कांग्रेस नेता का विवादित बयान, जो बाइडेन की मदद से J&K में लागू करवाएंगे आर्टिकल 370, सोशल मीडिया पर लोगों ने लगाई लताड़

न्यूज़ डेस्क। केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने तमाम विरोधों के बावजूद जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाकर 70 साल बाद देश में एक देश, एक विधान, एक प्रधान और एक निशान को लागू किया। लेकिन कांग्रेस आजादी के बाद से देश की एकता और अखंडता के लिए खतरा पैदा करने वाले फैसला लेती रही है। जब आर्टिकल 370 हटाया गया, तो कांग्रेस ने इसका विरोध किया और राहुल गांधी ने ऐसे बयान दिए, जिसका इस्तेमाल पाकिस्तान ने यूएन में किया। राहुल गांधी के नक्शेकदम पर चलते हुए कश्मीर के युवा…

LOC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 4 जवान शहीद, 3 आतंकी ढेर

श्रनीगर। जम्मू-कश्मीर में सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के पास एक भयंकर मुठभेड़ के दौरान तीन आतंकवादियों को मार गिराते हुए भारतीय सेना के तीन और सीमा सुरक्षा बल का एक जवान शहीद हो गया। माछिल सेक्टर में शनिवार रात घुसपैठ की कोशिश की गई थी। सेना ने कहा कि ऑपरेशन जारी है। सेना ने रविवार को एक बयान में कहा कि शनिवार रात के दौरान बीएसएफ के एक गश्ती दल ने माछिल सेक्टर के सामान्य क्षेत्र में नियंत्रण रेखा…

जम्मू-कश्मीर: 6 महीने में वापस ली जाएगी ‘रोशनी एक्ट’ के तहत कब्जाई जमीन, घोटाले के लगे थे आरोप

श्रीनगर। रोशनी भूमि योजना में कथित घोटाले की जांच जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय द्वारा CBI को सौंपे जाने के तीन सप्ताह बाद जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने शनिवार को कहा कि वह इस योजना के तहत की गई सभी कार्रवाई को रद्द करेगा और छह महीने में सारी जमीन पुन: प्राप्त करेगा। VIDEO: #Article370 को रखने या हटाने का मूल अधिकार भारतीय सांसद एवं राष्ट्रपती को है, ना के कश्मीर घाटी के दो-एक वंश वादी राजनीतिज्ञों को। pic.twitter.com/GbS5c7CwTo — Dr Jitendra Singh (मोदी का परिवार) (@DrJitendraSingh) October 24, 2020 मुख्य न्यायाधीश गीता मित्तल…

PM मोदी ने जम्मू कश्मीर में 3 बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या पर जताया दुख, कहा- ऊर्जावान युवा J&K में कर रहे थे शानदार काम

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में गुरुवार देर शाम आतंकवादियों ने बीजेपी के तीन कार्यकर्ताओं की गोली मारकर हत्या कर दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उसको लेकर दुख जताया है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट संदेश में लिखा, “मैं अपने तीन युवा कार्यकर्ताओं की हत्या की निंदा करता हूं। वे जम्मू-कश्मीर में अच्छा काम कर रहे थे। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदना उनके परिवार के साथ है। उनकी आत्मा को शांति मिले। I condemn the killing of 3 of our young Karyakartas. They were bright youngsters doing excellent…

जम्मू-कश्मीर के बाहर के लोगों को यहां जमीन का मालिकाना हक देना स्वीकार नहीं, दर्ज कराएँगे आपत्तियां – उमर अब्दुल्ला

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में गुपकर घोषणा को लागू करने के लिए बने अनेक राजनीतिक दलों के ‘‘गुपकर घोषणापत्र गठबंधन” ने मंगलवार को भूमि संबंधी कानूनों में संशोधनों की निंदा की जिनमें बाहरी लोगों को केंद्रशासित प्रदेश में जमीन खरीदने की अनुमति देने का प्रावधान है। नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) समेत जम्मू कश्मीर के अनेक मुख्यधारा के राजनीतिक दलों ने इस विषय पर हर मोर्चे पर लड़ने का संकल्प व्यक्त किया। जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी (JKAP) के अध्यक्ष सैयद मोहम्मद अल्ताफ बुखारी ने भी जम्मू कश्मीर का पूर्ण…

