लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नवरात्र, दशहरा व रामलीला से संबंधित सामूहिक आयोजनों के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिया है। इसके अनुसार किसी भी कार्यक्रम जैसे जयंती, मेला, प्रतिमा स्थापना एवं विसर्जन, रामलीला, जागरण, प्रदर्शनी, रैली व जुलूस आदि के लिए नोएडा व लखनऊ में पुलिस कमिश्नर तथा अन्य जिलों में डीएम से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा। मुख्य सचिव RK तिवारी की तरफ से जारी इन दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि सामूहिक गतिविधियां कतिपय प्रतिबंधों के अधीन होंगी। किसी भी बंद स्थान, हॉल या कमरे की…
श्रेणी: उत्तर प्रदेश
#Hathras : हाथरस में आम आदमी पार्टी की नौटंकी शुरू, पहले फेंकी स्याही और फिर पुलिस के साथ मारपीट, लोगो ने लगाए #PFI के दलालों वापस जाओ के नारे
न्यूज़ डेस्क। उत्तर प्रदेश के हाथरस मामले पर विपक्षी दलों की राजनीति जोरों पर है। रोज किसी ना किसी पार्टी के नेता हाथरस पहुंच रहे हैं। लगे हाथ आम आदमी पार्टी के नेताओं ने भी अपनी नौटंकी शुरू कर दी। सोमवार दोपहर आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह भी हाथरस के बूलगढ़ी गांव पहुंचे। गांव से निकलते ही एक व्यक्ति ने #PFI के दलालों वापस जाओ का नारा लगाते हुए संजय सिंह पर स्याही फेंक दी। कुछ लोग संजय सिंह वापस जाओ… वापस जाओ के नारे लगाने लगे। इसके…
हाथरस कांड : यूपी हाथरस को दिल्ली की तरह जलाने की हुई साजिश, ‘जस्टिस फॉर हाथरस’ नाम से बनाई गई वेबसाइट, इस्लामिक देशों से हुई फंडिंग, सुरक्षा एजेंसियों ने कसा शिकंजा
न्यूज़ डेस्क। कुछ दिनों पहले संगठित रूप से जिस तरह CAA के खिलाफ प्रदर्शन हुए और इसकी आड़ में दिल्ली को जलाया गया, ठीक उसी तरह हाथरस कांड में उत्तर प्रदेश को जलाने और CM योगी आदित्यनाथ की छवि खराब करने की बड़ी साजिश रची गई थी। इसके लिए ‘जस्टिस फॉर हाथरस’ (Justice for Hathras) नाम से वेबसाइट बनाई गई थी। इसमें लोगों को भड़काने वाले कंटेंट डाले जा रहे थे। साथी ही कब और कहां पर किस तरह से हमले करने हैं, इसके भी स्पष्ट निर्देश दिए गए थे।…
हाथरस मामले में CM योगी आदित्यनाथ ने दिए CBI जाँच के आदेश, ट्वीट कर दी जानकारी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस मामले की CBI जाँच के आदेश दिए हैं। यह फैसला इस मामले की CBI जाँच की माँग के बाद आया है। पीड़िता के पिता ने CBI जाँच की माँग की थी, जिसे यूपी के CM ने मान लिया है। यूपी सीएम दफ्तर की ओर से ट्वीट कर CBI जाँच की जानकारी दी गई है। यूपी सीएम दफ्तर की ओर से ट्वीट किया गया, “मुख्यमंत्री श्री योगी जी ने सम्पूर्ण हाथरस प्रकरण की जाँच सीबीआई से कराए जाने के आदेश दिए हैं।”…
हाथरस कांड : ठहाके लगाते हुए दुःख बांटने जा रहे भाई-बहन, राहुल-प्रियंका का वीडियो हुआ वायरल, ये लोग पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे है या फिर मजाक उड़ाने
न्यूज़ डेस्क। आज भी हाथरस कांड को लेकर कांग्रेस का सियासी ड्रामा जारी है। आज फिर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका वाड्रा पीड़ित परिवार से मिलने दिल्ली से हाथरस के लिए रवाना हुए। हाथरस जाने के दौरान प्रियंका गांधी खुद ड्राइविंग सीट पर बैठीं नजर आयी, जबकि भाई राहुल बगल की सीट पर बैठे हुए थे। लेकिन दिल्ली से हाथरस के इस सफर में जिस तरह दोनों भाई-बहन ठहाका लगाते नजर आए, उससे लगता है कि उन्हें कोई तुरुप का पत्ता हाथ लग गया हो। ये…
हाथरस जाते समय कैमरे में खुली राहुल की पोल, गिरने से पहले बोले – “भैया कैमरा लाना इधर” और नाटकीय तरीके से गिरे नीचे, सोशल मीडिया पर हो रहे ट्रोल
