लखनऊ। कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर उत्तर प्रदेश सरकार ने निजी विद्यालयों सहित सभी शिक्षा संस्थानों, माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा के सभी स्कूल-कालेजों को 22 मार्च तक बंद कर देने की घोषणा की है और कहा कि कहा कि केवल परीक्षाओं के लिए ही स्कूल खोले जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि हमारी सरकार डेढ़ माह पहले से ही कोरोना वायरस से निपटने की तैयारी कर रही थी, इसे लेकर घबराहट की स्थिति पैदा न हो, इसलिए हमने इसे महामारी घोषित नही किया है…
श्रेणी: उत्तर प्रदेश
CM उद्धव ठाकरे ने किया रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण के लिए किया 1 करोड़ का ऐलान
लखनऊ। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने शनिवार को सरकार के 100 दिन पूरे होने पर अयोध्या पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भगवान रामलला के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंनें एक प्रेस कान्फ्रेंस की। इस प्रेस कान्फ्रेंस में उन्होंने राम मंदिर के निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपये देने का एलान किया है। भाजपचा अर्थ हिंदुत्व नाही, आम्ही भाजपपासून वेगळे झालो आहोत हिंदुत्वापासून नाही ! #राममंदिर pic.twitter.com/NEZahSvkjM — Uddhav Thackeray (@uddhavthackeray) March 7, 2020 मीडिया से मुखातिब होते हुए उद्धव ने कहा मैं बार- बार अयोध्या आऊंगा। हमने…
CAA-NCR प्रदर्शनकारियों को योगी की सख्त चेतावनी, कहा- तलवार लेकर मार-काट करने वालों की आरती नहीं उतारेंगे
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों को सख्त चेतावनी देते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर 12-15 लोग तलवार लेकर आएंगे, मार-काट करेंगे तो उनकी आरती नहीं उतारी जाएगी। योगी ने साफ कहा कि किसी को भी आगजनी और तोड़फोड़ करके कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जा सकती हैं। अपने सख्त तेवर को जारी रखते हुए योगी ने कहा कि आप एक बात को नोट कर लें… किसी गलतफहमी का शिकार होंगे… कयामत का दिन कभी नहीं…
100रु अरब के ताजमहल का डोनाल्ड ट्रंप 100 करोड़ के खर्च पर करेंगे दीदार, आसमान से 7 हेलीकॉप्टर करेंगे निगरानी
आगरा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ताजमहल के दीदार पर 100 करोड़ रुपए से ज्यादा का खर्च आएगा। इसमें 70 फीसदी खर्च सुरक्षा व्यवस्था पर होगा। शेष खर्च आवास से लेकर अन्य व्यवस्थाओं पर होगा। यूपी सरकार का भी लगभग 16 करोड़ रुपए खर्च करेगी। पांच सितारा होटलों में 500 कमरे अमेरिकी दल के लिए बुक कराए गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से 14 किलोमीटर लंबे रास्ते में 10 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया जा रहा है। ट्रंप के आने से पहले अमेरिकी दल के चार सौ सदस्य आगरा पहुंच…
दो राज्यों के तीन ज्योतिर्लिंगों की यात्रा करने वाली काशी महाकाल एक्सप्रेस में ‘भोले बाबा’ के लिये रिजर्व है 1 सीट, सीट पर बनाया गया एक मंदिर
लखनऊ। PM नरेंद्र मोदी ने रविवार को वाराणसी से काशी महाकाल एक्सप्रेस को रवाना किया। इसमें एक सीट भगवान शिव के लिए भी आरक्षित है। यह एक्सप्रेस दो राज्यों के तीन ज्योतिर्लिंगों की यात्रा करेगी। ट्रेन में भगवान शिव के लिए सीट आरक्षित करने ने नए विचार के बाद रेलवे प्रशासन इस पर विचार कर रहा है कि ट्रेन में स्थायी तौर पर ‘भोले बाबा’ के लिए एक सीट आरक्षित की जाए। यह ट्रेन इंदौर के निकट ओंकारेश्वर, उज्जैन में महाकालेश्वर और वाराणसी में काशी विश्वनाथ को जोड़ेगी। उत्तरी रेलवे…
प्रधानमंत्री मोदी की CAA और अनुच्छेद-370 पर दो टूक, दुनियाभर के दबाव के बावजूद फैसले पर कायम हैं और रहेंगे, यह देश हित में जरूरी था
