भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित कई जिलों में शुक्रवार को बारिश व हल्की बूंदा बांदी हुई। राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दो दिन पहले गुरूवार से बादल छाए रहने से रात का तापमान बढ़ा हुआ था। कई जगहों पर तो यह वृद्धि 5 डिग्री तक ज्यादा रही है। इसी बीच मौसम वैज्ञानिकों ने 12 दिसम्बर से प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की आशंका जताई है। इसकी वजह अरब सागर में बना कम दबाव का क्षेत्र है। मध्य प्रदेश में बादल छाने से रात का…
श्रेणी: मध्य प्रदेश
भोपाल में राष्ट्रीय उद्यान वन विहार में नर बारहसिंघा की मौत
भोपाल। मप्र की राजधानी भोपाल के राष्ट्रीय उद्यान वन विहार में बारहसिंघा बाड़े में शुक्रवार को एक नर बारासिंघा मृत पाया गया। प्रथम दृष्टया बारहसिंघा की मृत्यु वन्य प्राणियों की आपसी लड़ाई के कारण होना पाई गई। जनसम्पर्क अधिकारी ऋषभ जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त नर बारासिंघा का पोस्टमार्टम राज्य पशु चिकित्सालय के पशु चिकित्सक डॉ. एस.के. तुमड़िया, वन्य प्राणी चिकित्सक डॉ. प्रीतम आचार्य द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। पोस्टमार्टम के समय अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) जे.एस. चौहान सहित संचालक वन विहार भी…
अगर कोई हमारी बेटियों के साथ घिनौनी हरकत करेगा तो मैं उन्हें तोड़कर रख दूंगा : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह
भोपाल। एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को कहा कि सरकार सभी की है, सभी धर्मों और जातियों की, कोई भेदभाव नहीं है, लेकिन अगर कोई हमारी बेटियों के साथ घृणित कुछ भी करने की कोशिश करता है, तो मैं तुम्हें तोड़ दूंगा। उन्होंने कहा कि अब ये नहीं चलेगा, कोई अगर बहला-फुसलाकर, दबाव या लालच देकर ऐसा करने की कोशिश करेगा तो सरकार उनसे सख्ती से निपटेगी। उन्होंने कहा कि मैं जानता हूं ऐसी बेटियों की जिंदगी तबाह और बर्बाद होकर नरक बन जाती है। वो दर-दर…
मप्र के गृहमंत्री कोरोना वैक्सीन ट्रायल के लिए वॉलेंटियर बनने को तैयार
भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल चल रहा है, मगर इसके लिए वॉलेंटियर की कमी की बात सामने आने पर राज्य के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने वैक्सीन के ट्रायल के लिए वॉलेंटियर बनने की इच्छा जताई है। गृहमंत्री ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि, “कोरोना वैक्सीन के ट्रायल के लिए मैं भी वॉलेंटियर बनने को तैयार हूं। इस बारे में आज ही डॉक्टर्स से बात करूंगा। यदि हम जैसे लोग आगे आएंगे तो दूसरे लोग भी प्रेरित होंगे।” ज्ञात हो कि राज्य…
मध्यप्रदेश में मंत्रियों को हर महीने देना होगा रिपोर्ट कार्ड, साथ ही उनकी रेटिंग भी होगी तय
भोपाल । मध्यप्रदेश के मंत्रियों को हर माह अपने विभाग का रिपोर्ट कार्ड देना होगा। साथ ही उनकी रेटिंग भी तय की जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है, “आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश का रोडमैप तैयार है। मंत्रीगण इसे तेजी से अमल में लाएं। हमें एक दिन भी व्यर्थ नहीं करना है। हमें परिणाम देना है। मंत्रीगण प्रत्येक सोमवार को विभागीय अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा करें। केंद्र की हर योजना में मध्यप्रदेश को नंबर वन रहना है। हर महीने प्रत्येक विभाग के कार्य की रेटिंग की जाएगी। हमें…
मैं मध्य प्रदेश की धरती पर लव जिहाद नहीं चलने दूंगा : CM शिवराज सिंह
