प्रदेश में सिर्फ मेरिट है नौकरी का तरीका, नियुक्तियों में गड़बड़ी करने वालों की एकमात्र जगह जेल- CM योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को भ्रष्टाचारियों को चेताया है। CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में नौकरी हासिल करने के लिए गड़बड़ी की कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर कहीं नियुक्तियों में भ्रष्टाचार हुआ तो दोषियों को जेल में ही ठिकाना मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी ने शुक्रवार (अक्टूबर 23, 2020) को माध्यमिक शिक्षा विभाग में नए 3317 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र बाँटते हुए अपनी बातें रखी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब सरकारी नौकरी पाने का एकमात्र तरीका मेरिट है। सभी विभागों…

उत्तर प्रदेश: पूरे गाँव में अकेला वाल्मीकि परिवार, वसीम और शौकीन दे रहे हाथरस कांड दोहराने की धमकी ,एक्शन में UP पुलिस, 3 गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में कुत्ते को डंडा मारने की बात से शुरू हुआ विवाद अब पीड़ित परिवार के पलायन तक पहुँच चुका है। एक वाल्मीकि परिवार को धमकियाँ दी जा रही हैं कि हाथरस कांड जैसे हालात दोहराए जाएँगे। इस मामले के सुर्ख़ियों में आने के बाद पुलिस हरकत में आई और कुल 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया – वसीम, शौक़ीन और बादल। पुलिस फ़िलहाल 3 अन्य आरोपितों की खोजबीन में जुटी हुई है और क्षेत्र में फ़िलहाल तनाव की स्थिति बरकरार है। मेरठ के पास…

गाजियाबाद : हाथरस केस के बाद प्रशासन से नाराज वाल्मीकि समुदाय के 236 लोगों ने अपनाया बौद्ध धर्म

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के हाथरस कांड को लेकर वाल्मीकि समुदाय के लोग बेहद आहत हैं। यूपी सरकार और प्रशासन की नाराजगी की वजह से गाजियाबाद में वाल्मीकि समुदाय के करीब 236 लोगों ने हिंदू धर्म छोड़कर बौद्ध धर्म स्वीकार अपना लिया। यहा मामला गाजियाबाद के करहैड़ा गांव का है, जहां वाल्मीकि समुदाय के लोगों ने अपने साथ भेदभाव और जातीय उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए हिंदू धर्म छोड़कर बौद्ध धर्म स्वीकार कर लिया। बौद्ध धर्म में शामिल हुए इन लोगों ने आरोप लगाया कि उनके गांव में सवर्ण समाज के…

लव जेहाद: बरेली का बिलाल प्रेमिका के लिए माथे पर तिलक और हाथ में कलावा बांध कर कैसे बना हिन्दू, कोर्ट के बाहर खड़ी रह गई पुलिस, लड़का लड़की फरार, पढ़ें पूरी कहानी

बरेली। बरेली में लव जेहाद का एक मामला सामने आया है। लड़की के पिता की ओर से मोहल्ले के बिलाल घोसी, उसकी मां, बहनें, शिवम शर्मा, विशाल और उसकी पत्नी के खिलाफ खिलाफ फुसलाकर अपहरण कर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। लड़की के परिवार और हिंदू जागरण मंच, विश्व हिंदू परिषद के नेताओं का आरोप था कि यह लव जेहाद का मामला है। हिंदू बनकर बहला-फुसलाकर लड़की को अगवा किया गया है। उसे दिल्ली ले जाया गया। वहां जबरन उसका बयान बदलकर वीडियो वायरल कराया जा रहा…

उत्तर प्रदेश : जौनपुर में जम्मू-कश्मीर के पूर्व CM फारुख अब्दुल्ला पर राजद्रोह का मुकदमा दर्ज

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटाए जाने के बाद देशविरोधी बयान पर अरुण कुमार सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला के खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा दर्ज किया है। मामले में सुनवाई के लिए 5 दिसंबर की तारीख दी गई है। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी अरुण कुमार सिंह ने CJM कोर्ट में अधिवक्ता रणंजय सिंह के माध्यम से मुकदमा दर्ज कराया कि जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने 11 अक्टूबर को अनुच्छेद 370 व 35ए के संबंध में कहा कि इन दोनों धाराओं की बहाली…

TRP स्कैम: यूपी सरकार की सिफारिश पर CBI ने शुरू की जांच, दर्ज किया केस, किस पर गिरेगी गाज, किसका होगा खेल ख़त्म ?

