ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान भूल गए SP सांसद डॉ. एसटी हसन, एक लाइन गाकर चलते बने, सोशल मीडिया पर हुई जमकर खिंचाई

न्यूज़ डेस्क। समाजवादी पार्टी से मुरादाबाद के सांसद डॉ. एसटी हसन अपने बयानों और कारनामों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन इस बार वो राष्ट्रगान भूलने को लेकर चर्चा में हैं। 75वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के दौरान सांसद महोदय थोड़ा सा राष्ट्रगान गाने के बाद आगे की पंक्तियां ही भूल गए। सांसद ही नहीं वहां मौजूद सपा जिला अध्यक्ष डीपी यादव, महानगर अध्यक्ष शाने अली शानू सहित वहां मौजूद किसी को भी राष्ट्रगान याद नहीं था। जिसके बाद बमुश्किल राष्ट्रगान पूरा किया गया। सांसद का यह वीडियो…

डिप्टी सीएम केशव मौर्य पर फर्जी डिग्री का आरोप, अदालत ने दिए जांच के आदेश

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर कथित फर्जी डिग्री के आधार पर पेट्रोल पंप की डीलरशिप लेने और चुनावों के नामांकन के समय कथित झूठा हलफनामा दाखिल करने के आरोपों की जांच के लिए यहां की स्थानीय अदालत ने बुधवार को कैंट थाना को प्रारंभिक जांच कर आख्या प्रस्तुत करने का आदेश दिया। याचिकाकर्ता दिवाकर नाथ त्रिपाठी के अधिवक्ता उमा शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नम्रता सिंह ने कैंट थाना प्रभारी को इस मामले की प्राथमिक जांच रिपोर्ट एक सप्ताह में पेश…

CM योगी को नहीं फहराने देंगे झंडा, सहारनपुर-रामपुर को कराएँगे आजाद: खालिस्तानी आतंकी ने दी धमकी

लखनऊ। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को धमकी देने के बाद अब शुक्रवार (06 अगस्त 2021) को खालिस्तान समर्थक संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ (SFJ) ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धमकी दी है। SFJ ने कहा कि योगी आदित्यनाथ को स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा नहीं फहराने दिया जाएगा। साथ ही यह भी कहा कि उसी दिन थर्मल पावर प्लांट भी बंद कर दिए जाएंगे। शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय फोन नंबर +6478079192 से यूपी पुलिस के पास फोन आया, जो एक रिकॉर्डेड…

‘धर्म में मेरा भरोसा, कर्म के अनुसार चाहता हूँ परिणाम’, कोरोना से लेकर जनसंख्या नियंत्रण तक, पर बोले सीएम योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने स्पष्ट विचारों और सीधी बात के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कई बार विभिन्न मंचों से अपनी बात जनता के सामने रखी। इसी क्रम में द हिन्दू को दिए गए साक्षात्कार में भी सीएम योगी आदित्यनाथ ने धर्म, देश-प्रदेश की राजनीति, राज्य में कानून व्यवस्था, Covid-19 और कई अन्य मुद्दों पर बात की। इसके साथ ही उन्होंने किसान आंदोलन और जनसंख्या नियंत्रण पर भी अपने विचार रखे। पत्रकारों ने सीएम आदित्यनाथ से नोएडा और बिजनौर के विषय में प्रश्न किया जिसके बारे…

उत्तर प्रदेश: यूपी सरकार जल को बनायेगी आजीविका का साधन, 30 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ग्रामीण इलाकों में जल को लोगों की आजीविका से जोड़ने जा रही है। इसके तहत अब हर घर नल योजना के जरिये ग्रामीण इलाकों में रोजगार के बड़े अवसर उपलब्ध कराने की तैयारी है। जलापूर्ति व्यवस्था के संचालन के लिए प्रदेश भर में 30 हजार से ज्यादा संविदा सहायक भर्ती किये जायेंगे। सरकार द्वारा खींचे गये खाके के अनुसार योजना के तहत शुद्ध एवं स्वच्छ जलापूर्ति के लिए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाये जायेंगे। यह प्लांट निजी कंपनियों द्वारा निर्मित किये जायेंगे। योजना के मेंटीनेंस का जिम्मा…

