श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में शांति और स्थिरता पर जोर देते हुए नव नियुक्त उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को कहा कि प्रशासन अनिश्चितता की स्थिति और आतंकवाद को खत्म करने के लिए लोगों के साथ जल्द ही सीधा संवाद शुरू करेगा। केंद्र शासित प्रदेश के उपराज्यपाल की शपथ लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत में सिन्हा ने 5 अगस्त को जम्मू कश्मीर के इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन बताया। उन्होंने कहा, ‘‘कई वर्षों तक अलग-थलग रहने के बाद जम्मू कश्मीर मुख्यधारा में शामिल हो गया है।’’ प्रशासन की प्राथमिकताओं का…
श्रेणी: जम्मू कश्मीर
मुर्मू का इस्तीफा स्वीकार, मनोज सिन्हा होंगे जम्मू-कश्मीर के नए उप राज्यपाल
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के नए उप राज्यपाल पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता मनोज सिन्हा होंगे। सूत्रों के अनुसार राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गिरीश चंद्र मुर्मू का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। मनोज सिन्हा जम्मू-कश्मीर के नए उपराज्यपाल नियुक्त किए गए। गौरतलब है कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल (LG) जीसी मुर्मू ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। मुर्मू का इस्तीफा ऐसे दिन आया है, जब (पूर्ववर्ती राज्य) जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 के…
कोरोना के चलते इस साल नहीं होगी अमरनाथ यात्रा, श्राइन बोर्ड का फैसला
जम्मू। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के चलते इस साल होने वाली अमरनाथ यात्रा को रद्द कर दिया गया है। इसकी जानकारी जम्मू-कश्मीर के राजभवन ने मंगलवार शाम को दी। उन्होंने बताया कि श्राइन बोर्ड ने बाबा बर्फानी की यात्रा को रद्द करने का फैसला किया है। राजभवन के अनुसार, मौजूदा परिस्थितियों के आधार पर, श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड ने निर्णय लिया कि इस वर्ष की श्री अमरनाथ यात्रा को आयोजित करना और संचालन करना उचित नहीं है। ऐसे में अमरनाथ यात्रा 2020 रद्द किया जा रहा है। राजभवन की…
छात्रों को पढ़ाया जाएगा अनुच्छेद 370 के हटाए जाने का पाठ, NCERT ने पाठ्यक्रम में जोड़ा
नई दिल्ली। स्वतंत्रता के 70 सालों बाद भी जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 लागू था। पिछले साल 5 अगस्त को केंद्र की मोदी सरकार ने इसे निरस्त करने का फैसला लिया जिसे अक्टूबर के आखिर में लागू भी कर दिया गया। सरकार अब इसी घटनाक्रम को छात्रों को बताएगी। इसके लिए बकायदा जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने का विषय भी पाठ्यक्रमों में जोड़ लिया गया है। छात्रों को आर्टिकल 370 को क्यों हटाया गया और इससे देश को क्या नुकसान हो रहे थे, इसके बारे में भी जानकारी दी…
अनंतनाग में आतंकी हमला, CRPF जवान शहीद, एक बच्चे की भी गई जान
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबेहरा इलाके में आतंकवादियों ने सु्रक्षा बलों के एक दल पर हमला किया जिसमें एक CRPF कर्मी शहीद हो गया। आतंकियों की गोलीबारी में एक बच्चे की भी मौत हो गई गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीरी जिले के बिजबेहरा इलाके में पदशाही बाग पुल के पास दोपहर करीब 12 बजकर 10 मिनट पर सीआरपीएफ की 90 बटालियन के सड़क सुरक्षा दल पर आतंकवादियों ने गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का एक कर्मी…
370 हटने से आया बदलाव, 1994 बैच के बिहार के IAS नवीन चौधरी बने J&K के पहले स्थाई निवासी, प्रमाण पत्र जारी
