‘अजान से रोज नींद में पड़ती है खलल, कामकाज होता है प्रभावित’, इलाहाबाद विवि की VC ने DM से की त्वरित कार्रवाई की अपील

लखनऊ। मशहूर गायक सोनू निगम के लाउडस्पीकर पर अजान न बजाने की अपील करने के बाद अब इलाहाबाद विश्वविद्यालय की कुलपति ने भी यह अपील की है। विवि की कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव ने प्रयागराज के जिलाधिकारी को पत्र लिख कर कार्रवाई की माँग की है। उनका कहना है कि अलसुबह मस्जिद के लाउडस्पीकर से गूँजने वाली अजान की आवाज उनकी दिनचर्या में खलल डाल रही है। इससे उनकी नींद प्रभावित होती है जिससे कि दिन भर उनके सिर में दर्द बना रहता है और कामकाज प्रभावित होता है। कुलपति…

जब अचानक फुल स्पीड में उल्टी दौड़ पड़ी जन शताब्दी एक्सप्रेस, वीडियो में देखें फिर क्या हुआ

पीलीभीत। दिल्ली से टनकपुर जा रही पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन रोलडाउन हो गई। अपने गंतव्य को जाने से बजाए ट्रेन अपनी विपरीत दिशा में दौड़ पड़ी। हड़बड़ाहट के बाद गार्ड और लोको स्टाफ ने कंट्रोल को सूचना दी। बमुश्किल ट्रेन को खटीमा के गेट संख्या 35 पर जैसे तैसे रोका जा सका। यहां यात्रियों को उतारकर सड़क मार्ग से आगे भेजा गया। पीलीभीत से इंजन लेकर एक टीम रवाना की गई। पूरे घटनाक्रम को लेकर कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड की टीम को जांच के आदेश दिए गए हैं। दिल्ली से पीलीभीत…

यूपी के गांव की पंचायत का अजीबोगरीब फरमान- प्रेमी जोड़े से एक-दूसरे को चप्पल मारने को कहा, फिर बंधवाई ‘राखी’

बिजनौर(यूपी)। उत्तर प्रदेश में बिजनौर जिले के एक गांव की एक पंचायत ने अजीबो-गरीब फरमान सुनाया। प्यार में घर से भागे युवक-युवती को सजा के तौर पर पंचायत के पंचों ने एक-दूसरे को चप्पल से पीटने का हुकुम दिया। कहा कि, युवक-युवती एक-दूसरे को चप्पल मारें। घटना नजीबाबाद में दो दिन पहले आयोजित पंचायत की है। जहां घर से भागे प्रेमी जोड़े को पकड़ कर गांव लाया गया था। फिर युवती से अपने प्रेमी को ‘राखी’ बांधने को कहा गया। वहीं, उसके प्रेमी को एक महीने के लिए गांव छोड़ने…

Veg की जगह Nonveg पिज्जा हुआ डिलीवर, महिला ने शुद्धिकरण के लिए कंपनी से मांगा 1 करोड़ रुपए का हर्जाना

गाजियाबाद (यूपी)। 30 मिनट से ज्‍यादा वक्‍त में डिलीवरी पर फ्री पिज्‍जा तो आपने सुना होगा लेकिन क्‍या आपने कभी सुना है कि गलत वेज की जगह नॉनवेज पिज्‍जा डिलीवरी करने पर करोड़ रुपए का जुर्माना मांगा गया हो। नहीं लेकिन ऐसा हुआ है। दिल्‍ली से सटे यूपी के गाजियाबाद में एक महिला को अमेरिकी पिज्जा कंपनी ने वेज पिज्जा की बजाए नॉन वेज पिज्जा भेज दिया। इस बात से भड़की पीडि़ता ने अमेरिकी कंपनी के खिलाफ उपभोक्‍ता फोरम केस दर्ज करवाया और एक करोड़ का हर्जाना ठोका। पीडि़ता महिला…

पत्रकारों से मारपीट: अखिलेश यादव पर मुरादाबाद में मुकदमा दर्ज

मुरादाबाद। पत्रकारों से मारपीट के मामले में सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहित 21 के खिलाफ मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना क्षेत्र में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। इंडियन प्रेस एलाइवनेस एसोशिएशन के अध्यक्ष डॉ. अवधेश पराशर ने मारपीट, बलवा और अन्य धाराओं में मामला दर्ज करवाया है। वहीं दूसरी ओर सपा जिलाध्यक्ष ने भी दो पत्रकारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। यूपी पुलिस के पास दर्ज कराई गई एफआईआर में पत्रकारों ने आरोप लगाया है कि 11 मार्च को मुरादाबाद के होलीडे रेजीडेन्सी में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश…

