लखनऊ। कांग्रेस महासचिव और पार्टी की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार को एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंची। प्रियंका गांधी वाड्रा ने वाराणसी में गुरु संत रविदास जन्मस्थान मंदिर में प्रार्थना की। प्रियंका रविदास जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। कांग्रेस महासचिव @priyankagandhi वाराणसी में संत रविदास जी की जन्मस्थली मंदिर में दर्शन करने बाद लंगर में शामिल हुईं ! #priyankagandhi #Varanasi pic.twitter.com/RRT3aBULAU — kejriwal Chor hai (@Pegwant_mann) February 9, 2020 पार्टी सूत्रों के मुताबिक प्रियंका पिछले काफी…
श्रेणी: उत्तर प्रदेश
श्रीलंका प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे वाराणसी पहुंचकर किए काशी विश्वनाथ के दर्शन
वाराणसी। श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे आज वाराणसी पहुंच कर वे बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर लिए हैं। षोडशोपचार विधि विधान से पूजन किया। एयरपोर्ट से लेकर मंदिर तक पूरे रास्ते को सील कर दिए गए है। गोदौलिया और मैदागिन की ओर से आने वाले वाहनों को दूसरी ओर डायवर्ट किया गया है। मंदिर प्रशासन की ओर से श्रीलंका के प्रधानमंत्री को अंगवस्त्रम प्रसाद रुद्राक्ष की माला और बाबा की फोटो प्रदान की। साथ ही पैकेट बंद बाबा का भस्मी भी प्रदान की गई। इसके बाद वह होटल ताज में…
मुस्लिम पक्ष लेना चाहते है बाबरी मस्जिद का मलबा, SC में होगी दाखिल याचिका, जानिए क्यों लेना चाहते है, यंहा पढ़े…..
लखनऊ। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर केंद्र की मोदी सरकार ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की घोषणा लोकसभा में कर दी है। वहीं योगी आदित्यनाथ सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुसार मस्जिद के लिए 5 एकड़ जमीन तय कर दी है। इन सब के बीच बाबरी एक्शन कमेटी जल्द ही मस्जिद के अवशेष की मांग को लेकर कोर्ट में अपील करने की तैयारी में है। बाबरी मस्जिद एक्शन कमिटी के सूत्रों का कहना है कि राम मंदिर निर्माण से पहले जो बाबरी मस्जिद का मलबा…
HC में रामलला के अधिवक्ता परासरन होंगे, राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष, जानें कौन-कौन होंगे सदस्य
नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए ‘‘श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र’’ ट्रस्ट की आज घोषणा कर दी। इसको लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। शुरुआती दिनों से रामलला पक्ष की वकालत करने वाले वरिष्ठ वकील के परासरन इस ट्रस्ट के अध्यक्ष होंगे। सदस्यों में शंकराचार्य वासुदेवानंद महाराज, हरिद्वार के परमानंद महाराज जी, पुणे के स्वामी गोविंदगिरी जी, विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्रा, अयोध्या से होम्योपैथिक डॉक्टर डॉ. अनिल मिश्रा, बिहार से डॉ. कमलेश्वर चौपाल, निर्मोही अखाड़ा के महंत दिनेंद्र…
अखिल भारतीय हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रणजीत बच्चन की गोली मारकर हत्या, हमलावरों ने सिर पर मारी गोलियां
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार सुबह अखिल भारतीय हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रणजीत बच्चन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि बच्चन मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे, तभी हजरतगंज इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। रणजीत बच्चन की मौके पर ही मौत हो गई। बदमाशों ने रणजीत बच्चन के सिर में कई गोलियां मारी हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आलाअधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के…
CAA के समर्थन रैली में बरसे योगी, पुरुष घर में रजाई ओढ़ के सो रहे है और महिलाओं को आगे करके चौक-चौराहे पर बैठाया जा रहा है।
लखनऊ। कानपुर में CAA के समर्थन में एक रैली को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब तो कांग्रेस ने एक सिरे से कह दिया है कि जब तक ISI के एजेंटों की भारत में एंट्री नहीं करा देते तब तक हम नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करेंगे, ये कांग्रेस के नेताओं का शर्मनाक बयान आया है। विपक्षी दलों के लोग यही कह रहे हैं। योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि अब इन्होंने क्या किया है, अपने घर की महिलाओं को चौक-चौराहे पर बैठाना…
‘‘हम सरकार नहीं, बल्कि देश बनाने के लिए राजनीति करते हैं : राजनाथ सिंह
मेरठ। संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के समर्थन में भाजपा की ओर से आयोजित रैली को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को यहां कहा कि ‘‘हम सरकार नहीं, बल्कि देश बनाने के लिए राजनीति करते हैं। मेरठ के माधवकुंज मैदान में संशोधित नागरिकता कानून के समर्थन में आयोजित जन जागरण रैली को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि हमने (पिछली सरकार में) नागरिकता संशोधन कानून बनाया था लेकिन उस दौरान यह लागू नहीं हो सका था और इस बार हमने इसे कर दिखाया। उन्होंने कहा, ‘‘इस…
जिसको विरोध करना है करे, CAA नहीं होगा वापस, विपक्ष भ्रम फैला देश तोड़ने का काम कर रहा है : अमित शाह
लखनऊ(बीएनएस)। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर देशभर में घमासान मचा है। केंद्रीय गृहमंत्री व भाजपा के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में लखनऊ के बंगला बाजार स्थित रामकथा पार्क में रैली को संबोधित किया। इस दौरान शाह ने जहां एक तरफ CAA से जुड़े मिथकों को दूर करते हुए इस कानून के बारिकियों के बारे में जनता को बताया। दूसरी तरफ विपक्ष को भ्रम फैलाने के लिए लताड़ भी लगाया। श्री शाह ने कहा कि CAA पर विरोधी पार्टियां दुष्प्रचार करके और भ्रम फैला…
यूपी मंत्री के बिगड़े बोल कहा- मोदी-योगी के खिलाफ नारे लगाते हैं, तो मैं आपको जिंदा दफन कर दूंगा।”
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रघुराज सिंह ने एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि PM नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ के खिलाफ नारेबाजी करने वालों को ‘जिंदा दफन’ कर दिया जाएगा। मंत्री ने यह बात रविवार को अलीगढ़ में नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) 2019 के समर्थन में आयोजित रैली को संबोधित करने के दौरान कही। उन्होंने धमकाते हुए कहा, “अगर आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ नारे लगाते हैं, तो मैं आपको जिंदा दफन कर दूंगा।” वह जाहिर…
UP कन्नौज में ट्रक से टक्कर के बाद बस में लगी भीषण आग, 20 यात्रियों के जलकर मरने की आशंका, CM योगी, PM मोदी, राहुल ने जताया दुख व्यक्त की संवेदनाएं
लखनऊ (कन्नौज)। उत्तर प्रदेश के कन्नौज मे शुक्रवार को गुरसहायगंज से जयपुर जा रही स्लीपर बस में ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। इससे ट्रक और बस में तेज धमाके के साथ भीषण आग लग गई। बस में 43 से अधिक यात्री सवार थे। इस हादशे में 18 से 20 लोगों के मरने की आशंका है। रात 2.40 तक फोरेंसिक टीम बस से जले हुए अवशेष निकाल लिए हैं। बस को सील कर दी गई है। सुबह होने पर फिर फोरेंसिक टीम फिर जांच करेगी। अभी इस बात की…
