जालौन (यूपी)। उत्तर प्रदेश के जालौन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष की उस वक्त किरकिरी हुई जब उनकी छेड़खानी से परेशान दो युवतियों ने बीच सड़क जूतों व चप्पलों से जमकर धुनाई कर दी। युवतियों से बचने के लिए जिलाध्यक्ष बार-बार रहम की भीख मांगता रहा, लेकिन आक्रोशित युवतियां उन्हें चप्पलों व जूतों से धुनाई करती रहीं। मौके पर मौजूद लोगों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष की पिटाई का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया जो अब वायरल हो गया है। हाथरस से जालौन की दूरी कुछ घंटों की ही है…
श्रेणी: उत्तर प्रदेश
मथुरा के नंदबाबा मंदिर में फैजल और चाँद ने की नमाज अदा, गरमाया माहौल, प्रबंधन ने दी ये सफाई
मथुरा। ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा पर निकले खुदाई खिदमतगार संस्था के दो सदस्यों के नंदगांव स्थित नंदमहल मंदिर में जौहर की नमाज अदा करने के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने से खलबली मच गई है। पक्ष-विपक्ष में कमेंट होने से माहौल में सरगर्मी पैदा हो गई है। हिंदुवादी संगठनों ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। मंदिर प्रबंधन का कहना है कि यात्रियों ने उनसे नमाज अदा करने की अनुमति नहीं ली थी। मथुरा के नंदबाबा मंदिर में कुछ युवकों ने धोखे से पढ़ी नमाज, फैजल खान और…
लव जिहाद पर CM योगी की चेतावनी, शामिल लोगों के चौक-चौराहों पर लगेंगे पोस्टर, फिर भी नहीं सुधरे तो राम नाम सत्य है की यात्रा निकलने वाली है
देवरिया/जौनपुर (यूपी)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक आदेश दिया है कि शादी-ब्याह के लिए धर्म परिवर्तन जरूरी नहीं है, इसलिए सरकार ने भी फैसला किया है कि लव जिहाद को सख्ती से रोका जाएगा। इसके लिए प्रभावी कानून बनाएंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि जो लोग नाम छिपाकर बहू-बेटियों की इज्जत से खिलवाड़ करते हैं, वे अगर सुधरे नहीं तो ‘राम नाम सत्य’ की उनकी अंतिम यात्रा निकलने वाली है। देवरिया और जौनपुर जिले की मल्हनी विधानसभा क्षेत्र के उप चुनाव…
अजब-गजब: बाकायदा कार्ड छपवा जश्न के साथ गंगाघाट पर कराया भैंस का मुंडन, पांच सौ लाेगों को दी दावत, यंहा पढ़े क्या है पूरा मामला
सम्भल (यूपी)। बच्चे के मुंडन के आमंत्रण पत्र तो आपने खूब देखे होंगे और कई दावतें भी खाई होंगी लेकिन अगर यह आमंत्रण किसी भैंस के मुंडन का हो तो आप चौंके बिना नहीं रह सकते। ऐसा ही एक चौंकाने वाला समारोह कराया है सम्भल के एक किसान ने। गुन्नौर में किसान ने अपनी भैंस और बछड़े का गंगा घाट पर समारोह पूर्वक विधि विधान से मुंडन कराया। इतना ही नहीं मुंडन के बाद करीब पांच सौ लोगों को दावत भी दी। इसके लिए बीते कई दिनों से कार्ड भी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला- ‘सिर्फ विवाह के लिए धर्म परिवर्तन वैध नहीं’
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि महज शादी के लिए धर्म परिवर्तन वैध नहीं है। अदालत ने यह टिप्पणी उस याचिका को खारिज करते हुए की जिसमें एक न्यूली मैरिड कपल ने कोर्ट से पुलिस और लड़की के पिता को उनकी शादीशुदा जिंदगी में खलल नहीं डालने का निर्देश देने की गुहार लगाई थी। जस्टिस एमसी त्रिपाठी ने पिछले महीने प्रियांशी उर्फ समरीन और उसके जीवनसाथी द्वारा दायर एक याचिका पर यह आदेश पारित किया। शादी के लिए धर्म परिवर्तन वैध नहीं : कोर्ट याचिका…
कोरोना संक्रमण रोकने के लिए मुख्यमंत्री योगी का मंत्र – ‘एसएमएस’, यहां पढ़ें…
लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए लोगों को ‘एसएमएस’ का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि इस लड़ाई में ये मंत्र काफी कारगर साबित होगा। मुख्यमंत्री शुक्रवार को यहां अपने सरकारी आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ‘एस’ अर्थात सोप-सेनिटाइजर, ‘एम’ अर्थात मास्क तथा ‘एस’ अर्थात सोशल डिस्टेंसिंग कोविड-19 के संक्रमण को नियंत्रित करने में अत्यन्त उपयोगी हैं। इसलिए जनता को इसे अपनाना काफी कारगर साबित हो सकता है। मुख्यमंत्री श्री…
बसपा से टिकट नहीं मिलने पर व्यापारी ने की खुदकुशी, BSP प्रमुख मायावती पर दो करोड़ रुपये मांगने का आरोप
गाजीपुर (यूपी) । उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक व्यापारी ने कथित रूप से खुदकुशी कर ली है और अपने पीछे एक सुसाइड नोट छोड़ गया जिसमें उसने लिखा कि 2022 विधानसभा चुनावों के लिए बहुजन समाज पार्टी (BSP) द्वारा टिकट नहीं दिए जाने के कारण वह यह कदम उठा रहा है। कथित तौर पर सुसाइड नोट में व्यापारी मुन्नू प्रसाद ने आरोप लगाया कि बसपा अध्यक्ष मायावती उन्हें चुनाव लड़ने का टिकट देने के लिए दो करोड़ रुपये की मांग कर रही थीं। चूंकि वह इतनी बड़ी रकम देने…
समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद सफेद हुआ रेलवे अस्पताल के टॉयलेट की दीवारों का रंग
गोरखपुर। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं के कड़े विरोध के बाद पूर्वोत्तर रेलवे के अस्पताल के टॉयलेट की दीवारों का रंग बदल दिया गया है। रेलवे प्रशासन ने दीवारों को सफेद रंंग मेंं रंगवा दिया है। इसके पहले गुुुरुवार को सपा कार्यकर्ताओं ने रेलवे अस्पताल के टॉयलेट की दीवारों पर लाल और हरे रंग की टाइल्स लगे होने को लेकर कड़ा एतराज जताया। इसे अपनी पार्टी के रंग से जोड़ते हुए कार्यकर्ताओं ने दीवारों पर कालिख पोत दी। सपा नेताओं ने पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक को ज्ञापन देकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही…
मुलायम के बाद अखिलेश से भी मायावती का हुआ मोह भंग, किया बदला लेने का ऐलान, राज्यसभा चुनाव के दौरान हुआ ड्रामा
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की अध्यक्ष मायावती ने गुरुवार को 7 विधायकों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। उन्होंने समाजवादी पार्टी (SP) पर दलित विरोधी होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 1995 के गेस्ट हाउस कांड के मामले को वापस लेना उनकी एक ‘गलती’ थी। एक प्रेस बयान में मायावती ने कहा कि उन्होंने 2 जून 1995 की घटना को किनारे रखकर 2019 में सपा के साथ गठबंधन किया था। उन्होंने कहा, “अखिलेश लगातार सतीश चंद्र मिश्रा को गेस्ट हाउस कांड वापस लेने के लिए…
पिछली सरकारों में गुंडों का होता था सम्मान, अब जा रहे जेल : मुख्यमंत्री योगी
उन्नाव। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा और कहा कि पिछली सरकारों में गुंडों का सम्मान हुआ करता था। भाजपा सरकार गुंडों को जेल भेज रही है। मुख्यमंत्री योगी बांगरमऊ विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव की जनसभा में कहा कि पूर्व की सरकारों में जो जितना बड़ा अपराधी होता था, उसे उतना बड़ा पद और सम्मान मिलता था। भाजपा के शासनकाल में अराजकता करने वालों के यहां बुलडोजर चल रहा है। अपराधी जेल भेजे जा रहे हैं। पिछली सरकारों में गुंडों का सम्मान होता था,…
