लखनऊ। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकार की कार्रवाई पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। इस संबंध में मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। यह यूनिवर्सिटी सपा सांसद और यूपी सरकार के पूर्व मंत्री आजम खान से जुड़ा हुआ है। जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल की खंडपीठ ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि ट्रस्ट को जिन शर्तों पर 2005 में जमीन दी गई थी, उनमें से कुछेक का पालन करने में वह विफल रहा है। अदालत…
श्रेणी: उत्तर प्रदेश
एक साइकिल पर 5 बच्चों का वीडियो शेयर कर अखिलेश ने लिखा-भविष्य है साइकिल के साथ, लोगों ने कहा कहीं पंचर न हो जाए…नेटिजन्स बोले- भैया जी सुबह-सुबह ही ले लिए हैं
न्यूज़ डेस्क। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक वीडियो ट्वीट करते हुए 400 पार का नारा दिया। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, “भविष्य है साइकिल के साथ… बड़ों का हाथ, युवाओं का साथ और बच्चों का प्यार… इस बार प्रदेश में चौर सौ पार!” अखिलेश रे वीडियो में एक ही साइकिल पर पांच बच्चे सवार हैं। भविष्य है साइकिल के साथ… बड़ों का हाथ, युवा का साथ, बच्चों का प्यार… इस बार चार सौ पार!…
योगी और मोदी के मुरीद हुए राजनाथ सिंह, बोले- परामात्मा ने बनाई अद्भुत जोड़ी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1710 करोड़ रुपए की लोक निर्माण, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, स्मार्ट सिटी मिशन, सेतु निगम और सिंचाई समेत 9 विभागों की 180 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसी बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री की जमकर तारीफ की और उन्हें और प्रधानमंत्री को परमात्मा द्वारा बनाई गई जोड़ी करार दिया। उन्होंने योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री मोदी को परमात्मा द्वारा बनाई गई जोड़ी बताया। उन्होंने कहा कि अगर योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री नहीं होते तो…
राजनीति में रहने वाली महिला नेताओं को लेकर यति नरसिंहानंद ने की अश्लील टिप्पणी, दर्ज हुई 3 FIR
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के डासना शिवशक्ति धाम मंदिर के पुजारी यति नरसिंहानंद सरस्वती अक्सर अपने विवादित बयानों के लिए ही चर्चा में रहते हैं। लेकिन इस बार महिलाओं पर दिए बयान की वजह से उनकी मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। यति नरसिंहानंद का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वो महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं। जिसके बाद महंत नरसिंहानंद के खिलाफ यूपी के गाजियाबाद में तीन मुकदमे दर्ज किए गए हैं। हालांकि खुद को कानूनी पचड़ों में फंसता देख महंत ने…
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बोले सीएम योगी- पहले के मुख्यमंत्री मथुरा, अयोध्या का नाम लेने से भी डरते थे
लखनऊ। श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाने मथुरा पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले के मुख्यमंत्री मथुरा, अयोध्या का नाम लेने से भी डरते थे, हमारे पर्व त्यौहारों पर बधाई देने से भी घबराते थे, बिजली पानी भी नहीं दिया जाता था, खुशियों पर बंदिशें थीं, समय की पाबंदी थी, आज हमारे कान्हा का जन्मोत्सव धूमधाम से आधी रात में ही होता है। मुख्यमंत्री ने मुख्य मंच से संबोधन के बाद कृष्णजन्म स्थान स्थित भागवत भवन में की पूजा-अर्चना भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि, आजादी के बाद रामनाथ कोविंद…
पुलिस फोर्स की धर्मनिरपेक्ष छवि होनी चाहिए, अनुच्छेद 25 के तहत पुलिसकर्मियों को दाढ़ी रखने का अधिकार नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट
लखनऊ। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने हाल ही में एक फैसला सुनाते हुए कहा कि पुलिस बल के जवान को दाढ़ी रखने के लिए अनुच्छेद 25 के तहत कोई मौलिक अधिकार नहीं है। एक पुलिस अधिकारी का दाढ़ी न कटाना, न केवल गलत व्यवहार है, बल्कि उस अधिकारी द्वारा किया गया दुराचार, कुकृत्य और अपराध है। जस्टिस राजेश सिंह चौहान की बेंच ने कहा कि पुलिस बल को एक अनुशासित बल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कानून लागू करने वाली एजेंसी होने के नाते यह आवश्यक है कि ऐसे बल की…
शायर मुनव्वर राना की बढ़ी मुश्किलें, FIR दर्ज
लखनऊ। शायर मुनव्वर राना की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। उनके खिलाफ हजरतगंज कोतलवाली में FIR दर्ज कराई गयी है। उन पर आरोप है कि उन्होंने भगवान वाल्मीकि की तुलना तालिबानियों से कर के दलित समाज का अपमान किया है और हिंदू आस्था को चोट पहुंचाई है। इंस्पेक्टर श्यामबाबू शुक्ला ने बताया, “पीएल भारती ने शुक्रवार को तहरीर दी थी, जिसके आधार पर एफआइआर दर्ज हुई है। इसके साथ ही अखिल भारत हिंदू महासभा के शिशिर चतुर्वेदी ने भी तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।…
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन, PM मोदी ने बताया अनुभवी प्रशासक और महान इंसान
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का निधन हो गया। 89 साल की उम्र में SGPGI में आखिरी सांस ली। यूपी के पूर्व सीएम और राज्यपाल कल्याण सिंह 48 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI) द्वारा शनिवार रात जारी बयान में कहा गया कि सिंह लंबे समय से बीमार थे और उनके अंगों ने धीरे-धीरे काम करना बंद कर दिया जिससे शनिवार शाम उनका निधन हो गया। गौरतलब है कि वयोवृद्ध नेता सिंह को पिछली चार जुलाई को…
CM योगी का बड़ा ऐलान, माफियाओं की जब्त जमीन पर बनेंगे गरीबों के लिए मकान
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि जिन माफियाओं ने जमीनों पर कब्जा करके अपनी हवेली खड़ी की थी उन्हें ध्वस्त कर वहां गरीबों के लिए मकान बनाए जाएंगे। इसे मुख्यमंत्री का माफियाओं के खिलाफ बड़ा कदम माना जा रहा है। विधान सभा में अपने बयान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में स्थिति बदली है। उन्होंने कहा कि अब माफियाओं को जो अपने साथ लेकर जाएगा उन्हें मालूम है कि उनके पीछे पीछे बुलडोजर भी जाएगा। https://twitter.com/CMOfficeUP/status/1428271780506918918?s=20 योगी…
विधानसभा में बोले योगी आदित्यनाथ, यह पहली महामारी है जिसमें एक भी गरीब भूखा नहीं मरा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज विधानसभा में अपना संबोधन दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार के कामकाज को गिनाया। साथ ही साथ विपक्ष पर भी तंज कसा। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले 5 वर्ष के दौरान प्रदेश में बज़ट का दायरा लगभग दोगुना हुआ। आज हम लगभग 6 लाख करोड़ रुपये तक बज़ट के दायरे को पहुंचाने में सफल रहे हैं। बड़ी सोच, बड़े कार्य तो बज़ट का दायरा भी बड़ा होगा। प्रदेश की GSDP 5 वर्ष पहले…
