मध्यप्रदेश विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र 16 एवं 17 जनवरी को: ए पी सिंह

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र 16 और 17 जनवरी को होगा। इसमें राज्य विधानसभाओं एवं लोकसभा में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (SC/ST) के आरक्षण को और 10 साल के लिए बढ़ाने वाले विधेयक का अनुमोदन किया जाएगा। मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव ए पी सिंह ने मंगलवार को बताया कि राज्य विधानसभाओं एवं लोकसभा में SC/ST आरक्षण को और 10 साल के लिए बढ़ाए जाने संबंधी विधेयक के अनुमोदन के लिए 16 एवं 17 जनवरी को मध्यप्रदेश विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र आहूत किया गया…

सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर हुई खफ़ा, अथॉरिटी से की शिकायत, स्पाइस जेट ने दी सफाई, पढ़े…….. पूरा मामला हुआ क्या?

भोपाल। भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने दिल्ली से भोपाल आने के दौरान एक निजी विमान सेवा की सेवाओं में कमी और कर्मचारियों के खराब व्यवहार की शिकायत यहां विमानतल पर दर्ज करवाई है। प्रज्ञा ने स्पाइस जेट के विमान से दिल्ली से भोपाल आने के बाद शनिवार शाम को विमानतल निदेशक को अपनी शिकायत दी। भोपाल के राजा भोज हवाई अड्डे के निदेशक अनिल विक्रम ने पीटीआई को बताया, ‘‘मुझे सीट आवंटन को लेकर शिकायत मिली है। हम सोमवार को इस मामले को देखेंगे।’’ सूत्रों से मिली जानकारी…

विपक्ष देश में नया पाकिस्तान बनाने की साजिश रच रहा है : विजयवर्गीय

इंदौर। संशोधित नागरिकता कानून (CAA ) को लेकर विपक्षी दलों के पुरजोर विरोध पर पलटवार करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने रविवार को आरोप लगाया कि विपक्ष द्वारा देश में नया पाकिस्तान बनाने की साजिश रची जा रही है। CAA के समर्थन में यहां भाजपा के आयोजित आभार सम्मेलन में विजयवर्गीय ने कहा, विपक्ष हमारे देश के अंदर एक नया पाकिस्तान बनाने की साजिश रच रहा है। इस साजिश को नाकाम करने के लिये पूरे देश को कमर कसनी होगी। उन्होंने भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे. पी.…

CAB-NRC को लेकर कैलाश विजयवर्गीय का कटाक्ष, ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री हैं, बांग्लादेश की नहीं

इंदौर (मध्यप्रदेश)। राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) और नागरिकता संशोधन विधेयक (CAB) को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के तीखे विरोध पर पलटवार करते हुए बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने मंगलवार को तंज कसा कि तृणमूल कांग्रेस प्रमुख बांग्लादेश की मुख्यमंत्री नहीं हैं। विजयवर्गीय ने यहां संवाददाताओं से कहा, मुझे पता नहीं कि बनर्जी ने भारत का संविधान पढ़ा भी है या नहीं? भारत में संघीय ढांचे के तहत केंद्र और राज्य सरकारें अपनी जिम्मेदारियों का अलग-अलग निर्वहन करती हैं। नागरिकता के संबंध में कानून बनाकर इसे संसद…

अगर मुझे गाली देने से दिल्ली का प्रदूषण कम होता है तो AAP जी बहार के गाली दीजिये : गौतम गंभीर

इंदौर। हाल में ही राजधानी दिल्ली समेत सटे हुए इलाकों में वायु प्रदूषण की बदतर स्थिति पर चर्चा के लिए एक बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में 28 सदस्यों को शामिल होना था लेकिन चार सांसद ही शरीक हुए। वहीं, इस बैठक में अनुपस्थित रहने को लेकर पूर्वी दिल्ली से लोकसभा सदस्य गौतम गंभीर को आम आदमी पार्टी की आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। आलोचनाओं के बाद गौतम गंभीर ने कहा कि मेरा काम खुद बोलेगा! अगर मुझे गाली देने से दिल्ली का प्रदूषण कम होता है तो AAP…