एम्बुलेंस की अनुपलब्धता से अगर मृत्यु की सूचना मिली तो दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई – सीएम योगी

लखनऊ । यूपी में मरीजों और तीमारदारों को मुसीबतों का सामना न करना पड़े इसके लिए सीएम योगी ने शुक्रवार को प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को एम्बुलेंस संचालन की व्यवस्थाओं की सतत निगरानी करने के आदेश दिए हैं। प्रदेश के सभी जनपदों में मरीजों को समय से एंबुलेंस की सेवा मिले, इसके लिए मुख्यमंत्री ने एम्बुलेंस की उपलब्धता को सुनिश्चित करने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में मरीजों और उनके परिजन का उत्पीड़न न हो इस बात का ध्यान रखा जाए। मुख्यमंत्री ने बैठक…

राहुल गांधी को नहीं पसंद यूपी के आम, योगी आदित्यनाथ ने कसा तंज-क्या करें आपका….Video Viral

न्यूज़ डेस्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने यूपी के आम के स्वाद को लेकर कहा कि मुझे यूपी के आम नहीं पसंद, मुझे तो आंध्र प्रदेश के आम पसंद हैं। राहुल गांधी के दिये इस बयान पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करारा तंज कसा है और कहा है कि क्या करें, राहुल जी आपका टेस्ट ही विभाजनकारी है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत का स्वाद एक है। इसके साथ ही बीजेपी नेताओं ने भी राहुल गांधी के इस बयान को लेकर आंड़े हाथों लिया है। गोरखपुर से…

यूपी में बकरीद के लिए दिशा निर्देश जारी, जानें योगी सरकार की तरफ से जारी पूरी गाइडलाइंस

न्यूज़ डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने 21 जुलाई को मनाए जाने वाले बकरीद के त्योहार के लिए दिशा-निर्देश जारी किए। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को बकरीद पर्व के मद्देनजर सभी जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने निर्देश दिए कि कोविड महामारी को देखते हुए पर्व से जुड़े किसी आयोजन में एक समय में 50 से अधिक लोग एक स्थान पर एकत्र नहीं हों। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि कहीं भी गोवंशीय पशु, ऊंट और अन्य…

आगरा: सपा के प्रदर्शन में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, पुलिस ने शुरू की जांच

लखनऊ। सपाइयों के प्रदर्शन के दौरान निकाले गए जुलूस का एक वीडियो गुरुवार शाम वायरल होने से सरगर्मी पैदा हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में जुलूस के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे सुनाई दे रहे थे। मामला पुलिस तक पहुंच गया। देर रात तक पुलिस मामले की जांच कर रही थी, कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। दरअसल, समाजवादी पार्टी द्वारा गुरुवार को प्रदेश की सभी तहसीलों पर विरोध प्रदर्शन किया गया था। आगरा में भी सपा की महानगर इकाई ने प्रदर्शन आयोजित किया था। तहसील पहुंचने से…

पीएम मोदी ने काशीवासियों को दी 1580 करोड़ रुपये की सौगात, कहा- आज सरकार भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद से नहीं विकासवाद से चल रही है

न्यूज़ डेस्क। कोरोना काल में करीब आठ महीने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार यानि 15 जुलाई, 2021 को अपने 27वें दौरे पर बनारस पहुंचे। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी पिछले सात सालों में 26 बार अपने संसदीय क्षेत्र आ चुके हैं। हर दौरे के दौरान उन्होंने बनारस को करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की सौगात भी दी। इस दौरे में भी उन्होंने बीएचयू में बटन दबाकर 1583 करोड़ रुपये की 284 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इनमें सड़क, जल परिवहन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन आदि से जुड़ी विकास परियोजनाएं शामिल हैं।…