न्यूज़ डेस्क। उत्तर प्रदेश में हाथरस कांड पीड़िता के परिजन से मुलाकात करने जा रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के काफिले को ग्रेटर नोएडा पुलिस ने रोक लिया, जिसके बाद वे पैदल ही हाथरस के लिए निकल गए। इसके बाद, पुलिस ने यमुना एक्सप्रेस-वे पर दोनों कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। राहुल गांधी ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने उनके लाठी मारकर गिरा दिया। जहां राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को रोका गया था, वहां से हाथरस…
#बलात्कारी_साहिल_शाहिद_को_फांसी_दो, बलरामपुर में दलित लड़की से गैंगरेप पर लिबरल-सेकुलरों ने साधी चुप्पी, ट्विटर पर उठ रही है मांग
न्यूज़ डेस्क। हाल ही में उत्तर प्रदेश में हाथरस की ही तरह बलरामपुर में एक दलित लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। दुष्कर्म की शिकार 22 वर्षीय लड़की की बुधवार को मौत हो गई। मामले में दोनों आरोपी शाहिद पुत्र हबीबुल्ला निवासी गैंसड़ी और साहिल पुत्र हमीदुल्ला निवासी गैंसड़ी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शाहिद और साहिल पर आरोप है कि दोस्ती के बहाने घर ले जाकर दोनों ने लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और गंभीर हालत में एक रिक्शे पर बैठाकर घर भेज दिया।…
हाथरस गैंगरेप: मुख्यमंत्री योगी ने पीड़ित परिवार से वीडियो कॉलिंग से की बात, परिवार के एक सदस्य को नौकरी और 25 लाख रुपये के मुआवजे का किया ऐलान
लखनऊ। हाथरस गैंगरेप मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवार को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री योगी ने पीड़िता के पिता से वीडियो कॉलिंग के जरिए बात की। इस दौरान उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही पीड़िता के परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, एक घर और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का ऐलान किया। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया, ‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने हाथरस के पीड़ित परिवार से वीडियो…
महिला अपराध पर योगी सरकार सख्त, रेपिस्ट और शोहदों के चौराहों पर लगेंगे पोस्टर, मददगार भी किए जाएंगे बेइज्जत, महिला पुलिस सिखाएंगी सबक
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफबढ़ रहे अपराधों के प्रति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काफी सख्ती दिखाई है। उन्होंने महिलाओं, बच्चियों से छेड़खानी, दुर्व्यहार, अपराध और यौन अपराध में लिप्त अपराधियों के पोस्टर शहर के सार्वजनिक स्थानों पर लगाने का आदेश दिया है, ताकि ऐसे लोगों को समाज के सामने लाकर शर्मिदा किया जा सके। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद अब नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध में प्रदर्शन के दौरान हिंसा करने वाले उपद्रवियों के पोस्टर की तरह ही मनचलों, शोहदों और दुराचारियों के पोस्टर पूरे…
उत्तर प्रदेश में ‘लव जिहाद’ पर कसेगी नकेल! धर्म परिवर्तन पर अध्यादेश लाने की तैयारी में योगी सरकार
लखनऊ। पिछले कुछ दिनों में उत्तर प्रदेश में लव जिहाद के कई मामले सामने आए है। इसी को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार राज्य में धर्मांतरण के खिलाफ कानून लाने की तैयारी में है। इसकी पुष्टि खुद एक वरिष्ठ अधिकारी ने की। फिलहाल अधिकारी ने यह भी कहा कि प्रदेश की सरकार अन्य राज्यों में धर्मांतरण के खिलाफ बने कानूनों और अधिनियमों की स्टडी कर रही है। इसके बाद ही उत्तर प्रदेश में धर्मांतरण को लेकर कानून बनाया जाएगा। माना जा रहा है कि सरकार…
