जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, लश्कर टॉप रैंक का आतंकी आसिफ ढेर

श्रीनगर। जम्मू – कश्मीर में सुरक्षाबलों को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर के दौरान लश्कर-ए-तैयबा के बड़े आतंकी को मार गिराया है। बताया जा रहा है मारा गया आतंकी का नाम आसिफ है, जो लश्कर में टॉप रैंक का आतंकी था। सोपोर में हुए इस एनकाउंटर में दो पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं। यह जानकारी पुलिस सूत्रों के हवाले से दी गई है। बताया जा रहा है कि आतंकी आसिफ सोपोर में कई नापाक गतिविधियों में शामिल रहा है। प्राप्त जानकारी…

अब PoK को फिर से भारत में मिलाना मोदी सरकार का अगला मुख्य एजेंडा : केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह

नई दिल्ली। मोदी सरकार 2 का अब अगला एजेंडा पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) को भारत में मिलाना है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को कहा कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 100 दिनों की सबसे बड़ी उपलब्धि में जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त करना शामिल है और ‘हमारा अगला एजेंडा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को भारत का अभिन्न हिस्सा बनाना है’। जितेंद्र सिंह ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के मुद्दे पर कहा, ”यह केवल मेरी या मेरी पार्टी की प्रतिबद्धता नहीं है बल्कि यह 1994…

जम्मू कश्मीर में अस्थायी प्रतिबंधों का मकसद शरारती तत्वों की मंशा को नाकाम बनाना : वेंकैया नायडू

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति M वेंकैया नायडू ने मंगलवार को कहा कि जम्मू कश्मीर में विभिन्न नागरिक सुविधाओं पर अस्थायी प्रतिबंधों का उद्देश्य उपद्रव और अशांति फैलाने की शरारती तत्वों की मंशा को नाकाम बनाना है और अब इन प्रतिबंधों को धीरे-धीरे हटाया जा रहा है। नायडू ने जम्मू कश्मीर में हाल ही में निर्वाचित पंच और सरपंचों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान कहा कि राज्य में पांच अगस्त को संविधान का आर्टिकल 370 निष्प्रभावी घोषित किये जाने के बाद स्थानीय प्रशासन द्वारा कानून व्यवस्था कायम रखने के लिये…

आर्टिकल 370 के कारण जम्मू कश्मीर में पनप रहा था अलगाववाद : जे.पी. नड्डा

जयपुर। भाजपा के कार्यवाहक अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मंगलवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर को अनुच्छेद 370 के तहत दिए गए विशेष दर्ज के कारण वहां अलगाववाद पनप रहा था। उन्होंने यहां संवादददाताओं से कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 का विषय लंबे समय से चला आ रहा था और उसकी वजह से ही राज्य में अलगाववाद पनप रहा था। जम्मू कश्मीर के भारत की मुख्यधारा में होने के बावजूद वहां अलगाववादी ताकतें सिर उठाकर समस्याएं पैदा कर रही थीं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों के हटने और 35A…

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का होगा साझा हाई कोर्ट, निष्प्रभावी होंगे 164 कानून

जम्मू। केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का एक साझा उच्च न्यायालय रहेगा। यह जानकारी राज्य न्यायिक अकादमी के निदेशक राजीव गुप्ता ने रविवार को दी। गुप्ता ने कहा कि दोनों केंद्र शासित प्रदेशों पर 108 केंद्रीय कानून लागू होंगे जबकि राज्य के 164 कानून निष्प्रभावी हो जाएंगे जबकि 166 राज्य कानून लागू रहेंगे। केंद्र सरकार ने पांच अगस्त को जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा प्रदान करने वाले अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को समाप्त कर दिया था। संसद ने इस संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी थी और…

