ट्विटर इंडिया पर कसा शिकंजा, यूपी पुलिस का MD को नया नोटिस, 24 जून को थाने में हाजिर होने का आदेश

न्यूज़ डेस्क। ट्विटर इंडिया पर यूपी पुलिस शिकंजा कसता जा रहा है। यूपी के गाजियाबाद में मुस्लिम बुजुर्ग से मारपीट और अभद्रता के मामले में लोनी बॉर्डर पुलिस स्टेशन ने ट्विटर इंडिया के एमडी मनीष माहेश्वरी के खिलाफ नया नोटिस जारी कर 24 जून को थाने में हाजिर होने का आदेश दिया है। पुलिस ने यह नोटिस इसी महीने एक मुस्लिम व्यक्ति की पिटाई से जुड़े कई लोगों की ट्विटर पोस्ट के मामले में दिया है। पुलिस ने ट्विटर इंडिया के MD को भेजे नोटिस में कहा गया है कि…

हिंदू से मुस्लिम बनाने वाले मौलानाओं पर लगेगा NSA, जब्त होगी संपत्ति, CM योगी का निर्देश- गिरोह की तह तक जाएँ

न्यूज़ डेस्क। उत्तर प्रदेश की ATS ने धर्मांतरण का धंधा करने वाले दो मौलानाओं को गिरफ्तार किया है, जो अब तक 1000 से भी अधिक हिन्दुओं को बरगला कर उनका इस्लामी मतांतरण करा चुके हैं। इनका गिरोह दिव्यांगों को अपना शिकार बनाता था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जाँच एजेंसियों को निर्देश दिया है कि वो इस पूरी साजिश की तह तक जाएँ। गिरफ्तार दोनों मौलानाओं के खिलाफ ‘राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA)’ लगेगा। साथ ही उनकी संपत्ति भी जब्त की जाएगी। जो भी लोग इस मामले में संलिप्त हैं, सीएम योगी…

नई नवेली दुल्‍हन ने ससुराल में गाड़ी से उतरते ही दूल्‍हे को जड़ दिया थप्‍पड़, जानिए वजह

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश के जौनपुर के खुटहन क्षेत्र के लवायन गांव में रविवार को नयी नवेली दुल्हन की गाड़ी जैसे ही दरवाजे पर पहुंची वैसे ही महिलाओं ने मंगलगान शुरु कर दिया लेकिन अभी कुछ पल ही बीते थे कि वाहन से नीचे उतरते हुए दुल्हन ने दूल्हे के चेहरे पर थप्पड़ जड़ दि‍या और दुल्हन का लिबास उतारकर सादे कपड़े में अपने मायके चली गयी। थाने पर घंटो चली पंचायत के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। लवायन गांव निवासी एक…

चीन को जोरदार झटका: नोएडा में सैमसंग का कारखाना तैयार, यूपी में 1500 लोगों को मिलेगा प्रत्यक्ष रोजगार

न्यूज़ डेस्क। दक्षिण कोरिया की दिग्गज इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सैमसंग ने उत्तर प्रदेश के नोएडा में डिस्प्ले (Display) का कारखाना तैयार कर लिया है। साल 2020 में इस कारखाने को चीन से हटाकर यूपी में लाया गया था। सैमसंग (Samsung) के साउथ-वेस्ट एशिया प्रेसिडेंट एवं सीईओ केन कांग के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार (20 जून 2021) को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। #UPCM श्री @myogiadityanath जी से आज सैमसंग (इंडिया एवं साउथ वेस्ट एशिया) के CEO व MD श्री केन कैंग जी के नेतृत्व में आए…

यूपी में फादर्स डे के ही दिन बेटों ने पिता को पीट पीटकर मार डाला

कौशांबी(यूपी)। यूपी के कौशांबी में गांधी मोहल्ले में रहने वाले 61 वर्षीय सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी की उसके बेटों ने कथित तौर पर पीट पीट कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान बैजनाथ के रूप में हुई है, जो मंझनपुर के रहने वाले थे। कौशांबी पुलिस ने कहा कि वे परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रहे हैं कि सबसे छोटे बेटे नरेंद्र ने अपने दो बड़े भाइयों सुरेंद्र और वीरेंद्र और उनकी पत्नियों पर संपत्ति विवाद को लेकर अपने पिता बैजनाथ की हत्या करने का आरोप लगाया है। मौत के…

