देवी-देवताओं पर टिप्पणी करने वाली हीर खान प्रयागराज से गिरफ्तार, उठ रही #हीरखान_पे_NSA_लगाओ की मांग

लखनऊ। देवी-देवताओं पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाली हीर खान को प्रयागराज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हीर खान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद से ही हीर खान की गिरफ्तारी मांग तेज हो गई थी। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा भी दर्ज किया था। आज उसे प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रयागराज पुलिस ने #HeerKhan को गिरफ़्तार कर लिया है। ये अपने एक रिश्तेदार के घर छुपी हुई थी। https://t.co/sqrS5Rptd4 — Dr. Shalabh Mani Tripathi (मोदी का परिवार) (@shalabhmani) August 25, 2020…

रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह का बड़ा बयान, कहा- मेरे राजनीतिक गुरु योगी आदित्यनाथ

न्यूज़ डेस्क। हाल ही में चर्चा में आयी कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह ने सोमवार को एक बड़ा बयान दिया, राहुल गांधी की करीबी और उत्तर प्रदेश में रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपना राजनीतिक गुरु बताया है। सोमवार, 10 अगस्त को रायबरेली के सिविल लाइन में कमला नेहरू ट्रस्ट की जमीन पर से पटरीवालों को हटाए जाने का विरोध कर रही अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की खुलकर तारीफ की। अदिति सिंह ने कहा कि मैं खुले मुंह से…

आज का ये दिन सत्य, अहिंसा, आस्था और बलिदान को न्यायप्रिय भारत की एक अनुपम भेंट है : प्रधानमंत्री मोदी

अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के अयोध्या में ऐतिहासिक और भव्य राममंदिर निर्माण की आधारशिला रखी। मंत्रोच्चार के बीच PM मोदी ने चांदी की ईंट रखने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज करोड़ों भारतीयों की अभिलाषा, आशा पूरी हुई। आज के इस पवित्र अवसर पर सभी को कोटि-कोटि बधाई। आज के दिन की गूंज पूरे विश्व में सुनाई दे रही है। Live from Ayodhya. https://t.co/cHp9fTFEdx — Narendra Modi (@narendramodi) August 5, 2020 PM मोदी ने कहा कि आज का ये दिन करोड़ों रामभक्तों…

अयोध्या से योगी की अपील, 5 अगस्त राम मंदिर भूमि पूजन के दिन मनाएं दिवाली, हर घर व मंदिर में जलाये कम से कम पांच दीए

अयोध्या। रामजन्मभूमि में विराजमान रामलला के भव्य मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन के अवसर पर अयोध्या समेत पूरे प्रदेश में दीवाली मनाई जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को भूमि पूजन की तैयारी के लिए संतों की बैठक में यह आह्वान किया। कारसेवकपुरम में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री श्री योगी ने कहा कि पांच सौ वर्षों के बाद वह शुभ घड़ी आई है जिसका हिन्दू समाज को बेसब्री से इंतजार था। उन्होंने कहा कि यह एक अवसर है जब हम हर घर व मंदिर में दीपक जलाकर पूरी दुनिया…

500 साल बाद आया है अयोध्या में ऐसा शुभ मुहूर्त, 5 अगस्त को दुनिया देखेगी भव्य कार्यक्रम : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राम मंदिर निर्माण के लिए 5 अगस्त को होने वाले भूमि पूजन की तैयारियों का जायजा लेने अयोध्या पहुंचे । शनिवार को अपने इस एक दिवसीय यात्रा के दौरान उन्होंने अयोध्या के साधु-संतों से भी बात की। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 500 साल बाद अयोध्या में ऐसा शुभ मुहूर्त आया है। 5 अगस्त को दुनिया एक भव्य कार्यक्रम देखेगी। "अवधपुरी अति रुचिर बनाई।देवन्ह सुमन बृष्टि झरि लाई।।" संपूर्ण जगत की अलौकिक 'श्री राम मंदिर' की आधारशिला रखे जाने की प्रतीक्षा शीघ्र पूर्ण…

