लखनऊ। एक दिन पहले ही भाजपा में शामिल हुए प्रशासनिक सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृति लेने वाले गुजरात काडर के पूर्व IAS अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा को पार्टी ने उत्तर प्रदेश की 12 विधान परिषद सीटों के लिए होने वाले द्विवार्षिक चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया। इसके साथ ही उन्हें प्रदेश सरकार में मंत्री बनाए जाने को लेकर अटकलें लगने लगी हैं। श्री शर्मा ने बातचीत में इन अटकलों से संबंधित सवालों को यह कहकर टाल दिया कि ‘‘भाजपा मुझे जो भी जिम्मेदारी देगी, मैं पूरी…
श्रेणी: उत्तर प्रदेश
मायावती का ऐलान, आगामी विधानसभा चुनावों में अकेले लड़ेगी बसपा, किया किसान आंदोलन का समर्थन
लखनऊ। अपने जन्मदिन पर मायावती ने आज संवाददाता सम्मेलन करते हुए बहन और बड़ी बातें कहीं दौरान उन्होंने कोरोना टीकाकरण अभियान का स्वागत करते हुए कहा कि हमारी केंद्र सरकार से मांग है कि वह लोगों को कोरोना वैक्सीन मुफ्त में मुहैया कराएं। उन्होंने कहा कि देश में कल से शुरू हो रहे कोरोना टीकाकरण अभियान का BSP स्वागत करती है। हमारी पार्टी का विशेष अनुरोध है कि केंद्र सरकार कोरोना वैक्सीन मुफ़्त में दे। अगर केंद्र सरकार हमारे इस अनुरोध को स्वीकार नहीं करती है तो सभी राज्य सरकारों…
साक्षी महाराज का बड़ा दावा- उप्र और बंगाल जीतने में ओवैसी करेंगे भाजपा की मदद
लखनऊ। उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को लेकर राजनीति गर्म है। अभी हाल ही में असदुद्दीन ओवैसी ने अखिलेश यादव के गढ़ आजमगढ़ का भी दौरा किया था। असदुद्दीन ओवैसी ने पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने का भी ऐलान कर दिया है। भाजपा विरोधी पार्टियां लगातार ओवैसी की पार्टी को भाजपा की बी टीम बताती है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज ने ओवैसी को लेकर बड़ा बयान दिया है। BJP MP from Unnao…
लव जिहाद : अंतरधार्मिक विवाह पर इलाहाबाद HC का अहम आदेश, शादी से पहले नोटिस लगाना जरूरी नहीं
नई दिल्ली। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अंतरधार्मिक विवाहों को लेकर अहम आदेश देते हुए कहा है कि इस तरह की शादियों के नोटिस लगाना अब जरूरी नहीं होगा। अदालत ने कहा है कि नोटिस का लगाया जाना किसी की स्वतंत्रता और गोपनीयता के मौलिक अधिकार पर आक्रमण है। ये किसी जोड़े की राज्य के हस्तक्षेप के बिना शादी करने की स्वतंत्रता को भी प्रभावित करता है। अंतरधार्मिक विवाह में जोड़े को डिस्ट्रिक्ट मैरिज ऑफिसर को शादी के लिए पहले से लिखित सूचना देनी होती है। शादी से 30 दिन पहले ये…
सोनिया के संसदीय क्षेत्र के कांग्रेसी विधायक ने की सीएम योगी की तारीफ, कहा- योगी जैसा ईमानदार और पूजनीय मुख्यमंत्री शायद ही किसी प्रदेश में होगा
न्यूज़ डेस्क। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस अब रायबरेली तक ही समीति होकर रह गयी है। लेकिन उसका यह किला भी अब ध्वस्त होने वाला है। इसके संकेत कांग्रेस के विधायक ही दे रहे हैं। पहले आदिति सिंह और अब कांग्रेस विधायक राकेश सिंह भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फैन बन गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी की तारीफ में जमकर कसीदे पढ़े हैं। इतना ही नहीं कांग्रेस विधायक ने सीएम योगी को भगवान तक कह डाला। हरचंदपुर से कांग्रेस विधायक राकेश सिंह ने कहा कि योगी जैसा ईमानदार सीएम उन्होंने नहीं…
अखिलेश यादव का योगी सरकार से सवाल, पूछा-आखिर गरीबों को टीका कब लगेगा?
