लखनऊ। वैक्सीनेशन में किसी तरह की लापरवाही भारी पड़ेगी। वैक्सीनेशन अभियान को हलके में लेने वालों की अब खैर नहीं है। वैक्सीनेशन अभियान को लेकर योगी सरकार ने अफसरों को सख्त दिशानिर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री योगी ने वैक्सीनेशन अभियान को और रफ्तार देने के निर्देश भी अफसरों को जारी किए हैं, ताकि तय समय पर वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूरा किया जा सके। 1 जून से शुरू हुए वैक्सीनेशन महाभियान के तहत पिछले 24 घंटे में साढ़े तीन लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई है। मुख्यमंत्री…
श्रेणी: उत्तर प्रदेश
गोरखपुर(यूपी): बार-बालाओं संग सपा नेता ने गमछा ओढ़ कर किया ताबड़तोड़ डांस, गाना था ‘अखिलेश को दिलाएंगे ताज’
गोरखपुर। कोरोना संक्रमण के बीच उत्तर प्रदेश के अंदर विधानसभा चुनाव 2022 में होने है। लेकिन, चुनावों से पहले सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारी शुरू कर दी है। तो वहीं, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें समाजवादी पार्टी के नेता पार्टी के चुनाव गीत पर आर्केस्ट्रा डांसर के साथ गमछा ओढ़कर ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। हालांकि, यह वीडियो एक शादी का बताया जा रहा है, जिसमें शामिल होने सपा नेता शैलेन्द्र यादव भी पहुंचे थे। उल्लेखनीय है कि शैलेंद्र यादव, समाजवादी पार्टी के नेता…
कोरोना पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ, लोगों को निरंतर जागरूक करने की जरूरत: योगी
लखनऊ। कोरोना वायरस के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार प्रदेश का दौरा कर रहे हैं और तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। इन सब के बीच आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने नगर निगम के नवनिर्वाचित सदस्यों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत की। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में कोरोना को लेकर भी बातें कहीं। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम लोगों को निरंतर जागरूक करते रहें क्योंकि कोरोना पूरी तरह से ख़त्म नहीं हुआ है।…
हाथ पकड़ के दुल्हन चढ़ी स्टेज पर, चढ़ने से पहले की फायरिंग, फिर दूल्हे को पहनाई वरमाला, देखें VIDEO
प्रतापगढ़। यूपी के प्रतापगढ़ में दुल्हन का स्टेज पर चढ़ने से पहले रिवॉल्वर से फायरिंग करने का वीडियो सामने आया है। दुल्हन स्टेज की सीढ़ियां चढ़ने लगी तभी पास में मौजूद एक शख्स ने उसके हाथ में रिवॉल्वर थमा दी। दुल्हन ने मंच पर चढ़ते ही पहले रिवॉल्वर से हवा में फायर किया, उसके बाद दूल्हे ने उसका हाथ पकड़कर उसे स्टेज पर चढ़ाया। फिर वरमाला की रस्म हुई। दुल्हन के रिवॉल्वर से गोली चलाने के बाद वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाईं। लाल जोड़े में सजी दुल्हन के हर्ष…
कैलिफोर्नियम: 1 ग्राम की कीमत 18 करोड़ रुपए: 340 ग्राम ‘कैलिफोर्नियम’ के साथ 08 लोग लखनऊ गिरफ्तार:आइये जाने ‘कैलिफोर्नियम’ क्या बला है
न्यूज़ डेस्क। इन दिनों दुनिया की दूसरी सबसे महँगी धातु कैलिफोर्नियम चर्चा में है। यह आम लोगों के लिए जाना-पहचाना नाम नहीं है। कैलिफोर्नियम से केवल विज्ञान क्षेत्र से जुड़े लोग ही परिचित होंगे क्योंकि यह प्राकृतिक नहीं, बल्कि प्रयोगशाला में तैयार होने वाला एक ऐसा रासायनिक तत्व है, जिसे क्यूरियम और अल्फा पार्टिकल्स को मिलाकर बनाया जाता है। हाल ही में (गुरुवार 27 मई 2021) उत्तर प्रदेश के लखनऊ में गाजीपुर पुलिस ने बिहार के पटना और नवादा जिलों के दो युवकों सहित आठ लोगों को 340 ग्राम कैलिफोर्नियम…