भोपाल। देश के अलग-अलग बीजेपी शासित राज्यों में ‘लव जिहाद’ को लेकर कानून बनाने की बात जोर-सोर से चल रही है। इसी बीच मध्य प्रदेश में भी ‘लव जिहाद’ का जिक्र करते हुए CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं मध्य प्रदेश की धरती पर ‘लव जिहाद’ चलने नहीं दूंगा। उसके लिए हम कानून बना रहे हैं। यह देश को तोड़ने का षड्यंत्र है, इसे किसी भी कीमत पर हम कामयाब नहीं होने देंगे। मध्य प्रदेश सरकार ‘लव जिहाद’ विधेयक इस बार विधानसभा सत्र में लाएगी और यह सत्र…
ड्रग्स मामले की जांच करने गए NCB अफसर और उनकी टीम पर जानलेवा हमला, दो अधिकारी जख्मी
मुंबई। उपनगरीय गोरेगांव में मादक पदार्थ तस्करों के यहां छापेमारी के दौरान स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (NCB) के अधिकारियों की एक टीम पर 60 लोगों के एक समूह ने कथित तौर पर हमला कर दिया, जिसमें दो अधिकारी घायल हो गये। NCB के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रविवार की शाम हुई इस घटना के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एनसीबी के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े और पुलिस अधीक्षक विश्व विजय सिंह समेत पांच सदस्यीय एक टीम छापेमारी के लिए गई…
बढ़ाते कोविड-19 केस और नयी कोरोना लहर के जोर पकड़ने के चलते, शादी समारोह में 250 से ज्यादा मेहमान बुलाने पर जाना पड़ सकता है जेल, रात 10 बजे तक खत्म करने होंगे कार्यक्रम
भोपाल। इंदौर (मध्यप्रदेश) कोविड-19 की नयी लहर के जोर पकड़ने के बीच जिला प्रशासन ने शादियों में मेहमानों की तादाद 250 लोगों तक सीमित कर दी है, जबकि शवयात्राओं, अंतिम संस्कार (Funeral) और शोक सभाओं में ज्यादा से ज्यादा 50 व्यक्ति शामिल हो सकेंगे। जिलाधिकारी मनीष सिंह ने दण्ड प्रक्रिया संहिता (CRPC) की धारा 144 के तहत जारी आदेश के हवाले से सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बारात में बैंड-बाजे और रोशनी वालों के अलावा अधिकतम 50 लोग शामिल हो सकेंगे, जबकि जन्मदिन ओर शादी की सालगिरह…
तब्बू और ईशान की वेब सीरीज ‘ए सूटेबल बॉय’ में किसिंग सीन पर बवाल, Netflix के अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज
भोपाल। OTT प्लेफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हाल में रिलीज हुई एक्ट्रेस तब्बू और एक्टर ईशान खट्टर स्टारर वेब सीरीज ‘ए सूटेबल बॉय’ में किसिंग सीन को लेकर बवाल मच गया है। मध्य प्रदेश में धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में नेटफ्लिक्स के दो अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है। यह FIR भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नेता गौरव तिवारी ने दर्ज करवाई है। तिवारी अपनी FIR में कहा है कि मंदिर में किसिंग सीन फिल्माए गए हैं। सीन के पीछे शिवलिंग दिखाई दे रहे हैं और…
मध्य प्रदेश : दुष्कर्म पीड़िताओं को करना पड़ता है घंटों इन्तजार, उधार महिला अफसर के आने पर होती है FIR
इंदौर । प्रदेश में सबसे ज्यादा दुष्कर्म के मामले इंदौर में सामने आते हैं, लेकिन शहर के 7 थाने ऐसे हैं जहां दुष्कर्म पीड़िताओं को रिपोर्ट के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। पहले ही दुष्कर्म के शिकार से तनावग्रस्त पीड़िताओं को इन थानों में भी मानसिक प्रताड़ना झेलना पड़ती है, क्योंकि थानों में महिला पुलिस अधिकारी ही नहीं हैं। दुष्कर्म व छेड़छाड़ का केस आने पर TI पड़ोसी थाने से महिला SI उधार मांगते हैं। जबकि ये थाने महिला अपराधों के मामले में भी टॉप-10 सूची में शामिल हैं।…
