सरकार GST को सरल और अनुकूल बनाने के लिए प्रतिबद्ध : PM मोदी नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि माल एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद द्वारा छोटी कारोबारी इकाइयों को ध्यान में रखकर किये गये फैसले से सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसएमई), व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं को काफी मदद मिलेगी। मोदी ने ट्वीट में कहा, “जीएसटी परिषद द्वारा लिये गये निर्णय सराहनीय हैं, इससे एमएसएमई, व्यापारियों और सेवा क्षेत्र के कारोबारियों को काफी मदद मिलेगी। हम जीएसटी व्यवस्था को सरल और लोगों के अनुकूल बनाने…
विश्व हिंदी दिवस पर इस भाषा के दर्जे का मंथन किया जाना चाहिये : सुषमा स्वराज
विश्व हिंदी दिवस पर इस भाषा के दर्जे का मंथन किया जाना चाहिये : सुषमा स्वराज नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि विश्व हिंदी दिवस जैसे मौके के जरिये हमें इस भाषा की स्थिति पर मंथन करना चाहिए तथा इस बात पर भी विचार करना चाहिए लोगों के बीच इसे बढ़ावा देने के लिये और क्या किया जा सकता है। उन्होंने कहा, “कुछ लोग कहते हैं कि हम 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाते हैं तो फिर दस जनवरी को विश्व हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है।…