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, अब जम्मू-कश्मीर में कोई भी खरीद सकेगा जमीन

न्यूज़ डेस्क। मोदी सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब जम्मू-कश्मीर में देश का कोई भी व्यक्ति जमीन खरीद सकेगा। मंगलवार को गृह मंत्रालय द्वारा एक नया नोटिफिकेशन जारी किया गया है। अब देश का कोई भी व्यक्ति जमीन खरीद सकेगा और वहां बस सकेगा। हालांकि, अभी खेती की जमीन को लेकर रोक जारी रहेगी। अभी तक जम्मू-कश्मीर में सिर्फ वहां के निवासी ही जमीन खरीद सकते थे। अब राज्य के बाहर के लोग भी जमीन खरीदकर वहां अपना काम शुरू कर सकेंगे। गृह मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम…

आर्टिकल 370 हटने के बाद लद्दाख में हुए चुनाव मे बीजेपी की शानदार सफलता, लेह स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद की 26 में से 15 सीटें जीतीं

न्यूज़ डेस्क। जम्मू-कश्मीर राज्य के विभाजन के बाद नवनिर्मित केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में पहली बार लेह स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद का चुनाव हुआ, जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने अप्रत्याशित प्रदर्शन करते हुए 15 सीटें जीती हैं, वहीं कांग्रेस के खाते में 9 सीटें आई हैं। इसके अलावा दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी इन चुनावों में जीत हासिल की है। लद्दाख से बीजेपी सांसद जामयांग शेरिंग नामग्याल ने इस जीत पर खुशी जाहिर करते हुए ट्वीट किया। Major victory for @BJP4 in UT Ladakh. BJP won 15 out of 26…

J&K : तिरंगे पर महबूबा के बयान से नाखुश PDP के तीन नेताओं ने पार्टी से दिया इस्तीफा

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में महबूबा मुफ्ती की पार्टी पीडीपी को तगड़ा झटका लगा है। सोमवार को PDP नेता टीएस बाजवा, वेद महाजन और हुसैन ए वफा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को लिखे एक पत्र में इन नेताओं ने कहा है कि उनके कुछ कार्यों और विशेषकर उनके कुछ बयान जो कि देशभक्ति की भावनाओं को आहत करने वाले हैं और उन्हें असहज महसूस करा रहे हैं। दरअसल, महबूबा मुफ्ती ने पिछले दिनों एक बयान दिया था कि जब तक जम्मू कश्मीर में…

J&K: महबूबा मुफ्ती के बयान पर बवाल, तिरंगा फहराने लाल चौक पहुंचे BJP कार्यकर्ता, लिए गए हिरासत में

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने तिरंगे को लेकर जो बयान दिया था, उसपर विवाद बढ़ता जा रहा है। पुलिस ने सोमवार को श्रीनगर के लाल चौक पर कथित तौर पर तिरंग फहराने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है। इन कार्यकर्ताओं ने महबूबा मुफ्ती के बयान का विरोध किया है और उनके खिलाफ प्रदर्शन भी किया है। बताया जा रहा है कि कार्यकर्ता लाल चौक के क्लॉक टावर पर तिरंगा फहराने की कोशिश कर रहे थे, हालांकि पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया। जानकारी के…

PDP ने कहा- जम्मू दफ्तर पर भीड़ ने हमला किया गालियां दीं और फहरा दिया तिरंगा

जम्मू। झंडा विवाद के बीच जम्मू-कश्मीर की पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) ने कहा है कि शनिवार को जम्मू में उसके पार्टी दफ्तर पर भीड़ ने हमला किया और तिरंगा फहराया। महबूबा मुफ्ती की पार्टी का कहना है कि दक्षिणपंथियों ने दफ्तर में मौजूद लोगों को गालियां दी। पार्टी का आरोप है कि पुलिस और प्रशासन ने शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं की। PDP नेता फिरदौस टाक ने शनिवार को कहा कि जम्मू में पार्टी दफ्तर पर भीड़ ने हमला किया। उन्होंने कहा, ”पार्टी मुख्यालय में भीड़ पहुंची और उन्होंने हमसे…