जौनपुर (उप्र)। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ‘ भाजपा की कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाऊंगा’ कहकर टीकाकरण पर प्रदेश व्यापी बहस शुरू करने के बाद मंगलवार को कहा कि कोरोना का टीका गरीबों को कब लगेगा, मुफ़्त में लगेगा या पैसे से लगेगा, यह सरकार बताए। यहां श्रीराम पीजी कालेज, आदमपुर निगोह में पूर्व मंत्री पारसनाथ यादव की जयंती समारोह को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधा। यादव ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी में गरीबों को परदेस से घर वापस लाने…
आपत्तिजनक बयान देने वाले AAP विधायक सोमनाथ भारती गिरफ़्तार, जमानत अर्जी खारिज, भेजे गए जेल
सुलतानपुर/रायबरेली/अमेठी (उत्तर प्रदेश)। दिल्ली की मालवीय नगर सीट से आम आदमी पार्टी (APP) के विधायक सोमनाथ भारती को उत्तर प्रदेश के अस्पतालों को लेकर की गयी कथित विवादित टिप्पणी के मामले में सोमवार को रायबरेली में गिरफ्तार कर लिया गया। जमानत अर्जी खारिज होने की वजह से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस घटना को लेकर आप और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमनाथ भारती की गिरफ्तारी पर सवाल उठाए। वहीं, प्रदेश के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री सुरेश…
उत्तर प्रदेश : भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन में CM योगी, अधिकारियों को बनाया चपरासी और चौकीदार, SDM को तहसीलदार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने अवैध रूप से प्रमोशन पाए चार अपर जिला सूचना अधिकारियों को पदावनत कर दिया है। उन्हें चपरासी, चौकीदार, सिनेमा ऑपरेटर-कम-प्रचार सहायक बना दिया गया है। इन चारों का प्रमोशन नियमों को ताक पर रखकर किया गया था, जिसके कारण यह सख्त कदम उठाया गया है। बरेली में अपर जिला सूचना अधिकारी के रूप में तैनात नरसिंह को पदावनत कर चपरासी बना दिया गया है, जबकि फिरोजाबाद के अपर जिला सूचना अधिकारी दया शंकर को चौकीदार के रूप में जॉइन करने…
यूपी में नए किरायेदारी कानून को मंजूरी, नहीं दे सकेंगे बगैर अनुबंध के मकान किराये पर, जानिए कैसे बढ़ेगा किराया और दूसरी खास बातें
लखनऊ। यूपी में मकान मालिक और किरायेदारों के विवाद को कम करने के लिए बनाए गए उ.प्र. नगरीय किरायेदारी विनियमन अध्यादेश-2021 को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। इस अध्यादेश में किरायेदारी अनुबंध के आधार पर करने का प्राविधान है। किसी भी विवाद के निपटारे के लिए रेंट अथारिटी एवं रेंट ट्रिब्यूनल का प्राविधान किया गया है। ट्रिब्यूनल में अधिकतम 60 दिनों के अंदर वादों का निस्तारण होगा। इस अध्यादेश के मुताबिक कोई भी मकान मालिक बगैर अनुबंध किसी को किराये पर अपना मकान नहीं दे सकेगा। साथ ही किराए…
यूपी के पूर्व CM अखिलेश यादव ने ऐसा क्या किया, क्या हुआ जो ट्विटर पर उसकी हो रही है किरकिरी…
न्यूज़ डेस्क। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की सोशल मीडिया पर जमकर किरकिरी हो रही है। यूजर्स उनका बैंड बजा रहे हैं। असल में चित्रकूट यात्रा के दौरान भगवान कामतानाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद अखिलेश यादव ने विजिटर बुक पर अंग्रेजी में लिखना शुरू कर दिया। इस पर महंत ने उन्हें टोक दिया, जिसके बाद उन्होंने हिंदी में लिखना शुरू किया। इतना ही नहीं परिक्रमा के बाद अखिलेश यादव हनुमान मंदिर में घंटा बजाने के लिए उछले, लेकिन घंटा बजा नहीं सके। इसको लेकर…
