इन्दौर। कोरोना वायरस ने देश में कहर बरपाना शुरु कर दिया है। कोरोना से जंग लडने के लिए हमारे डॉक्टर सबसे अहम भूमिका निभा रहे हैं। इसी बीच खबर मिली कि मध्य प्रदेश इंदौर में कोरोना वायरस को लेकर जब डॉक्टरों की टीम जांच के लिए पहुंची तो उन पर हमला किया गया। इस घटना पर मशहूर शायर डॉ. राहत इंदौरी ने कहा कि इस घटना के बाद सिर शर्म से झुक गया है। ट्विटर पर वीडियो साझा करते हुए राहत इंदौरी ने कहा कि ‘हमारे शहर में जो वाकया…
श्रेणी: मध्य प्रदेश
शिवराज सिंह चौहान ने ली चौथी बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ
भोपाल। शिवराज सिंह चौहान ने चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ सोमवार की रात 9 बजे राजभवन में ली। इससे पहले, सोमवार की शाम को उन्हें बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया था। शिवराज चौहान को पार्टी दफ्तर में आयोजित एक बैठक के दौरान चुन लिया गया। बैठक में दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मध्य प्रदेश के पर्यवेक्षक अर्जुन सिंह और राज्य के प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे भी शामिल हुए। श्री @ChouhanShivraj मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले रहे हैं। राजभवन में @GovernorMP श्री लाल जी टंडन,…
शिवराज ने दिग्विजय को बताया सबसे बड़ा ड्रामेबाज, बोले- त्रस्त थे कांग्रेस विधायक
सीहोर। भाजपा के राष्ट्रीप उपाध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को देश का सबसे बड़ा ड्रामेबाज बताया। मालूम हो कि बेंगलुरु में बुधवार की सुबह उस रिजॉर्ट के पास नाटकीय घटनाक्रम देखने को मिला जहां मध्यप्रदेश के बागी कांग्रेस विधायक ठहरे हुए हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने पुलिस पर विधायकों से मुलाकात न करने देने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस ने सिंह सहित अन्य कांग्रेस नेताओं को हिरासत में ले लिया।…
कोरोना वायरस एडवाइजरी के चलते मुंबई में सिद्धिविनायक मंदिर और उज्जैन महाकालेश्वर भस्म आरती में श्रद्धालुओं को एंट्री बंद
नई दिल्ली। देश में लगातार बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों के बीच सरकार की तरफ से जहां इसको लेकर कई एहतियाती कदम उठाए गए हैं तो वहीं दूसरी तरफ मध्य प्रदेश के महाकालेश्वर मंदिर, मुंबई के सिद्धि विनायक और श्रीमुंबा देवी मंदिर को भी अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है। महाकालेश्वर में श्रद्धालु इस महीने भस्म आरती में शामिल नहीं हो पाएंगे। 31 मार्च तक उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं को भस्म आरती की इजाजत नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही, मुंबई का सिद्धिविनायक मंदिर…
राज्यपाल ने CM कमलनाथ को लिखा पत्र, कहा- 17 मार्च तक करें बहुमत साबित नहीं तो माना जाएगा अल्पमत
भोपाल। अपने पहले निर्देश का पालन नहीं किए जाने पर मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को पुन: एक पत्र लिखकर मंगलवार यानी 17 मार्च तक सदन में शक्ति परीक्षण करवाने एवं बहुमत सिद्ध करने के निर्देश दिए हैं। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री से कहा कि यदि आप ऐसा नहीं करेंगे तो यह माना जाएगा कि वास्तव में आपको विधानसभा में बहुमत प्राप्त नहीं है। टंडन ने सोमवार (16 मार्च) को कमलनाथ को लिखे अपने पत्र में कहा, ”मेरे पत्र दिनांक 14 मार्च 2020 का उत्तर आपसे प्राप्त हुआ…
राज्यपाल अभिभाषण के बाद MP विधानसभा स्थगित, लेकिन जंग जारी, शिवराज ने कराई 106 विधायकों की परेड, बीजेपी ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा में राज्यपाल लालजी टंडन ने अपना अभिभाषण पढ़ा, उसके बाद विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति ने 26 मार्च तक के लिए कार्यवाही को स्थगित कर दिया। विधानसभा अध्यक्ष द्वारा कार्यवाही स्थगित किए जाने के बाद कांग्रेस नेतृत्व वाली कमलनाथ सरकार को फिलहाल राहत मिली है। ज्ञात हो कि कमलनाथ के 22 विधायकों द्वारा इस्तीफा दिए जाने के बाद कमलनाथ सरकार अल्पमत में आ गई है। जिसके बाद भाजपा लगातार फ्लोर टेस्ट की मांग कर रही है। मध्य प्रदेश की विधानसभा के फ्लोर पर सत्ता का टेस्ट…
MP राज्यसभा चुनाव: BJP- कांग्रेस के बीच दिलचस्प लड़ाई, तीन सीटों पर छह उम्मीदवारों ने भरा पर्चा
भोपाल। मध्यप्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों के लिए 26 मार्च को होने वाले चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन की अंतिम तारीख तक पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (भाजपा)एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (कांग्रेस) सहित कुल छह उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया किया। विधानसभा के प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह ने शुक्रवार को कहा, ‘‘मध्यप्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों के लिए कुल छह उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।’’ उन्होंने कहा कि उनमें तीन उम्मीदवारों ने भाजपा के टिकट पर और दो उम्मीदवारों ने कांग्रेस की…
BJP ज्वाइन करने के बाद पहली बार भोपाल पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, एयरपोर्ट पर हुआ शानदार स्वागत
भोपाल। भाजपा में शामिल होने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया आज भोपाल पहुंचे। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इनका जोरदार स्वागत किया। ज्ञात हो कि मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों जारी राजनीतिक उठापटक के बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया बुधवार को भाजपा में शामिल हो गये। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पार्टी मुख्यालय में सिंधिया को पार्टी की सदस्यता दिलायी। इससे पहले, ज्योतिरादित्य ने बुधवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदी में पार्टी ज्वाइन किया था। इसके बाद बीजेपी की तरफ से उन्हें मध्य…
कांग्रेस का ‘हाथ’ छोड़ कमल के संग हुये ज्योतिरादित्य सिंधिया, भाजपा अध्यक्ष JP नड्डा की मौजूदगी में ली BJP की सदस्यता
भोपाल। मध्य प्रदेश में जारी राजनीतिक उठापटक के बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा अध्यक्ष JP नड्डा की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए। इस मौके पर सिंधिया ने कहा कि नड्डा जी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद देना चाहूंगा कि आपने मुझे अपने परिवार में आमंत्रित किया और एक स्थान दिया है। सिंधिया ने कहा कि मेरे लिए 2 जीवन बदलने वाली घटनाएं हुई हैं – एक, जिस दिन मैंने अपने पिता को खोया और दूसरा,…
सिंधिया का कांग्रेस से इस्तीफा, 22 विधायकों के इस्तीफे से कमलनाथ सरकार पर गहराया राजनैतिक संकट, अटकलों का बाजार गर्म
भोपाल। मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से चल रहे राजनीतिक घमासान के बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को इस्तीफा देते हुए कांग्रेस छोड़ दी और उनके भाजपा में शामिल होने की संभावना है। साथ ही, पार्टी के 22 विधायकों के इस्तीफे से राज्य की कमलनाथ सरकार गिरने के कगार पर पहुंच गई है। हालांकि, कांग्रेस ने कहा है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते सिंधिया को निष्कासित किया गया है। मंगलवार सुबह जब पूरा देश होली का जश्न मना रहा था, तभी सिंधिया ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और…