‘वैक्सीन नहीं तो शराब भी नहीं’, उत्तर प्रदेश के इस जिले में ADM ने बनाया ये अजीब नया नियम, वायरल हुआ ये आदेश
इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सैफई में हर शराब की दुकान के आगे कोरोना वैक्सीन को लेकर पर्चा लगाया गया है। जिसमें लिखा है ”बिना वैक्सीन सर्टिफिकेट के शराब नहीं मिलेगी।” शराब की दुकानों के बाहर लगा ये नोटिस इटावा के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) हेम कुमार सिंह के निर्देश पर लगाए गए हैं। एडीएम के इस अबीज आदेश की चर्चा सोशल मीडिया पर भी हो रही है। ‘इंडिया टुडे’ ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि अलीगढ़ में जहरीली शराब पीने से हुई कई मौतों के…
प्राचीन शिव मंदिर के चबूतरे पर बिरयानी का धंधा, परिसर में ही पकाई जा रही थी, सिराज, नूर आलम और फरीद पर FIR
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक मंदिर के चबूतरे पर बैठकर बिरयानी बेचने के मामले में पुलिस ने 3 लोगों के ख़िलाफ़ FIR की है। मामला चमनगंज स्थित प्राचीन शिव मंदिर का है। यहाँ समुदाय विशेष के लोगों ने कथित तौर पर मंदिर पर कब्जा कर रखा था और कुछ समय से वहाँ माँसाहारी बिरयानी बेचने का धंधा करते थे। मामले की जानकारी होने पर महापौर प्रमिला पांडे ने इस पर अपनी आपत्ति जताई थी और कार्रवाई की माँग करते हुए बिरयानी की दुकान हटाने के निर्देश दिए थे।…
बागपत: प्रेमी युगल ने पहले किया निकाह फिर लिए सात फेरे, शादी करने के लिए धर्म भी बदला
बागपत। खबर उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से है, यहां हुई एक शादी इन दिनों चर्चाओं में बनी हुई है। दरअसल, यहां एक प्रेमी जोड़े ने धर्म की दीवार तोड़ते हुए अनोखे अंदाज में शादी की है। ज्ञात हो कि प्रेमी जोड़े ने पहले मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार निकाह किया। इसके बाद एक दूसरे को माला पहनाकर हिंदी रीति रिवाज के मुताबिक सात फेरे लिए। वहीं, अब इस शादी की तस्वीरें इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अनोखे अंदाज में यह शादी बागपत जिले के सरूरपुरकलां गांव में…
यूपी में 6 माह तक सरकारी कर्मचारी नहीं कर सकेंगे हड़ताल, एस्मा लागू
लखनऊ । उत्तर प्रदेश में कोरोना संकट के बीच सभी कर्मचारियों को मोर्चे पर लगाया है। इसके साथ ही प्रदेश सरकार ने राज्य में आवश्यक सेवा अधिनियम (एस्मा) के तहत अगले 6 महीने तक सरकारी कर्मचारियों की तरफ से किसी भी हड़ताल पर रोक लगा दी है। सरकार के इस एक्ट को छह महीने तक और बढ़ाने के प्रस्ताव को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की भी मंजूरी मिल गई है। राज्यपाल ने भी सरकार के इस फैसले पर अपनी मुहर लगा दी है। उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण की…
स्मृति ईरानी के खिलाफ FB पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले टीचर को कोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत अर्जी खारिज
प्रयागराज। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आरोपी टीचर की अग्रिम जमानत अर्जी को खारिज कर दिया है। कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. शहरयार अली ने कथित रूप से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ फेसबुक पर अश्लील पोस्ट शेयर की थी। इस मामले में अली को पिछले महीने कॉलेज से सस्पेंड कर दिया गया था। बता दें, इस मामले में भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री ने प्रोफेसर अली के खिलाफ अश्लील पोस्ट डालने की शिकायत दर्ज कराई थी। जस्टिस जेजे…
