मध्य प्रदेश में इंदौर और ग्वालियर का नाम बदलने की मांग, नाराज हो गए ज्योतिरादित्य सिंधिया

भोपाल। कहते हैं कि नाम में क्या रखा है, लेकिन राजनीति में नाम पर ही खेल चलता। मध्य प्रदेश में भी नाम पर तकरार हो रही है। पहले इंदौर का नाम बदलने की मांग उठी फिर कई स्थानों के नाम पर सवाल उठे। अब तो ग्वालियर का नाम बदलने पर सियासी तकरार ने जोर पकड़ लिया है। झांसी की रानी महारानी लक्ष्मी बाई (Rani of Jhansi Lakshmi Bai) की शहादत ग्वालियर में हुई थी। 18 जून को महारानी के बलिदान दिवस के मौके पर ग्वालियर को कांग्रेस कार्यकतार्ओं ने ग्वालियर…

मध्य प्रदेश ने तय लक्ष्य को किया पार, CM ने कहा धन्यवाद, एक दिन में रिकॉर्ड 16 लाख लोगों को लगी वैक्सीन, रचा गया इतिहास

भोपाल। मध्य प्रदेश ने कोरोना संक्रमण को हराने के लिए महावैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत की थी। यह अभियान केंद्र सरकार द्वारा 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को मुफ्त वैक्सीन लगाए जाने का था। जिसके तहत मध्य प्रदेश ने 21 जून को तय किए गए निर्धारित लक्ष्य तक पहुंचा ही नहीं बल्कि उसे पार भी कर दिया। ज्ञात हो कि मध्य प्रदेश में 21 जून को एक दिन में रिकॉर्ड 16 लाख से अधिक वैक्सीन लगाई गई। वैक्सीन की रफ्तार तेज करने के लिए चलाए गए अभियान से हासिल…

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बोले मुख्यमंत्री चौहान, योग करते रहिए और वैक्सीन जरूर लगवाइए

भोपाल। योग दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों से वैक्सीन लगावाने की अपील की। बता दें कि मध्य प्रदेश में सोमवार से महावैक्शीनेशन अभियान की शुरुआत हुई है। इसके लिए 7000 वैक्सीनेशन सेंटर बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि योग करते रहिए और वैक्सीन भी अवश्य लगवाइए क्योंकि यह शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है। उन्होंने कहा कि सभी विशेषज्ञों का कहना है कि यदि आप वैक्सीन के दोनों डोज लगवा लें तो कोविड संक्रमण नहीं होगा और यदि हुआ भी…

मध्य प्रदेश: अनलॉक होते ही उमड़ने लगी भीड़, CM शिवराज बोले- कोरोना किल अभियान जारी रहेगा, नियमों का पालन करें

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को क्राइसेस मैनेजमेंट कमेटी के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने बताया कि कोविड संक्रमण मध्य प्रदेश में पूरी तरह से नियंत्रण में है। पॉजिटिविटी दर घटकर 0.1% रह गई। कल प्रदेश में 73,000 से अधिक टेस्ट किए गए और कोविड मामले सिर्फ़ 145 आए। रिकवरी दर बढ़कर 98.52% हो गई है। लगभग सभी जिलों में केस की संख्या कम हो गई है। 20 जिलों में कोई नया मामला नहीं आ रहा है। उन्होंने बताया कि केवल इंदौर और भोपाल…

संबल योजना में तेंदूपत्ता संग्राहकों के पंजीयन के निर्देश जारी

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा हाल ही में की गई घोषणा को अमल में लाने के लिए तेन्दूपत्ता संग्राहकों का संबल योजना में पंजीयन प्रारंभ हो गया है। इस संबंध में श्रम विभाग द्वारा समस्त संभागायुक्त, जिला कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत और वन मण्डल अधिकारियों को निर्देश जारी किये गये है। उप सचिव, श्रम छोटे सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री जन-कल्याण योजना में असंगठित श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जा रही है। योजना में प्रदेशव्यापी अभियान चलाकर असंगठित श्रमिकों के नियोजन की 36 श्रेणियों में पंजीयन…