वाराणसी। गरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ लगातार प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यहां साफ कर दिया कि तमाम दबावों के बावजूद उनकी सरकार इन फैसलों पर कायम है और रहेंगी। दीनदयाल जी कहते थे- आत्मनिर्भरता और स्वयंसहायता सभी योजनाओं के केंद्र में होनी चाहिए। इन विचारों को सरकार की योजनाओं और कार्यसंस्कृति में निरंतर लाने का प्रयास किया जा रहा है। pic.twitter.com/Z4cAkDSyBX — Narendra Modi (@narendramodi) February 16, 2020 पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का आनावरण करने के बाद अयोजित जनसभा में PM नरेंद्र मोदी ने…
CAA के विरोध प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी को योगी सरकार ने भेजा एक करोड़ का नोटिस
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी को प्रशासन ने 1.04 करोड़ रुपए का नोटिस जारी किया है। यूपी प्रशासन ने उनको यह नोटिस नागरिकता संशोधित कानून (CAA) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लेकर जारी किया है। इमरान प्रतापगढ़ी ने 29 जनवरी से मुरादाबाद में CAA के विरोध में चल रहे विरोध प्रदर्शन को सात फरवरी को संबोधित किया था। इससे पहले 6 फरवरी को भी प्रशासन ने इमरान प्रतापगढ़ी को नोटिस जारी किया था, हालांकि आज तक प्रशासन नोटिस तामील नहीं कर पाया है। इमरान प्रतापगढ़ी को…
CAA पर भड़काऊ भाषण देने वाले डॉ कफील की जेल से नहीं हो सकी रिहाई, लगाया गया रासुका
मथुरा। संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के खिलाफ अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में कथित तौर पर भड़काऊ भाषण देने के सिलसिले में मथुरा जिला कारागार में कैद डॉ कफील खान की जमानत पर शुक्रवार को रिहाई से पहले ही उन पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगा दिया गया है। उप्र स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने खान को मुम्बई हवाईअड्डा से 29 जनवरी को गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को मथुरा के जिला कारागार से रिहा किए जाने से पहले उन पर रासुका लगा दिया गया। इस तरह, 10 फरवरी को अलीगढ़ के मुख्य…
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, बस ट्रक में जा घुसी, 14 लोगों की मौत, 25 घायल
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक प्राइवेट बस खड़े हुए कंटेनर में घुस गई। इस दर्दनाक हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई जबकि 22 यात्री घायल हो गए। घायल यात्रियों में से सात लोगों को वेंटिलेटर पर रखा गया है। बस में 40-45 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि यह हादसा इतना खतरनाक था कि बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई जिसे क्रेन से खीचकर कंटेनर से अलग किया गया। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तेज गति से जा रही एक प्राइवेट बस बुधवार…
‘श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र’ ट्रस्ट की पहली बैठक 19 फरवरी को, हो सकता है मंदिर निर्माण की तारीख का ऐलान
लखनऊ। अयोध्या में राम मदिंर निर्माण के लिए ट्रस्ट का गठन हो चुका है। बीते दिनों PM नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की घोषणा की थी। ‘श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र’ ट्रस्ट पहली बैठक 19 फरवरी को होगी। यह बैठक ट्रस्ट के दिल्ली ऑफिस और के परासरण के निवास स्थान पर शाम 5:00 बजे बुलाई गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस दिन राम मंदिर निर्माण के लिए तारीख का ऐलान भी किया जा सकता है। साथ ही इस बैठक में ट्रस्ट के…
