उत्तर प्रदेश में योगी सरकार करेगी ‘मिशन रोजगार’ का शुभारंभ, पढ़ें अभियान से जुड़ी पूरी जानकारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में रोजगार, स्वरोजगार, कौशल प्रशिक्षण तथा अप्रेन्टिसशिप के माध्यम से रोजगार व स्वरोजगार के विशेष अवसर सृजित किये जाने के उद्देश्य से पांच दिसंबर से ‘मिशन रोजगार’ के नाम से विशेष अभियान चलाया जाएगा। राजस्व परिषद अध्यक्ष, कृषि उत्पादन आयुक्त, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त, समस्त अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, समस्त विभागाध्यक्ष, मण्डलायुक्त एवं जिलाधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किये गये हैं। शुक्रवार को जारी एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने बताया कि इस मिशन…

अयोध्या में ‘राम सेतु’ की शूटिंग करना चाहते हैं अक्षय कुमार, मुख्यमंत्री योगी से मांगी अनुमति

लखनऊ। अभिनेता अक्षय कुमार ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अयोध्या में अपनी अगली फिल्म ‘राम सेतु’ की शूटिंग के लिए अनुमति मांगी है। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने इस बात की जानकारी दी है। बीते दिनों मुख्यमंत्री योगी मुंबई दौरे पर गए थे। 1 दिसंबर को बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने उनसे मुलाकात की और अपनी आगामी फिल्म ‘राम सेतु’ पर चर्चा की थी। इस दौरान उत्तर प्रदेश में बनने जा रही फिल्म सिटी को लेकर भी बातचीत की गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा…

प्रधानमंत्री मोदी ने काशी से देश व दुनिया को शांति और सौहार्द का दिया संदेश

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को काशी से देश और दुनिया को भारतीय संस्कृति के साथ शांति और सौहार्द का भी संदेश दिया। सच तो यह है कि बुद्ध के प्रथम उपदेश स्थली सारनाथ का दर्शन मोदी का चीन की विस्तारवादी और युद्धोन्मादी रणनीति को करारा जवाब है। विशेषज्ञों का कहना है कि चीन से हर तरह का मोर्चा लेने के लिए प्रधानमंत्री मोदी की रणनीति कारगर साबित हो रही है। चाहे वह सीमा पर सैन्य रणनीति हो या फिर दुनिया में भगवान बुद्ध के उपदेश के जरिए विश्व…

प्रधानमंत्री मोदी के कारण मां अन्नपूर्णा फिर काशी को मिलने वाली हैं : मुख्यमंत्री योगी

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 1913 में काशी में मां अन्नपूर्णा की एक मूर्ति चोरी हुई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण काशी की मां अन्नपूर्णा एक बार फिर से काशीवासियों को मिलने वाली हैं। आखिर एक सौ आठ वर्षो तक किसी अन्य सरकार की नजर उधर क्यों नहीं पड़ी? उन्होंने पूर्व में रही सरकारों से सवाल किया कि क्यों सौ वर्षो तक हम भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत पर मौन रहे? मुख्यमंत्री आज वाराणसी के संत रविदास घाट पर देव दीपोत्सव के मौके…

अब अखिलेश यादव ने ‘देव दीपावली’ को बताया ‘ढोंग का उत्सव’, जनता ने ट्विटर पर लगाई फटकार

न्यूज़ डेस्क। देश में समय-समय पर हिन्दू विरोधी नेताओं की मानसिकता सामने आती रहती है। अब समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ‘देव दीपावली’ को ‘ढोंग का उत्सव’ बता दिया है। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर देव दीपावली का मजाक उड़ाते हुए इसे ढोंग का उत्सव बताया। इसके बाद ट्विटर पर लोगों ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को आड़े हाथों ले लिया। एक यूजर ने अखिलेश यादव के ट्वीट का जवाब देते हुए याद दिलाया कि कैसे सपा सरकार के समय अखिलश के पिता मुलायम सिंह ने साधुओं पर गोलियां…

