नई दिल्ली। PM नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि केंद्र में नई सरकार को बनें 100 दिन पूरे हो चुके हैं और इस सरकार का पहला शतक आपके सामने है। इस शतक में धार भी है, रफ़्तार भी है और आने वाले 5 वर्षों की साफ़ सुथरी तस्वीर भी है। पहले शतक में देश, समाज और दुनिया में नए भारत के नए दृष्टिकोण की झलक है। कठिन चुनौतियों से टक्कर की ललक भी है, विकास का जोश भी है और भारत की वैश्विक ताकत का सन्देश भी है। Addressing a…
श्रेणी: मध्य प्रदेश
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का विवादित बयान, भगवा वस्त्र पहने लोग कर रहे हैं बलात्कार
भोपाल। BJP पर हमला करते हए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर से हिन्दू भावनाओं को ठेस पहुंचाया है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने आज फिर विवादित बयान देते हुए कहा कि जिन लोगों ने सनातन धर्म को बदनाम किया है, उन्हें भगवान भी माफ नहीं करेगा। आज भगवा पहनने वाले लोग चूरन बेच रहे हैं, भगवा वस्त्र पहने लोग बलात्कार कर रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह अपने बयानों के चलते अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। इनके बयान से कांग्रेस…
भोपाल में बड़ा हादसा, गणपति विसर्जन के दौरान नाव पलटने से 11 लोगों की मौत, कई लापता
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में शुक्रवर तड़के गणपति विसर्जन के दौरान नाव पलटने से 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग लापता हैं। यह घटना करीब 4 बजे हुई जब काफी संख्या में लोग नाव पर सवार होकर खाटलपुरा घाट पर गणपति को विसर्जित करने के लिए जा रहे थे। घटनास्थल पर बचाव और राहत कार्य जारी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, खटलापुरा मंदिर घाट पर नाव के टूटने के कारण यह बड़ा हादसा हुआ है। घटना के वक्त करीब 20 लोग इस नाव में सवार थे।…
जुर्माना, जान बचाने के लिए बढ़ाया गयाहै, जिसे जो कमेंट करना हो करता रहेः V.K. सिंह
ग्वालियर। केन्द्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री और पूर्व सेना प्रमुख V.K. सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने के लिए जुर्माने की धनराशि इसलिए बढ़ाई गई, ताकि लोगों की जान बच सके। अब यदि जिन्हें जान से ज्यादा कीमती धनराशि लग रही है तो वे कमेंट करते रहें। सिंह ने यहां मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘‘लोगों की जानें ज्यादा कीमती हैं। इसलिए सरकार ने ट्रैफिक नियम तोड़ने पर जुर्माना की धनराशि बढ़ाई है। इससे कानून का सम्मान होगा औऱ लोगों की जानें बच सकेंगी।’’…
मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार के खिलाफ भाजपा का हल्ला-बोल, MP में राज्यव्यापी ‘घंटानाद’ आंदोलन
भोपाल। मध्यप्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के कथित कुशासन से प्रदेश की जनता को न्याय दिलाने और सरकार को गहरी नींद से जगाने के लिए भाजपा ने बुधवार को ‘घंटानाद’आंदोलन किया।इस दौरान बड़ी तादाद में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने घंटे, घडियाल, मंजीरे, शंख एवं थालियां बजा कर प्रदेश के सभी कलेक्ट्रेटों का घेराव किया। नवंबर 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में 15 साल बाद कांग्रेस के सत्ता में आने के पश्चात भाजपा का यह पहला राज्यव्यापी आंदोलन था। दूसरी ओर, कांग्रेस का कहना है कि कमलनाथ…
संजय कुमार शुक्ला बने मप्र जनसंपर्क विभाग के प्रमुख सचिव
भोपाल। भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 1994 बैच के अधिकारी संजय कुमार शुक्ला को मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग के प्रमुख सचिव के रूप में अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। प्रदेश सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार को जारी आदेश में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग तथा प्रबंध संचालक जल निगम संजय कुमार शुक्ला को अपने वर्तमान कर्त्तव्यों के साथ साथ अस्थाई रुप से आगामी आदेश तक प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग तथा प्रबंध निदेशक,मध्यप्रदेश माध्यम का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा गया है। 1990 बैच के IAS अधिकारी डॉ राजेश…
नहीं दिखेंगा मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव में राजनीतिक दलों के चुनाव चिन्ह, महापौर और अध्यक्ष का चुनाव पार्षद करेंगे
भोपाल। मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने नगरीय निकाय चुनाव को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। अब प्रदेश में होने वाले आगामी नगरीय निकाय चुनावों में राजनीतिक दल अपने चुनाव चिन्ह का इस्तेमाल नहीं कर सकती हैं। इस बार प्रत्याशियों को अलग से ही चुनाव चिन्ह आवंटित जाएंगे। इसी के साथ अब तक जिन नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर परिषदों में महापौर और अध्यक्ष का चुनाव जनता करती थी अब उनका चुनाव पार्षद करेंगे। नगरीय निकाय चुनावों में संशोधन के लिए वरिष्ठ सचिव समिति सहित विधि विभाग की…
मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार के खिलाफ BJP शुरू करेगी घंटानाद आंदोलन
भोपाल। मध्यप्रदेश में भाजपा जयप्रकाश नारायण यानि जेपी आंदोलन से प्रेरणा लेकर कांग्रेस की कमलनाथ सरकार के खिलाफ घंटानाद आंदोलन करने जा रही है। जिसका एलान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह ने किया है 11 सितंबर को घंटानाद आंदोलन के तहत बीजेपी कार्यकर्ता प्रत्येक मुख्यालय पर घंटा और ढोल मजीरे लेकर कलेक्ट्रेड का घेराव करेगें। चलो चलें !घंटा, घड़ियाल, शंख उठाएंबहरी सरकार के कान पर बजाएंमध्यप्रदेश बचाएं, कांग्रेस भगाएं#MadhyaPradesh की बदहाल सड़कों के खिलाफ 11 सितंबर को सभी जिला मुख्यालयों पर विशाल #घंटानाद_आंदोलन हेतु मैं आप सभी का आह्वान करता हूँ।…
‘गाड़ी वाला आया, घर से कचरा निकाल’ गा तो पूरा इंडिया रहा है, ये चर्चित गाना आया कहां से है यहां जानिए
भोपाल। ये गाना सुना तो होगा ही। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में रहने वाले लोगों ने तो पक्का ही सुना होगा. वहां के कई लोगों की तो सुबह ही इस गाने को सुनकर होती है। बहुतई फेमस है ये गाना इन दो राज्यों में। वैसे तो राजस्थान और कुछ दूसरे राज्यों में भी ये गाना बजता है, लेकिन मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में इसका तगड़ा क्रेज़ है। ‘देख-देख-देख तू यहां वहां न फेंक देख फैलेगी बीमारी होगा सबका बुरा हाल… तो का करे भैया? गाड़ी वाला आया घर से कचरा…
मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी को कोर्ट ने गैर जमानती वारंट को रद्द करने से किया इंकार
नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को पुरी के खिलाफ अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले से जुड़े धन शोधन के मामले में गैर जमानती वारंट को रद्द करने से मना कर दिया। निचली अदालत ने बैंक कर्ज फर्जीवाड़े से जुड़े धन शोधन के एक अलग मामले में मंगलवार को उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ED) की 6 दिन की हिरासत में भेज दिया था। अदालत का ताजा आदेश ऐसे समय आया है, जब…