उत्तर प्रदेश में 6 साल के मासूम बच्चे ने खींचा स्ट्रेचर, वॉर्ड बॉय की हुई छुट्टी

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, एक वायरल वीडियो में एक छह साल के मासूम को अपनी मां के साथ अपने बीमार दादाजी को स्ट्रेचर पर लिटाए इसे एक वार्ड से दूसरे वार्ड तक धक्का देकर ले जाते हुए देखा गया है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के सामने आते ही वार्ड बॉय को हटा दिया गया है। अस्पताल के कर्मियों ने कथित तौर पर स्ट्रेचर पर लेटे मरीज को वार्ड तक ले जाने के एवज में तीस रुपये…

प्रधानमंत्री मोदी अयोध्या में 5 अगस्त को अभिजीत मुहूर्त में करेंगे श्रीराम मंदिर के लिए भूमि पूजन

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अयोध्या में 5 अगस्त को श्रीराम मंदिर के लिए भूमि पूजन करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 5 अगस्त को 12 बजे दिन में श्री राम मंदिर की आधारशिला रखेंगे। मीडिया रिपोर्ट की खबर के अनुसार श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास ने इसकी जानकारी दी। भूमि पूजन का कार्यक्रम पांच अगस्त को सुबह 8 बजे शुरू होगा। प्रधानमंत्री मोदी सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजकर दस मिनट तक 2 घंटा 10 मिनट तक अयोध्या में…

जब प्रोफेसर ही देश विरोधी मानसिकता का हो तो वह छात्रों को किस तरह की शिक्षा देगा, अपने फेसबुक प्रोफाइल पर लगाया पाकिस्तान का झंडा, मामला दर्ज

न्यूज़ डेस्क। अगर प्रोफेसर ही देश विरोधी मानसिकता का हो तो वह छात्रों को किस तरह की शिक्षा देगा, इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। रोहिलखंड विश्वविद्यालय के भौतिकी विज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रो सलीम खान के अंदर छिपा हुआ पाकिस्तान प्रेम उस समय उजागर हुआ, जब उन्होंने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर पाकिस्तान का झंडा लगाया और नक्शा पोस्ट किया। इससे छात्र और आम लोग आक्रोशित हो गए और प्रोफेसर के खिलाफ मामला दर्ज कराया। https://twitter.com/ArunSag88820363/status/1281309917773656064?s=20 स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रोफेसर सलीम भारत के नागरिक है और…

कुख्यात अपराधी विकास दुबे का समाजवादी पार्टी से था गहरा नाता, सपा कार्यकर्ता की गाडी से पहुंचा था महाकाल मंदिर, एनकाउंटर पर अखिलेश यादव ने उठाया सवाल

लखनऊ। कानपुर के बिकरू गांव में DSP देवेंद्र मिश्र समेत आठ पुलिसकर्मियों को शहीद करने वाला कुख्यात अपराधी शुक्रवार की सुबह एनकाउंटर में मारा गया। यूपी STF उसे लेकर उज्जैन से कानपुर आ रही थी, इस दौरान गाड़ी पलट गई और विकास दुबे ने भागने की कोशिश की। एनकाउंटर में कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए। विकास दुबे का एनकाउंटर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की क्राइम के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति करार दिया जा रहा है और इसकी खूब तारीफ हो रही है। लेकिन इस एनकाउंटर से सबसे…

कोरोना संकट में भारत अमेरिका से दोगुनी आबादी का भरण-पोषण कर रहा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

न्यूज़ डेस्क। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लोगों से संवाद किया। अपने संबोधन में PM मोदी ने कहा कि पुरानी मान्यता है कि एक समय महादेव ने खुद मां अन्नपूर्णा से भिक्षा मांगी थी। तभी से काशी पर ये विशेष आशीर्वाद रहा है कि यहां कोई भूखा नहीं सोएगा, मां अन्नपूर्णा और बाबा विश्वनाथ, सबके खाने का इंतज़ाम कर देंगे। आप सभी के लिए, तमाम संगठनों के लिए, हम सभी के लिए ये बहुत सौभाग्य की बात है कि इस…