‘गर्लफ्रेंड बन जाओ, वरना झूठा मुकदमा कर के बदनाम कर दूँगा’, युवती की शिकायत के बाद दरोगा लाइन हाजिर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक महिला ने चौकी इंचार्ज पर अश्लील मैसेज भेजने के आरोप लगाए। इसके बाद सुल्तानपुर पुलिस ने इस प्रकरण का संज्ञान लेते हुए चौकी प्रभारी विकास कुमार को लाइन हाजिर कर दिया। इस घटना में परोक्ष भूमिका निभाने वाले आरक्षी आमिर सोहेल को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। साथ ही क्षेत्राधिकारी नगर को इस मामले की जाँच सौंपी गई है। इस घटना के बाद लोगों ने #Arrest_SI_Vikash_Kumar भी ट्रेंड कराया। उक्त महिला ने मई 31, 2021 को ही दरोगा पर अश्लील…

Twitter की बजाय CM योगी ने koo ऐप के जरिए भेजा अपना पहला संदेश, जानें क्या कहा?

नई दिल्ली। भारत सरकार और ट्विटर में टकराव के बीच मार्च के महीने में उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने अपना अकाउंट स्वदेशी इंटरनेट मीडिया साइट ‘कू’ पर खोला था। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपना एकाउंट ‘कू’ पर खोल कर सोशल मीडिया के इस नए प्लेटफार्म पर धमाकेदार उपस्थिति दर्ज कराई थी और महज पांच दिन में तकरीबन 51,000 ‘कू’ यूजर्स ने उनको फॉलो भी करना शुरू कर दिया। अब सीएम योगी ने कू ऐप के जरिए भेजा अपना पहला संदेश भेजा है। सीएम योगी ने कू ऐप के…

गांव की सड़कों पर साड़ी पहनकर 11 साल बच्ची ने की स्केटिंग, ‘कोरोना वैक्सीन’ को लेकर कर रही जागरुक

सीतापुर(यूपी)। गुलाबी रंग की साड़ी पहने 11 साल की नन्ही परी ने कमाल कर दिया। वो गांव की सड़कों पर स्केटिंग करते हुए लोगों को ध्यान अपनी तरफ खींच रही है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसके स्केटिंग के पीछे मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों में कोरोना वैक्सीन के प्रति जागरुकता पैदा करने काम कर रही है। उसके उत्कृष्ट स्केटिंग कौशल ने उसके गांव के सभी लोगों को चकित कर दिया है। जानकारी के अनुसार, गुलाबी रंग की साड़ी पहने ये 11 साल की नन्ही परी का नाम…

भारत में छिन गई ट्विटर की ढाल, अपने प्लेटफॉर्म पर प्रकाशित पोस्ट के लिए सीधे होगा जिम्मेदार, गाजियाबाद में FIR भी दर्ज

न्यूज़ डेस्क। नए आईटी कानूनों पर टालमटोल कर रहे माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर की मुसीबतें बढ़ गई है। भारतीय आईटी एक्ट की धारा 79 के तहत मिली सुरक्षा का अधिकार उससे छिन गया है। इसका मतलब है कि अब गैरकानूनी या भड़काऊ पोस्ट पर ट्विटर पर भी कार्रवाई हो सकती है। गाजियाबाद पुलिस ने उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की है। यह मामला एक मुस्लिम बुजुर्ग की पिटाई के मामले में जय श्रीराम का एंगल जबरन ठूँस कर फेक न्यूज फैलाने से जुड़ा है। ट्विटर से थर्ड पार्टी कंटेंट को लेकर…

AltNews वाले जुबैर, राणा अयूब, द वायर सहित 9 पर FIR: ताबीज की लड़ाई में ‘जय श्रीराम’ घुसेड़ दंगा भड़काने की मंशा

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक AltNews वाले मोहम्मद जुबैर और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Twitter के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। मोहम्मद जुबैर ने एक वीडियो शेयर कर के आरोप लगाया था कि लोनी में अब्दुल समद नाम के एक बुजुर्ग से जबरन ‘जय श्री राम’ बुलवाया गया, जबकि आरोपितों में आरिफ, आदिल और मुशाहिद भी शामिल थे। पुलिस की जाँच में ये मामला सांप्रदायिक नहीं निकला। ताबीज देने को लेकर मारपीट हुई थी। गाजियाबाद के लोनी थाने में मंगलवार (जून 15, 2021) को दर्ज FIR में…