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश के सामने SP कार्यकर्ताओं ने की गुंडई, सवाल पूछने पर पत्रकार को पीटा, सोशल मीडिया में हुए ट्रोल, हो रही किरकिरी

न्यूज़ डेस्क। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की मुरादाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों की दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों के तीखे सवालों से अखिलेश बौखला गए और कहने लगे कि कभी सवाल बीजेपी से भी पूछ लिया करो? क्या बीजेपी के ही सवाल पूछोगे? अखिलेश यादव के संयम खोते ही एसपी कार्यकर्ताओं ने पत्रकारों पर हमला बोल दिया और उनके साथ मारपीट की। इस दौरान कई पत्रकार जमीन पर भी गिर गए। हैरानी की बात यह है कि इस…

यूपी में सड़क किनारे बने सभी धार्मिक स्थल हटाए जाएंगे, योगी सरकार ने जारी किया आदेश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने सड़कों, गलियों तथा फुटपाथ पर धार्मिक किस्म की कोई संरचना या निर्माण की अनुमति नहीं देने के निर्देश देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि एक जनवरी 2011 और उसके बाद से इस तरह का कोई निर्माण कराया गया है तो उसे फौरन हटा दिया जाए। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने यहां बताया कि शासन द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि सड़कों (राजमार्गों सहित), गलियों, फुटपाथों, सड़क के किनारों, लेन आदि पर धार्मिक प्रकृति की कोई संरचना निर्माण की अनुमति कतई न दी जाए। उन्होंने…

अयोध्या में बनेगी श्रीराम यूनिवर्सिटी, राम संस्कृति पर होगा रिसर्च

अयोध्या। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार अब अयोध्या में भगवान राम (Lord ram) विश्वविद्यालय बनाने की योजना बना रही है। प्रस्तावित विश्वविद्यालय में भगवान राम से संबंधित संस्कृति, शास्त्रों, विश्वासों और धार्मिक तथ्यों पर अध्ययन और शोध किया जाएगा। दुनिया के सामने राम जीवन-सिद्धांत राज्य के उच्च शिक्षा विभाग को संभालने वाले उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के मुताबिक, विश्वविद्यालय द्वारा दुनिया के समक्ष भगवान राम के जीवन और सिद्धांतों को प्रस्तुत किया जाएगा। इसमें हिंदू धर्म और संस्कृति पर अध्ययन भी शामिल होगा। इस प्रस्तावित विश्वविद्यालय का…

राम मंदिर के लिए मिले 2500 करोड़ रुपए, घर-घर चंदा लेना बंद, अब केवल इस तरह दे सकते हैं दान

अयोध्या। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर पूरे देश में घर-घर जाकर चंदा अभियान चलाया जा रहा था, जिसे अब बंद कर दिया गया है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, अब तक 2500 करोड़ से अधिक रुपए जमा हो चुके हैं। अब ट्रस्ट ने डोर-टू-डोर चंदा अभियान को बंद करने का फैसला किया है। ट्रस्ट के मुताबिक, अब जो लोग मंदिर निर्माण में अपना सहयोग देना चाहते हैं तो ट्रस्ट की वेबसाइट पर लोग ऑनलाइन दान कर सकते हैं। राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा…

अयोध्या : अब 70 नहीं 107 एकड़ का होगा राम मंदिर परिसर, ट्रस्ट ने खरीदी और जमीन

अयोध्या। राम मंदिर परिसर का विस्तार 70 एकड़ से बढ़ाकर 107 एकड़ करने की योजना के तहत राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने राम जन्मभूमि परिसर के पास 7,285 वर्ग फुट जमीन खरीदी है। ट्रस्ट के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि उत्तर प्रदेश के पवित्र शहर अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण कर रहे ट्रस्ट ने 7,285 वर्ग फुट जमीन की खरीद के लिए 1,373 रुपये प्रति वर्ग फुट की दर से एक करोड़ रुपये का भुगतान किया है। ट्रस्टी अनिल मिश्रा ने बताया कि हमने यह जमीन खरीदी…