अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की जन्मस्थली पर आयोजित विलक्षण और विहंगम ‘दीपोत्सव’ में 5 लाख 84 हजार दियों के रौशन होते ही एक नया रिकॉर्ड कायम हुआ है। इस दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर देखने को मिला। छोटी दिवाली पर अयोध्या पूरी तरह रौशनी से नहाई नजर आई। पुष्पक विमान से अवधपुरी आते सिया, राम और लक्ष्मण, आतुर नयनों से आराध्य की प्रतीक्षा करते हजारों श्रद्धालु, वातावरण में वैसी ही मंगल ध्वनियां, वैसा ही उमंग और उत्साह से भरा मन। धर्मनगरी अयोध्या में त्रेतायुग का यह दृश्य शुक्रवार को…
श्रेणी: उत्तर प्रदेश
#DiwaliAyodhyaWali : 500 साल के इंतजार के बाद श्रीराम जन्मभूमि पर होगा दीपोत्सव, भव्य तैयारियों में जुटी है अयोध्या, देखें तस्वीरें
लखनऊ। इस वर्ष अयोध्या में श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन के बाद इस बार की दीवाली को और ज्यादा खास बनाने की तैयारी है। आज धनतेरस के अवसर से ही अयोध्या को भव्य तरीके से सजाया गया है। साथ ही साथ 13 नवंबर को होने वाले दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में तैयारियाँ भी जोरों पर हैं। राम की पैड़ी पर दीपोत्सव के खास इंतजाम किए जा रहे हैं। यह दीपावली इस कारण भी ऐतिहासिक है क्योंकि 500 साल के इन्तजार के बाद इस धरती पर दीपोत्सव होने जा रहा है।…
अब उत्तर प्रदेश में नहीं दिखेगा टंकी पर चढ़ने वाला फिल्मी सीन, सीएम योगी ने लिया ये सख्त फैसला, यहाँ पढ़े
लखनऊ। अपनी मांगे मनवाने के लिए पानी की टंकी पर चढ़कर आत्महत्या करने की धमकी देने के खतरों को रोकने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार ने अब टंकी की सीढ़ियों पर ताला लगाने और अनुपयोगी होने पर सीढ़ियां हटाने का फैसला किया है। यह फैसला इसी हफ्ते एक वकील और उसके परिवार द्वारा प्रयागराज में एक पानी की टंकी पर चढ़ने के बाद आया है। यह परिवार 60 घंटों तक टंकी पर रहा था। वकील विजय प्रताप अपनी पत्नी, बेटे, बेटी और दो रिश्तेदारों के साथ बेली इलाके में एक…
अच्छी खबर :उत्तर प्रदेश के युवाओं को योगी का उपहार, यूपी में शुरू होगा ‘मिशन रोजगार’
लखनऊ । उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए अच्छी खबर। युवाओं को नौकरी और सेवायोजन के काम को अभियान का रूप देते हुए योगी सरकार मिशन रोजगार का आगाज करने जा रही है। मुख्यमंत्री ने नवम्बर 2020 से मार्च 2021 तक प्रदेश में 50 लाख युवाओं को सेवायोजित करने का लक्ष्य तय किया है। यह सेवायोजना मनरेगा से अलग होगी। इसमें सरकारी विभागों, परिषद, निगमों में खाली पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया तो पूरी होगी ही, सरकारी प्रयासों से निजी क्षेत्र में अथवा स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित किए…
यूपी उपचुनाव : बीजेपी को 6 और सपा के एक सीट जीत के बाद CM योगी बोले- “मोदी है तो मुमकिन है यह साबित हुआ
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने 6 सीटों पर जीत हासिल की है। जौन की मल्हनी सीट पर सपा ने कब्जा जमाया है। इस मौके पर भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े बजाकर जश्न मनाया। इस खुशी में शामिल होने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे। बिहार व यूपी के चुनाव परिणामों पर सीएम ने कहा कि एक बार फिर जनता ने साबित कर दिया कि मोदी हैं तो मुमकिन है। भाजपा ने आज पीएम मोदी के मार्गदर्शन और प्रेरणा से…