राहुल गांधी के किया ट्वीट तो बोले CM योगी- आपको शर्म आनी चाहिए, यूपी की जनता को अपमानित करना छोड़ दें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक बुजुर्ग मुस्लिम व्यक्ति से मारपीट और जबरन जय श्री राम के नारे लगवाने के आरोपों पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ट्वीट पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पलटवार किया है। सीएम योगी ने राहुल गांधी को नसीहत हेते हुए ट्विटर पर लिखा, ”प्रभु श्री राम की पहली सीख है- “सत्य बोलना” जो आपने कभी जीवन में किया नहीं। शर्म आनी चाहिए कि पुलिस द्वारा सच्चाई बताने के बाद भी आप समाज में जहर फैलाने में लगे हैं। सत्ता के लालच…

UP में दुकान-मकान या जमीन खरीदने से पहले DM के यहां आवेदन जरूरी, नए प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

लखनऊ। प्रदेश में अब जमीन, मकान, फ्लैट, दुकान आदि भू-सम्पत्तियों की कीमत और ऐसी सम्पत्ति की खरीद फरोख्त में रजिस्ट्री करवाने के लिए लगने वाले स्टाम्प शुल्क को जिलाधिकारी तय करवाएंगे। इस बारे में सोमवार को कैबिनेट में स्टाम्प व रजिस्ट्री विभाग की ओर से लाए गए प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी गई। प्रदेश के स्टाम्प व रजिस्ट्री मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने बताया कि कैबिनेट के इस महत्वपूर्ण निर्णय के बाद अब प्रदेश में भू-सम्पत्तियों की कीमत तय करने और रजिस्ट्री करवाते समय उस पर लगने वाले स्टाम्प शुल्क को…

आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर मुकेश शर्मा WHO के सलाहकार बने

कानपुर। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर के सिविल इंजीनियरिंग विभाग से जुड़े प्रोफेसर मुकेश शर्मा को विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के वैश्विक वायु प्रदूषण और स्वास्थ्य तकनीकी सलाहकार समूह का मानद सदस्य नियुक्त किया गया है। आईआईटी कानपुर ने शुक्रवार कोएक बयान में यह जानकारी दी। बयान के अनुसार तकनीकी सलाहकार समूह के सदस्यों को दुनिया भर से चुना जाता है और महानिदेशक, डब्ल्यूएचओ द्वारा उसकी नियुक्ति की जाती है। येवायु प्रदूषण और स्वास्थ्य संबंधी मामलों को लेकर लक्ष्य को प्राप्त करने में अपना योगदान देते हैं। विज्ञप्ति के अनुसार…

‘फसल बेचनी है तो लाओ भगवान श्रीराम का आधार कार्ड’, पुजारी से बांदा SDM ने मांगा

बांदा(यूपी)। अजीबोगरीब मामला उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से सामने आया है। यहां राम जानकी मंदिर के एक पुजारी ने बांदा SDM पर भगवान श्रीराम का आधार कार्ड मांगने का कथित आरोप लगाया है। वहीं, अब यह मामला मीडिया की सुर्खियां में है, जिसके बाद अतर्रा SDM (उपजिलाधिकारी) सौरभ शुक्ला की सफाई भी सामने आई। SDM ने कहा, ‘भगवान का आधार कार्ड लाने वाली बात कहां से आई, यह पुजारी ही बता सकते हैं।’ दरअसल, अतर्रा तहसील के गिरवां थाना क्षेत्र के खुरहड गांव में 40 बीघा जमीन की रजिस्ट्री…

कोरोना की चुनौतियों से निपटने के लिए पाठ्यक्रम तैयार करें विश्‍वविद्यालय : योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने सोमवार को उच्च शिक्षा के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान करने के निर्देश देते हुए कहा कि विश्वविद्यालयों को नर्सिंग, फार्मेसी, बायो केमिस्ट्री तथा बायो टेक्नोलॉजी के नवीन पाठ्यक्रम तैयार करने चाहिए ताकि भविष्य में कोरोना जैसी महामारियों की चुनौती से निपटा जा सके। यहां जारी एक सरकारी बयान के अनुसार, मुख्‍यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के मद्देनजर विश्वविद्यालयों द्वारा नर्सिंग, फार्मेसी, बायो केमिस्ट्री तथा बायो टेक्नोलॉजी के नवीन पाठ्यक्रम तैयार करने पर ध्यान दिया जाना…