आर्टिकल 370 पर BJP ने रिलीज की लघु फिल्म, 9 मिनट में देखें 70 साल की कहानी

नई दिल्ली। भाजपा ने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले आर्टिकल 370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त करने के केन्द्र सरकार के निर्णय पर लोगों का समर्थन जुटाने के अपने अभियान के तहत बुधवार को एक लघु फिल्म रिलीज की। यह लघु फिल्म भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा और केन्द्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की मौजूदगी में रिलीज की गई। करीब 10 मिनट की इस फिल्म में अनुच्छेद 370 के खिलाफ पार्टी के विचारों को पेश किया गया है। फिल्म में अनुच्छेद 370 को ‘ऐतिहासिक गलती’ बताते हुए कहा…

आतंकिस्तान फिर बेनकाब घाटी में करा रहा है घुसपैठ, सेना ने पकड़े गए दो आतंकियों पेश किया कबूलनामा पेश किया

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद भारतीय सेना ने एक बार फिर से पाकिस्तान का चेहरा बेनकाब किया है। सेना ने उन दो आतंकी को पेश किया है, जिसे घुसपैठ के दौरान कश्मीर में पकड़ा है। जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। वहीं दूसरी ओर जम्मू कश्मीर में सेना को बड़ी कामयाबी मिली है। चिनार सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल KJS ढिल्लन और जम्मू-कश्मीर पुलिस के ADG मुनीर खान ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा, सेना ने दो आतंकियों…

जम्मू-कश्मीर के पंचों-सरपंच से मिले शाह, दिया आश्वासन मिलेगा 2-2 लाख का बीमा

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद पंचों और सरपंचों को पुलिस सुरक्षा के साथ ही 2-2 लाख रुपये का बीमा कवरेज मिलेगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यह आश्वासन जम्मू कश्मीर के सरपंचों (ग्राम प्रधान) और पंचों (पंचायत सदस्य) के एक प्रतिनिधिमंडल को दिया। प्रतिनिधिमंडल ने आज उनसे मुलाकात की। कुपवाड़ा के एक सरपंच मीर जुनैद ने कहा, ‘हमने गृह मंत्री से हमें सुरक्षा मुहैया कराने का अनुरोध किया है और उन्होंने हमें आश्वासन दिया है कि प्रशासन हमें सुरक्षा मुहैया कराएगा।’ Had an extensive discussion…

जम्मू-कश्मीर में हालात सामान्य, इंटरनेट पर घाटी के बारे में फैलाया जा रहा है झूठ, कहा- आर्टिकल 370 के हिमायतियों को लोग जूतों से मारेंगे : राज्यपाल मलिक

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक नेआज कहा कि आर्टिकल 370 के अधिकतर प्रावधान हटाने के बाद राज्य में जनहानि रोकने के लिए प्रतिबंध जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों की पहचान और संस्कृति सुरक्षित रहेगी। जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा गत पांच अगस्त को खत्म किए जाने के बाद मलिक ने अपने पहले संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राष्ट्रविरोधी ताकतों के लिए इंटरनेट एक आसान हथियार है तथा कनेक्शनों की बहाली कुछ और समय तक स्थगित रहेगी। उन्होंने स्वीकार किया कि कश्मीर घाटी में प्रदर्शनों के दौरान…

जम्मू-कश्मीर में महबूबा मुफ्ती को लगा झटका, लद्दाख में PDP के कई नेता भाजपा में शामिल

नई दिल्ली। नए केंद्र शासित प्रदेश बने लद्दाख में स्थानीय सांसद जम्यांग नामग्याल की मौजूदगी में कई नेता बीजेपी में शामिल हुए। महबूबा मुफ्ती की PDP (जम्मू एवं कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी) के नेता व जम्मू एवं कश्मीर विधान परिषद के अध्यक्ष हाजी अनायत अली भी भाजपा में शामिल होने वालों में से एक हैं। उन्होंने कहा, “दो सालों में आप बदलाव देखेंगे। कई लोग जो भाजपा का आज विरोध कर रहे हैं, वे पार्टी को ज्वाइन करेंगे। उनके पास हमारे साथ आने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा।” लद्दाख…