न्यूज़ डेस्क। पिछले कुछ दिनों से चल रहे TRP घोटाले ने एक नया मोड़ ले लिया है। महाराष्ट्र के बाद अब यह मामला उत्तर प्रदेश में भी सामने आया है। जिसके बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस मामले के संबंध में एक शिकायत दर्ज की और राज्य सरकार ने CBI को जाँच सौंपने का अनुरोध किया था। ताजा जानकारी के मुताबिक, CBI ने TRP घोटाले की जाँच के लिए एक FIR दर्ज कर ली है। ज्ञात हो कि शुरुआत में इस मामले के संबंध में मुंबई पुलिस की FIR में…

चर्चित हाथरस केस में CBI जांच के चलते किसान की फसल हुई बर्बाद, मांगा मुआवजा

हाथरस (उत्तर प्रदेश)। बुलगढ़ी गांव के एक किसान, जिसके खेत में 19 वर्षीय दलित युवती के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया, उसका बिना किसी दोष के आर्थिक नुकसान हो रहा है, क्योंकि मामले की CBI जांच चल रही है और CBI टीम इस खेत में अक्सर पहुंचती रहती है। किसान ने नाम जाहिर न करने का आग्रह करते हुए दावा किया कि उसने CBI के अधिकारियों द्वारा अपराध स्थल की घेराबंदी किए जाने और उसे जमीन से दूर रहने की हिदायत दी गई है। ऐसे में उसकी…

दूरदर्शन के यूट्यूब चैनल पर 10 लाख से अधिक लोगों ने देखी ‘अयोध्या की रामलीला’ की Live स्ट्रीमिंग #Navratri #Ramleela में देखें

न्यूज़ डेस्क। कोरोना महामारी का दौर है, अयोध्या पूरी तरह सज चुकी है, नवरात्र का समय है इसलिए रामलीला भी हो रही है। दूरदर्शन पर रामलीला का लाइव प्रसारण (स्ट्रीमिंग) हो रहा है। इस साल यह प्रसारण सीधे अयोध्या से किया जा रहा है। रामलीला का प्रसारण 17 अक्टूबर से शुरू हुआ जिसे उत्तर प्रदेश के पर्यटन और सांस्कृतिक मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है। अभी देखिए –‘राम लीला’ – अयोध्या से @DDNational और लाइव स्ट्रीमिंग https://t.co/1XEGpPYQBF पर #RamLeela pic.twitter.com/9jABRYiRrd — Doordarshan National दूरदर्शन नेशनल (@DDNational) October 19, 2020 दूरदर्शन…

फिल्म जगत के मशहूर कलाकारों से सुसज्जित हुई अयोध्या की रामलीला, मनोज तिवारी और रवि किशन भी करेंगे मंचन, और कौन-कौन किस किरदार में नजर आएगा.. यंहा पढ़े ….

अयोध्या। अयोध्या में सरयू तट पर इन दिनों फिल्म जगत के मशहूर कलाकारों की ओर से रामलीला का मंचन हर किसी को भा रहा है। राममंदिर का निर्माण शुरू होने के बाद अब रामलीला के मंचन से रामनगरी अयोध्या दोगुने उल्लास में डूबी है। अयोध्या में सरयू किनारे हो रही रामलीला को दूरदर्शन के माध्यम से पूरा देश देख रहा है। मंचन में कई फिल्मी कलाकार भाग ले रहे हैं। भाजपा सांसद मनोज तिवारी अंगद तो रवि किशन भरत की भूमिका में दिखेंगे। फिल्मी कलाकार असरानी नारद की भूमिका इन…

मुख्यमंत्री योगी के मिशन शक्ति को पूर्वांचल के गांव गांव पहुंचाएगी महिलाओं का ग्रीन गैंग

लखनऊ । बेटियों से छेड़खानी करने वालों की अब खैर नहीं । बेटियों से बदमिजाजी करने वालों पर योगी सरकार के साथ अब गांव की महिलाएं भी कहर बन कर टूटेंगी। नशामुक्ति और जुए के खिलाफ पूर्वांचल के गांवों में अभियान चला रहीं ग्रीन गैंग की महिलाओं ने शोहदों के खिलाफ हल्‍ला बोल की तैयारी कर ली है। छेड़खानी करने वालों को अब खुद सबक सिखाने के साथ ग्रीन गैंग हवालात भी पहुंचाएगा। योगी के मिशन शक्ति को ग्रीन गैंग पूर्वांचल के गांव गांव तक पहुंचाएगा। सीएम योगी के मिशन…