न्यूज़ डेस्क। जम्मू-कश्मीर राज्य से 370 हटने के बाद संघ शासित राज्य बने जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख में नागरिकता सम्बंधित प्रावधानों में बदलाव के तहत लम्बे समय से कार्यरत IAS अधिकारी नवीन चौधरी प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के कैडर से केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के पहले स्थाई निवासी बन गए हैं। IAS नवीन चौधरी मूल रूप से दरभंगा, बिहार के रहने वाले हैं। उल्लेखनीय है कि अक्टूबर 31, 2019 से जम्मू और कश्मीर राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में गठित किया गया है- जम्मू और कश्मीर एवं लद्दाख। पिछले माह…
सुरक्षाबलों ने लिया सरपंच अजय पंडिता की हत्या का बदला, कश्मीर में दहशत फैलाने और पलायन कराने के मंसूबों को दिया कड़ा संदेश
न्यूज़ डेस्क। जम्मू-कश्मीर में हाल ही में हुई सरपंच अजय पंडिता की हत्या का सुरक्षाबलों ने बदला लेकर संदेश दिया है कि अब जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की मनमानी नहीं चलने वाली है। बताया जा रहा है कि पिछले हफ्ते आतंकी मुठभेड़ में मारे गए हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी उमर ने ही सरपंच अजय पंडित की हत्या की थी। इस हत्या के पीछे आतंकियों का मकसद जम्मू-कश्मीर के पंच और सरपंचों में दहशत पैदा करना और हिन्दुओं को पलायन के लिए मजबूर करना था। कश्मीर के IG विजय कुमार ने इस…
जम्मू-कश्मीर: आतंकी ठिकाने में कंडोम, वियाग्रा का भंडार: कश्मीर में इस्लाम के नाम पर सेक्सुअल टेरर, बंदूक की नोंक पर यौन शोषण
न्यूज़ डेस्क। जम्मू-कश्मीर के शोपियॉं में आतंकी ठिकाने से भारी मात्रा में कंडोम, वियाग्रा, गर्भनिरोधक गोलियॉं और पोर्न बरामद किया गया है। इससे पता चलता है कि कश्मीर में इस्लाम के नाम पर जारी ‘जिहाद’ की आड़ में सेक्सुअल टेरर को अंजाम दिया जा रहा है। आतंकी कश्मीरी महिलाओं का यौन शोषण करते हैं। यह कुछ ऐसा ही है जैसा सीरिया में ISI आतंकी यजीदी महिलाओं के साथ करते हैं। घाटी में चल रहे इस सेक्सुअल टेरर (Sexual terror) को लेकर टाइम्स नाउ ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। न्यूज…
आतंकियों के घर जाकर सेना ने की थी बंदूक छोड़ने की अपील, नहीं मानने पर 17 दिनों में ढेर किये 27 आतंकी
जम्मू। जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक दिलबाग सिंह ने सोमवार को कहा कि घाटी में पिछले 17 दिन में विभिन्न संगठनों के 27 आतंकवादी मार गिराए गए, जिसके चलते आतंकी हताश हैं और अब निर्दोष लोगों को निशाना बना रहे हैं। डोडा जिले में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा बैठक में शामिल हुए सिंह ने संवाददाताओं से कहा, शांति सुनिश्चित (कश्मीर में) करने के लिए हमने पिछले 16-17 दिन में 27 आंतकियों को मार गिराया। ये आंतकी लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिज्बुल मुजाहिदीन से संबंधित थे। वे हताश हुए हैं। अब वे निर्दोष…
जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने सरपंच अजय पंडिता के परिवार को दी ₹20 लाख की अनुग्रह राशि, 14 जून को देशभर में प्रदर्शन की अपील
न्यूज़ डेस्क। हाल ही में दक्षिण कश्मीर में 8 जून को आतंकवादियों के हाथों मारे गए सरपंच अजय पंडिता भारती के परिवार को जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने गुरुवार (11 जून, 2020) को 20 लाख रुपए की अनुग्रह राशि प्रदान की है। रिपोर्ट्स के अनुसार जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने अजय पंडिता भारती के परिवार के सदस्यों के साथ मुलाकात की और उनके प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त की। उपराज्यपाल ने अजय पंडिता को श्रद्धांजलि भी अर्पित किया और कहा कि उनके द्वारा दिए गए सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद…