अब छल से नहीं, गंगाजल जैसी पवित्र नीयत के साथ काम किया जा रहा है: पीएम मोदी

न्यूज़ डेस्क। अपने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को हंडिया-राजा तालाब खंड के छह—लेन चौड़ीकरण कार्य का लोकार्पण किया। पीएम मोदी ने कहा, काशी को आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का एक और उपहार मिल रहा है। इसका लाभ काशी के साथ प्रयागराज के लोगों को भी होगा। आप सभी को बहुत-बहुत बधाई। देव दीपावली के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र काशी में वाराणसी-प्रयागराज सिक्स लेन हाईवे चौड़ीकरण परियोजना का लोकार्पण किया। इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते…

लव जिहाद : उत्तर प्रदेश के बरेली में दर्ज हुआ लव जिहाद का पहला केस, पुलिस को करना पड़ा इस मुश्किल का सामना

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश के बरेली जिले में एक युवती के पिता की शिकायत के आधार पर राज्य में धर्मांतरण प्रतिषेध कानून के तहत पहला मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि मामला बरेली जिले के देवरनियां थाने में शनिवार को दर्ज किया गया। उत्‍तर प्रदेश के अपर मुख्‍य सचिव गृह अवनीश अवस्‍थी की ओर से रविवार को जारी बयान के अनुसार देवरनियां पुलिस थाने (बरेली) के अंतर्गत शरीफ़ नगर गांव के टीकाराम ने यह मामला दर्ज कराया है, जिसमें उसने उसी गांव के एक व्यक्ति – उवैश अहमद…

उत्तर प्रदेश में ‘लव जिहाद’ कानून लागू, 10 साल की कठोर सजा का प्रावधान, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने अध्यादेश को दी मंजूरी

लखनऊ। यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन ने शनिवार सुबह विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन परिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश 2020 को मंजूरी दे दी है। आज से महज शादी के लिए अगर लड़की का धर्म बदला गया तो न केवल ऐसी शादी अमान्य घोषित कर दी जाएगी, बल्कि धर्म परिवर्तन कराने वालों को दस साल तक जेल की सजा भी भुगतनी पड़ सकती है। इस नए अध्यादेश के मुताबिक उत्तर प्रदेश में बलपूर्वक, झूठ बोलकर, लालच देकर या अन्य किसी कपटपूर्ण तरीके से अथवा विवाह के लिए धर्म परिवर्तन गैर जमानती अपराध होगा। इस…

यूपी में शादी विवाह के लिए पुलिस या प्रशासनिक अनुमति की जरूरत नहीं, कोरोना की आड़ में उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शादी विवाह के लिए पुलिस या प्रशासनिक अनुमति की कोई आवश्यकता नहीं है। अगर कहीं से भी पुलिस के दुर्व्यवहार की शिकायत आई तो अफसरों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, “वैवाहिक समारोह का आयोजन केवल सूचना देने के साथ कोविड प्रोटोकाल और गाइडलाइन के सभी निर्देशों का पालन करते हुए कर सकते हैं। इसमें भी शामिल होने वाले 100 लोगों की संख्या में बैंड पार्टी तथा डीजे के साथ ही काम करने वाले अन्य…

योगी सरकार का एक और बड़ा फैसला, यूपी में लगाया एस्मा (Esma), अगले साल 25 मई तक कोई कर्मचारी नहीं जा सकता हड़ताल पर

लखनऊ। योगी सरकार ने बड़ा निर्णय लेते हुए अगले 6 महीने तक प्रदेश में किसी भी सरकारी विभाग, सरकार के नियंत्रण वाले निगम और प्राधिकरणों आदि में हड़ताल करने पर रोक लगा दी है। प्रदेश सरकार ने अत्यावश्यक सेवाओं के अनुरक्षण, 1996 की धारा 3 की उपधारा (1) के द्वारा दी गई शक्ति का प्रयोग करते हुए प्रदेश में एस्मा लागू कर दिया है। इसके बाद सरकारी विभाग, सरकार के नियंत्रण वाले निगम और प्राधिकरणों आदि में हड़ताल करने पर रोक लगा दी गई है। इस संबंध में अपर मुख्य…