अयोध्या फैसले पर बोले मुख्यमंत्री कमलनाथ, फैसले का करे सम्मान, उत्साह, जश्न या विरोध का ना बनें हिस्सा

भोपाल। अयोध्या मामले पर उच्चतम न्यायालय का फैसला आने के बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि सभी को मिलकर फैसले का सम्मान करना चाहिए और किसी प्रकार के उत्साह, जश्न या विरोध का हिस्सा नहीं बनना चाहिए। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने फैसला आने के बाद ट्वीट किया, ‘‘अयोध्या मामले पर फैसला आ चुका है। एक बार फिर आपसे अपील करता हूं कि उच्चतम न्यायालय के इस फैसले का हम सभी मिलजुलकर सम्मान एवं आदर करें। किसी प्रकार के उत्साह, जश्न और विरोध का हिस्सा ना बनें। अफवाहों से सावधान…

दिग्विजय सिंह और उनके छोटे भाई लक्ष्मण आमने सामने, बैठे आवास के बाहर धरने पर

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के छोटे भाई और प्रदेश की चाचौड़ा से विधायक लक्ष्मण सिंह ने एक बार फिर अपने ही भाई के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और कहा कि दिग्विजय की वजह से चाचौड़ा जिला नहीं बन पा रहा है। जबकि मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इसकी घोषणा कर दी है। लक्ष्मण सिंह की अगुवाई में सैकड़ो समर्थक दिग्विजय सिंह के आवास पर धरने पर बैठ गए। पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में लक्ष्मण सिंह चाचौड़ा विधानसभा सीट से विधायक चुने गए हैं। अपने ही भाई के…

भोपाल मेट्रो के नामकरण पर विवाद, CM कमलनाथ बोले – भोज मेट्रो तो MLA मसूद ने कहा- दादा भाई भोपाल मेट्रो

भोपाल। भोपाल मेट्रो रेल के नामकरण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। 7,000 करोड़ रुपये की लागत की भोपाल मेट्रो रेल परियोजना के शिलान्यास समारोह में मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा इसका नाम परमार राजा भोज के नाम पर ‘‘भोज मेट्रो” करने की घोषणा पर कांग्रेस के स्थानीय विधायक आरिफ मसूद ने मंच से ही अपनी असहमति जता दी। बृहस्पतिवार को यहां शिलान्यास समारोह के दौरान मुख्यमंत्री कमलनाथ ने घोषणा की कि भोपाल मेट्रो रेल परियोजना को ग्यारहवीं सदी के परमार राजा भोज के नाम पर “भोज मेट्रो रेल” के तौर…

कमलनाथ सरकार का बड़ा फैसला, महापौर, पालिका और नगर परिषद अध्यक्ष का चुनाव करेंगे पार्षद

भोपाल। मध्यप्रदेश में आगामी नगरीय निकाय चुनाव में नगर निगम के महापौर सहित नगर पालिका और नगर परिषद में अध्यक्ष का चुनाव पार्षद करेंगे। अभी तक जनता को इनके चुनाव करने का अधिकार था। लेकिन बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस पर मोहर लगा दी है कि अब पार्षद महापौर और अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। नई व्यवस्था लागू करने के लिए मध्यप्रदेश नगर पालिक अधिनियम में संशोधन किया गया है। अगले साल होने वाले नगरीय निकाय चुनाव में 20 साल बाद अप्रत्यक्ष तौर पर महापौर और अध्यक्षों का चुनाव…

राजधानी के कई मंदिरों के बाहर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ लगे पोस्टर

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा भगवाधारियों के खिलाफ दिए गए बयान का विरोध लगातार बढ रहा है। उन्हें हिंदू विरोधी करार देते हुए राजधानी के कई मंदिरों के बाहर पोस्टर लगे हैं, जिसमें दिग्विजय के लिए मंदिरों के दरवाजे बंद किए जाने की मांग की गई है। राजधानी के कई मंदिरों के बाहर गुरुवार सुबह पोस्टर लगे देखे गए। इन पोस्टरों में एक तरफ दिग्विजय सिंह की तस्वीर है जिस पर लाल रंग से क्रास का निशान है। साथ ही लिखा है, ‘हिंदू…