ईसाई बन गया बेटा, माँ को मुखाग्नि देने से किया इनकार, 1100 Km दूर से आई नातिन, ने किया अंतिम संस्कार

भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में ईसाई धर्मांतरण ने एक बेटे को अपनी माँ का अंतिम संस्कार करने से भी रोक दिया। दरअसल, सरोज देवी नामक महिला के निधन के बाद उनके ईसाई बेटे डेविड ने अपनी माँ का हिन्दू पद्धति से अंतिम क्रियाकर्म करने से इनकार कर दिया। माँ सरोज देवी हिन्दू धर्मावलंबी थीं। अंत में 1100 किलोमीटर दूर से आकर नातिन श्वेता सुमन ने अपनी नानी का अंतिम संस्कार किया और सारे क्रियाकर्म संपन्न किए। ‘नई दुनिया’ की खबर के अनुसार, बेटा डेविड चाहता था कि उसकी माँ…

CM शिवराज बोलें- कोरोना की दूसरी लहर को किया नियंत्रित, तीसरी लहर के लिए तैयारियां शुरू

भोपाल। देश के साथ-साथ मध्यप्रदेश में भी कोरोना वायरस का प्रकोप चरम पर था। हालांकि, अब मध्यप्रदेश की स्थिति काफी सुधरी हुई दिखाई दे रही है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दावा किया कि हमने कोरोना की दूसरी लहर पर नियंत्रण प्राप्त कर लिया है। इसके साथ-साथ उन्होंने तीसरी लहर की आशंका के बीच तैयारियां शुरू करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि तीसरी लहर में बच्चे संक्रमित हो सकते हैं इसलिए हमने कई जगह बच्चों के लिए वार्ड बनाने शुरू कर दिए हैं। हमने तीसरी…

‘मृतक’ ने कांग्रेस नेता कमलनाथ को बताया कैसे हुई मौत! सोशल मीडिया पर जमकर पिट रही है भद

न्यूज़ डेस्क। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ एक बार फिर सोशल मीडिया पर अपनी किरकिरी करा बैठे हैं। अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले कमलनाथ ने इस बार तो अलग ही कारण से अपनी भद पिटवा ली है। राहुल गांधी के करीबी कमलनाथ ने नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि एक ‘मृतक’ ने उन्हें बताया कि उनकी मौत नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन लेने से हुई। आप भी सुनिए क्या कह रहे हैं कमलनाथ- आपको यह जानकर हैरानी…

मध्य प्रदेश: पुलिस ने सड़क पर ठेला लगा सब्जी बेचने से मना किया, सीने में चाकू घोंप उस्मानी फरार

भोपाल। मध्य प्रदेश के जबलपुर में गुरुवार (27 मई 2021) को सड़क पर ठेला लगाकर सब्जी बेचने से मना करने पर एक शख्स ने पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गढ़ा थाना इलाके के आनंदकुंज के पास लॉकडाउन में सड़क पर ठेला लगाकर सब्जी बेचने वाले उस्मानी को जब पुलिस आरक्षक अजय श्रीवास्तव ने मना किया तो उसने उन पर चाकू से हमला कर दिया। गढ़ा थाना प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन का…

कमलनाथ के बयान पर MP में राजनीतिक बवाल, शिवराज बोले- वह मानसिक संतुलन खो चुके

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के नेता कमलनाथ ने एक बार फिर से बयान देकर राजनीति में नई हलचल मचा दी है। दरअसल, अब से कुछ देर पहले कमलनाथ का एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में कमलनाथ साफ तौर पर यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि भारत महान नहीं है, भारत बदनाम है। इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा कि इसी वजह से कई देशों ने भारत के लोगों को आने पर पाबंदी लगा दी है। इन सब के बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री…