स्पाईवेयर से जासूसी मामले में सरकार ने Whatsapp से 4 नवंबर तक मांगा जवाब

नई दिल्ली। सूचना प्रौद्योगिकी (IT) मंत्रालय ने इजराइली स्पाईवेयर (जासूसी साफ्टवेयर) के मुद्दे पर Whatsapp से जवाब मांगा है। Whatsapp से अपना जवाब 4 नवंबर तक देने को कहा गया है। उल्लेखनीय है कि Whatsapp ने कहा है कि इजराइली स्पाईवेयर ‘पेगासस’ के जरिये कुछ अज्ञात इकाइयां वैश्विक स्तर पर जासूसी कर रही हैं। भारतीय पत्रकार और मानवाधिकार कार्यकर्ता भी इस जासूसी का शिकार बने हैं। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा कि मंत्रालय नेइस बारे में व्हॉट्सएप को पत्र लिखकर अपना जवाब देने को कहा है। Whatsapp ने कहा…

चांद पर उतरने से ठीक 2-3 मिनट पहले विक्रम लैंडर से संपर्क टूटा, डेटा का विश्लेषण जारी, PM मोदी ने बढ़ाया वैज्ञानिकों का हौसला

बेंगलुरू। भारत को आज तब बड़ी सफलता मिलते-मिलते रह गयी जब चंद्रयान-2 मिशन पूर्ण रूप से सफल नहीं हो पाया। करोड़ों भारतीय सांसें थामे चंद्रयान-2 की सफलता की दुआ कर रहे थे और सबकुछ सही चल भी रहा था लेकिन आखिरी दो-तीन मिनटों में सब गड़बड़ हो गया। इसरो प्रमुख के. सिवन ने जानकारी दी कि लैंडर ‘विक्रम’ को चंद्रमा की सतह पर लाने की प्रक्रिया सामान्य देखी गई, लेकिन बाद में लैंडर का संपर्क जमीनी स्टेशन से टूट गया, डेटा का विश्लेषण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि…

चंद्रमा की कक्षा में स्थापित हुआ चंद्रयान-2 ,इसरो प्रमुख के. सिवान ने कहा, बहुत मुश्किल थे वे 30 मिनट

चेन्नई। भारतीय अंतरिक्ष यान चंद्रयान-2 के चांद की कक्षा में प्रवेश करने के अंतिम 30 मिनट बहुत मुश्किल भरे थे। यह कहना है भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के चेयरमैन के. सिवान का। इस महत्वपूर्ण चरण के तुरंत बाद सिवान ने बताया कि अभियान के अंतिम 30 मिनट बहुत मुश्किल भरे थे। घड़ी की सुई के आगे बढऩे के साथ-साथ तनाव और चिंता बढ़ती गई। चंद्रयान-2 के चांद की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश करते ही अपार खुशी और राहत मिली। उन्होंने कहा, हम एक बार फिर चांद पर जा रहे…