गोरखपुर। यूपी में पंचयात चुनाव की तैयारी में भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने इसके लिए गोरखपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरा। वन विभाग के गेस्ट हाउस में गोरखपुर क्षेत्र के नए पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता चुनाव लड़ सकते हैं। वे खुद को इस लायक बने। किसी पदाधिकारी या कार्यकर्ता की पत्नी को चुनाव लडने की अनुमति नहीं होगी। गोरखपुर क्षेत्र की हाल ही में घोषित नई क्षेत्रीय समिति…
श्रेणी: उत्तर प्रदेश
‘मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम हवाईअड्डा’ के नाम से जाना जाएगा अयोध्या का एयरपोर्ट, कैबिनेट से मिली मंजूरी
लखनऊ। अध्योध्या में निर्माणाधीन हवाईअड्डे का नाम भी भगवान श्रीराम के नाम पर होगा। हवाईअड्डे का नामकरण ‘श्रीराम हवाईअड्डा’ किए जाने का प्रस्ताव को मंगलवार को कैबिनेट से मंजूरी मिल गई। इस संबंध में विधानसभा में पारित कराने के लिए प्रस्ताव के मसौदे को मंजूरी दी गई है। उसके बाद प्रस्ताव नागर विमानन मंत्रालय, भारत सरकार को प्रेषित करने का निर्णय भी लिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व में ही अयोध्या में प्रस्तावित एयरपोर्ट का नाम मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम हवाईअड्डा रखने की घोषणा कर दी थी। बीते साल…
लव जेहाद : UP पहला राज्य, जहां लव जिहाद जुर्म, गैर जमानती धाराओं में होगा केस दर्ज, होगी 10 साल की सजा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने तथाकथित ‘लव जिहाद’ की घटनाओं को रोकने के लिए मंगलवार को एक अध्यादेश को मंजूरी दे दी। इसके तहत विवाह के लिए छल, कपट, प्रलोभन या बलपूर्वक धर्मांतरण कराए जाने पर अधिकतम 10 वर्ष कारावास और जुर्माने की सजा का प्रावधान है। प्रस्ताव के मुताबिक, गैर जमानती धाराओं में केस दर्ज होगा और दोषी पाए जाने पर 10 साल तक की सख्त सजा हो सकती है। इसी के साथ उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है, जिसने लव जिहाद के खिलाफ कानून को…
शादी के लिए धर्म परिवर्तन कर आलिया बनी प्रियंका खरवार, इलाहाबाद HC ने कहा- यह उसका व्यक्तिगत स्वतंत्रता का अधिकार
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कथित धर्मांतरण से जुड़े एक मामले में सुवाई करते हुए कहा है कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी पसंद के व्यक्ति के साथ रहने का अधिकार है, चाहे वह किसी भी धर्म को मानने वाला हो। कोर्ट ने कहा कि यह उसकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार का मूल तत्व है। दो व्यक्ति जो अपनी स्वतंत्र इच्छा से साथ रह रहे हैं, उसमें आपत्ति करने का किसी को अधिकार नहीं है। यह आदेश न्यायमूर्ति पंकज नकवी एवं न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल की खंडपीठ ने कुशीनगर के सलामत अंसारी और…
CM योगी को फिर मिली जान से मारने की धमकी, डायल 112 पर आया मैसेज
लखनऊ। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। इस बार एक नाबालिग ने डायल 112 पर मैसेज किया जिसमें योगी को धमकी देते हुए अशब्दों का इस्तेमाल किया। सूचना के बाद पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई। कुछ देर में सुशांत गोल्फ सिटी थाने की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया । उसके पास मोबाइल और सिम बरामद कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया।…
योगी आदित्यनाथ ने ‘गो-लोक की ओर’ पुस्तक का किया विमोचन, बोले- प्रदेश सरकार ने गोहत्या पर लगाई लगाम
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार ने न केवल गो हत्या पर लगाम लगाई, बल्कि विभिन्न राज्यों और दूसरे देशों में होने वाली गो-तस्करी पर भी बड़े पैमाने पर रोक लगायी। योगी ने कहा, ‘‘2017 में जब मुझे सरकार का नेतृत्व करने का दायित्व दिया गया था, उस समय गायों को दूसरे देशों में तस्करी कर भेजा जाता था। मेरे सामने पवित्र गाय को बचाने की एक बड़ी चुनौती थी, जिसे मैंने पूरा किया।’’ एक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने शनिवार…
प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की रात में हुई पिटाई, शाम को बना घर जमाई
रामपुर। रामपुर जिले के अजीमनगर थाना क्षेत्र में आधी रात को प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी पकड़ा गया। गुस्साए परिजनों ने आरोपी युवक को कमरे में बंद कर लिया। मोहल्ले वालों ने रात को उसकी जमकर धुनाई की। दिन निकलने पर आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। मुकदमे से बचने के लिए कुछ लोगों ने उनका आपसी समझौता करा दिया। रात भर पिटने वाला प्रेमी दिन निकलने के बाद घर जमाई बन गया। मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के मेहंदी नगर सुमाली गांव का है। स्वार क्षेत्र के गद्दी…
‘लव जिहाद’ पर यूपी सरकार सख्त, कानून लाने के लिए गृह विभाग ने कानून विभाग को भेजा प्रस्ताव
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा हाल में एक चुनाव रैली के दौरान किए गए वादे पर अमल करते हुए उत्तर प्रदेश के गृह विभाग ने कानून विभाग को ‘लव जिहाद’ के खिलाफ सख्त कानून लाने का प्रस्ताव भेजा है। सरकार के प्रवक्ता ने प्रस्ताव भेजे जाने की शुक्रवार को पुष्टि की। कानून मंत्री बृजेश पाठक ने सख्त कानून की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि राज्य में ऐसे मामलों में वृद्धि हुई है, जो सामाजिक शर्मिंदगी और दुश्मनी का कारण बने हैं। इन मामलों से माहौल खराब हो रहा…
मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के स्वागत में रोशनी से नहाई अयोध्या, देखें तस्वीरें
अयोध्या । रोशनी से नहाई अयोध्या। रामनगरी (अयोध्या) के आंगन से बहती देश की पंच नदियों में से एक,पतित-पावनी सरयू। इसमें झिलमिल करते दीपकों से रौशन घाट और आसमान के चांद-सितारों का सरयू में प्रतिबिम्ब। कुल मिला कर यही अहसास हो रहा था मानो अपने राम के स्वागत में सितारे भी जमी पर उतर आए हों। कुछ ऐसा ही अहसास था दीपोत्सव 2020 में राम की नगरी अयोध्या का। सिर्फ अयोध्या ही क्यों पूरी दुनिया के करोड़ों रामभक्तों ने भी वर्चुअल रूप से खुद को इस दीपोत्सव से जोड़ कर…
वाराणसी के काशी घाट पर कोरोना भगाने के लिए हुई ‘शव साधना’, हैरान करने वाली खबर
वाराणसी। कोरोना वायरस की त्रासदी से समाज का हर तबका ऊब चुका है। जिस भी तरीके से हो इस बीमारी से लोग निजात पाने की कोशिश में हैं। इसी सिलिसले में काशी के अघोरियों ने श्मशान घाट में कोरोना वायरस को भगाने के लिए शव साधना की। दिवाली की रात तंत्र साधक कोरोना से दुनिया को निजात दिलाने के लिए विशेष तरह की पूजा करते नजर आए। जो वाकई हैरान करने वाली है। दिवाली की शाम जहां आम लोग कोरोना वायरस से बेफिक्र होकर दिवाली की खुशियां मना रहे थे।…
