PoK में भारतीय सेना की बड़ी कार्रवाई, आर्टिलरी गन से आतंकी कैम्प को बनाया निशाना, कई ठिकाने तबाह पाक सेना के 16 जवान ढेर

श्रीनगर। भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के तंगधार सेक्टर के दूसरी ओर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में स्थित आतंकवादी शिविरों पर हमला किया। सेना ने यह जवाबी हमला उस वक्त किया जब पाकिस्तान की सेना आतंकियों को भारत की सीमा में घुसपैठ करने में मदद कर रही थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार सेना ने आर्टिलरी गन से POK के आतंकी कैम्प को निशाना बनाया। सूत्रों की माने तो बताया जा रहा है कि भारतीय सेना की कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना 16 जवान मारे गए हैं, जबकि कुछ घायल हुए हैं। वहीं…

सीमा पर पाक की नापाक हरकत, तोड़ा सीजफायर, दो जवान शहीद, एक नागरिक की भी मौत

श्रीनगर। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद और वह लगातार संघर्षविराम का उल्लंघन कर रहा है। पाकिस्तानी रेंजर्स ने कुपवाड़ा में रविवार को सीजफायर का उल्लंघन किया। इस दौरान दो जवान शहीद हो गए जबकि एक नागरिक की भी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम (Ceasefire) का उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में गोलियां चलाईं जिसमें दो सैनिक शहीद हो गए और एक नागरिक की मौत हो गई। पुलिस…

आर्टिकल 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में हथियार सप्लाई नहीं कर पा रहा पाकिस्तान, तो छीनने की कोशिश में है आतंकी : लेफ्टिनेंट जनरल सिंह

श्रीनगर। करीब दो माह पहले 5 अगस्त को मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटा दिया था। इससे जम्मू-कश्मीर के विशेष राज्य का दर्जा खत्म हो गया। पाकिस्तान के लिए भारत का यह कदम करारा झटका साबित हुआ। वह अभी तक इससे नहीं संभला है और हिंदुस्तान में किसी न किसी तरह अशांति फैलाने की कोशिश में है। हालांकि भारतीय सेना के सामने उसकी एक नहीं चल रही। भारतीय सेना में नॉदर्न कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ (GOC) लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने शुक्रवार को साफ…

जम्मू कश्मीर के रामबन में नौ घंटे चली मुठभेड़ ख़त्म, तीन आतंकवादी मारे गए, एक जवान शहीद

रामबन/जम्मू। जम्मू के रामबन में आज शनिवार को 3 आतंकियों के मारे जाने के बाद सुबह से चल रहा एनकाउंटर खत्म हो गया। जिले के बटोटे डोडा हाइवे पर 5 संदिग्ध आतंकियों और सेना के बीच गोलीबारी हुई उस वक्त हुई जब सुरक्षा बलों की ओर से आतंकियों को खदेड़ा गया। खदेड़े जाने के बाद इन आतंकियों ने एक बीजेपी कार्यकर्ता विजय कुमार वर्मा के घर में घुस गए और उन्हें बंधक बना लिया था। जम्मू के आईजी मुकेश सिंह ने बताया कि सभी तीन आतंकियों को मार गिराया गया…

जम्मू-कश्मीर में आम जनजीवन सामान्य, लोग कहीं भी आ-जा रहे हैं’’: आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत

रामगढ़ (झारखंड)। सेनाध्यक्ष जनरल विपिन रावत ने बुधवार को यहां कहा कि जम्मू-कश्मीर में आम जनजीवन सामान्य है, लोग एक स्थान से दूसरे स्थान पर बेरोकटोक आ-जा रहे हैं और अपने आवश्यक कार्य कर रहे हैं। झारखंड के रामगढ़ स्थित पंजाब रेजीमेंट की दो युवा बटालियनों 29 एवं 30 पंजाब को राष्ट्रपति का निशान (कलर) देने के बाद यहां संवाददाताओं से बातचीत करते हुए जनरल रावत ने यह बात कही। उन्होंने कहा, ‘‘जम्मू कश्मीर में आम जनजीवन प्रभावित नहीं हुआ है। लोग अपने आवश्यक कार्य बेरोकटोक निपटा रहे हैं जो…

जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 विशेष दर्जा समाप्त होने के बाद दूसरी बार घाटी पहुंचे अजीत डोभाल

श्रीनगर। 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर के विशेष राज्य के दर्जे को समाप्त के किये जाने के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल बुधवार को हालात का जायजा लेने और सरकारी योजनाओं के सुगम क्रियान्वयन के लिये आगे की रणनीति तय करने के उद्देश्य से एक बार फिर कश्मीर घाटी पहुंचे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि डोभाल प्रमुख सुरक्षा अधिकारियों से मिलकर राज्य में सुरक्षा और विकास संबंधी गतिविधियों का जायजा लेंगे। जम्मू कश्मीर 31 अक्टूबर को दो केंद्र शासित क्षेत्रों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बंट…

स्वतंत्र है आजाद है कश्मीर जाने के लिए, SC ने 4 जिलों का दौरा करने की दी इजाजत, राजनीतिक गतिविधियों से रहना होगा दूर

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आज़ाद की याचिका पर सुनवाई करते हुए उच्चतम न्यायालय ने आजाद को जम्मू, अनंतनगा, बारामूला और श्रीनगर जाने की अनुमति दी। उच्चतम न्यायालय ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद राज्य की यात्रा के दौरान कोई राजनीतिक रैली नहीं करेंगे। अदालत ने कहा कि अपनी यात्रा के दौरान आजाद लोगों के साथ बातचीत कर सकते हैं। कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आज़ाद की याचिका पर सुनवाई के दौरान कांग्रेस नेता के वकील अभिषेक मनु…

J&k राज्यपाल मलिक ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात, जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति पर दी जानकारी

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्य पाल मलिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सोमवार को मुलाकात की और ऐसा माना जा रहा है कि उन्होंने प्रधानमंत्री को राज्य की सुरक्षा स्थिति के बारे में जानकारी दी। कश्मीर घाटी में लगातार 43वें दिन भी आम जीवन प्रभावित रहा। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘ जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।’’ Shri Satya Pal Malik, the Governor of Jammu and Kashmir called on PM @narendramodi. pic.twitter.com/DfWuRFqbHr — PMO India (@PMOIndia) September 16, 2019 सूत्रों…

जम्मू-कश्मीर के हालातों के सुवनाई के दौरान, CJI रंजन गोगोई ने कहा, जरूरत पड़ी तो खुद जाऊंगा जम्मू-कश्मीर

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर का हालातों पर सुवनाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वे खुद जम्मू-कश्मीर जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय के न्यायाधीश से इस आरोप पर रिपोर्ट मांगी है कि लोगों को उच्च न्यायालय से संपर्क करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा रहा है। इसी दौरान चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो मैं खुद जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट जाऊंगा। गोगोई ने यह टिप्पणी बाल अधिकार कार्यकर्ता इनाक्षी गांगुली की याचिका पर की। इनाक्षी…

जम्मू-कश्मीर में फैले आतंकवादी ‘पाकिस्तान के खरीदे हुए कुछ लड़के’ हैं, वे अपने तरीके सुधार लें नहीं तो जल्दी मारे जाओगे : राज्यपाल मलिक

जम्मू। कश्मीर में आतंकवादियों को ‘‘पाकिस्तान के खरीदे हुए लड़के’’ बताते हुए जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने बुधवार को उन्हें चेतावनी दी कि अगर उन्होंने अपना तरीका नहीं सुधारा और सेब उत्पादकों को उनके उत्पाद घाटी के बाहर बेचने के लिए धमकी देना बंद नहीं किया तो वे ‘‘जल्द मारे जायेंगे। यहां स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट की आधारशिला रखने के बाद वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान के खरीदे कुछ लड़के यहां आस-पास (घाटी में) घूमते रहते हैं। वे सेब बागान मालिकों को अपने फल…