राष्ट्रीय स्तर पर पराली जलाने की समस्या से जल्द निजात की जगी उम्मीद, यूपी की पहल देश के लिये बन सकती है नजीर
लखनऊ। पराली जलाने की गंभीर समस्या से राष्ट्रीय स्तर पर जल्द निजात मिलने की उम्मीद जग गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर उत्तर प्रदेश में हो रहे काम देश के लिए नजीर बन सकते हैं। यूपी के दो जिलों में करीब पांच हजार क्विंटल पराली किसानों से जिला प्रशासन ने लिए हैं। उन्नाव में जिला प्रशासन किसानों को दो ट्रॉली पराली देने पर एक ट्रॉली गोबर की खाद निशुल्क दे रहा है। कानपुर देहात में तीन हजार क्विंटल और उन्नाव में 1,675 क्विंटल से ज्यादा पराली किसानों से…
दिल्ली, राजस्थान और महाराष्ट्र के बाद यूपी में भी दिवाली पर पटाखा जलाने पर लगा बैन, मिलेगी ये छूट
लखनऊ। यूपी की योगी सरकार ने NGT के निर्देशों के मद्देनज़र एनसीआर के अलावा आगरा, कानपुर व लखनऊ समेत कई जिलों में पटाखे फोड़ने पर बैन लगा दिया है। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने कहा कि हवा की गुणवत्ता बिगड़ रही है और इस समस्या के समाधान के लिए ऐसे कदम उठाए जाने की जरूरत है। अवनीश अवस्थी ने कहा कि मेरठ और आगरा समेत कुछ जिलों में पटाखों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। लखनऊ में कुछ श्रेणियों के पटाखों पर प्रतिबंध लगा दिया है। वाराणसी पर…
अयोध्या दिवाली : अयोध्या में भव्य दीपोत्सव की तैयारियों के बीच राम मंदिर फैसले की वर्षगांठ मनाने पर रोक
अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भव्य दीपोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी बीच 9 नवंबर यानी सोमवार को राम मंदिर के पक्ष में आए फैसले की पहली वर्षगांठ है। लेकिन कोरोना के कारण फैसले की वर्षगांठ पर धार्मिक आयोजनों की घोषणा को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है। प्रशासन ने शहर में किसी भी नए कार्यक्रम की अनुमति देने से मना कर दिया है। इसके अलावा बिना अनुमति कार्यक्रम करने पर कार्रवाई का भी निर्देश जारी किया है। कोविड-19 प्रोटोकॉल को देखते हुए 9 नवंबर को अयोध्या में…
उत्तर प्रदेश : दिवाली त्यौहार में पटाखों की बिक्री को लेकर असमंजस में दुकानदार
लखनऊ । दिवाली के त्यौहार में कुछ ही दिनों का समय बचा है, लेकिन उत्तर प्रदेश राज्य में अभी भी पटाखों की बिक्री को लेकर अनिश्चितता का माहौल है। दिल्ली सरकार के पटाखों पर प्रतिबंध लगाए जाने के फैसले का कुछ हिंदू नेताओं द्वारा विरोध किए जाने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने पटाखों की बिक्री को लेकर अभी तक कोई ज्ञापन जारी नहीं किया है। पटाखों के थोक विक्रेता और खुदरा विक्रेताओं का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि इस साल उन्हें पटाखे बेचने की इजाजत है भी…
मुस्लिम महिलाओं ने रखा ‘करवा चौथ’ का व्रत, मौलवियों ने जोरदार किया विरोध, ‘अन-इस्लामिक’ करार दिया
सहारनपुर । प्रसिद्ध इस्लामिक मदरसे, देवबंद के मौलवियों ने इस साल लखनऊ और आगरा में ‘करवा चौथ का व्रत’ रखने वाली और हिंदू रीति-रिवाज का पालन करने वाली मुस्लिम महिलाओं का जोरदार विरोध किया है। मौलवियों ने मुस्लिम महिलाओं के इस कदम को ‘अन-इस्लामिक’ करार दिया है। इस साल पहली बार करवा चौथ मनाने वाली मुस्लिम महिला आयशा अहमद ने कहा, “हम सभी त्योहारों को सांप्रदायिक सौहार्द के प्रतीक के रूप में मनाना चाहते हैं। इसमें इस्लाम का अनादर करने का मेरा कोई इरादा नहीं था।” देवबंद के एक मौलवी…