योग वह अमूल्य उपहार जो शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है : योगी आदित्‍यनाथ

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मंडल स्तर पर योग शिविरों का आयोजन किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने नागरिकों को बधाई दी। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से संयुक्त राष्ट्रसंघ ने भारत की इस प्राचीन विधा को अंतरराष्ट्रीय मान्यता दी है और तबसे यह पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, योग, भारतीय मनीषा द्वारा विश्व को प्रदान किया गया वह अमूल्य उपहार है जो शरीर और मन दोनों को…

बैलगाड़ी पर सवार दूल्‍हे की बारात का देसी स्‍टाइल, याद आया गुजरा जमाना, लोगो ने भी उठाया आनंद

लखनऊ। आज जब हर युवक अपनी बारात भव्‍य तरीके से निकालने की ख्‍वाहिश रखता है। कोई हेलीकाप्‍टर पर सवार होकर दुल्‍हन के घर जाता है तो आसामन में ही चार्टर्ड प्‍लेन में शादी करता है। महंगी कारों के लंबे काफिलों के इस दौर में शायद ही कोई गुजरे वक्‍त की बैलगाड़ी में बारात निकलने की सोचे, लेकिन उत्‍तर प्रदेश के एक दूल्‍हा न केवल बैलगाड़ी में सवार होकर बारात लेकर निकला, बल्‍क‍ि उसकी बारात में सारे बाराती भी बैलगाड़ियों पर सवार थे। बैलगाड़ी की बारात का यह वीडियो उत्‍तर प्रदेश…

‘राम मंदिर में नहीं हुआ है कोई घोटाला’, ‘AAP नेता’ संजय सिंह घोटाले का आरोप लगा कर राम मंदिर को बदनाम करने का कर रहे है काम

लखनऊ। राम मंदिर में जमीन घोटाले का आरोप लगाने वाले आम आदमी पार्टी (AAP) नेता संजय सिंह अब अपनी ही पार्टी में घिर गए हैं। ‘AAP के ही एक नेता’ ने उन्हें झूठा और राम विरोधी करार दिया। अरविंद केजरीवाल की ही पार्टी के एक अन्य नेता रत्नेश मिश्रा ने राज्यसभा सांसद संजय सिंह पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। रत्नेश मिश्रा ने खुद को AAP यूथ ब्रिगेड का प्रदेश प्रवक्ता बताया। ‘राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र’ ट्रस्ट पर लगे आरोपों से उन्होंने नाराज़गी जताई। अयोध्या में प्रेस वार्ता कर के रत्नेश…

यूपी के इस कॉलेज में एडमिशन चाहिए तो देना होगा वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट, इस वजह से लिया फैसला

लखनऊ। इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद BA, BSC व BCOM जैसे कोर्स में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को कोरोना वैक्सीन आवश्यक रूप से लगवानी होगी। क्योंकि आगरा विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न डिग्री कालेजों में प्रवेश के लिए होने वाले वेब रजिस्ट्रेशन के समय विद्यार्थियों से कोरोना वैक्सीन लगवाने का प्रमाणपत्र मांगा जाएगा। जिससे कि विश्वविद्यालय के पास अपने छात्रों के टीकाकरण का प्रमाण मौजूद रहे। कोरोना महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण सबसे आवश्यक है। इसके साथ ही सरकार लगातार जागरुकता अभियान चलाकर लोगों को वैक्सीनेशन कराने…

कोरोना से माता-पिता को गंवाने वाले बच्चों को योगी सरकार हर माह देगी 4,000 रुपए की सहायता

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कोरोना से निराश्रित हुए बच्चों के भरण पोषण, शिक्षा और सुरक्षा हेतु एक कार्यक्रम में कहा कि गोरखपुर में ऐसे 6 बच्चे हैं जिनके माता-पिता दोनों नहीं हैं, मैंने आज उन बच्चों और उनके कानूनी अभिभावकों से भेंट की। 174 बच्चों ने अपने परिवार के कमाऊ अभिभावक को खोया है, इन सबके लिए केंद्र और राज्य सरकार ने योजना लागू की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना में जिन बच्चों के माता-पिता की मौत हुई…