उमर और महबूबा मुफ्ती अभी हिरासत में ही रहेंगे, PSA के तहत मामला दर्ज

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्रियों उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती की छह महीने की ऐहतियातन हिरासत पूरी होने से महज कुछ घंटे पहले बृहस्पतिवार को उनके खिलाफ जन सुरक्षा कानून (PSA) के तहत मामला दर्ज किया गया। इससे पहले दिन में नेशनल कॉन्फ्रेंस के महासचिव तथा पूर्व मंत्री अली मोहम्मद सागर और पीडीपी के वरिष्ठ नेता सरताज मदनी पर भी पीएसए लगाया गया। एक पुलिस अधिकारी के साथ एक मजिस्ट्रेट यहां हरि निवास पहुंचे, जहां 49 वर्षीय उमर पांच अगस्त से नजरबंद हैं। इसी दिन केन्द्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से…

15 दिन की NIA हिरासत में भेजा गया निलंबित DSP दविंदर सिंह

जम्मू(बीएनएस)। NIA कोर्ट ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस के बर्खास्त DSP देविंदर सिंह और तीन अन्य नावेद मुश्ताक उर्फ बाबा, उसके साथियों आसिफ तथा इरफान मीर को 15 दिन की रिमांड पर भेज दिया। एनआईए की टीम बुधवार को देविंदर को पूछताछ के लिए जम्मू लेकर आई थी। कल ही देविंदर के श्रीनगर स्थित घर पर NIA ने छापेमारी की। एजेंसी को छापेमारी में साढ़े सात लाख कैश, नक्शा और कुछ संवेदनशील दस्तावेज मिलने का दावा किया गया है। इन दस्तावेजों के मिलने के बाद NIA देविंदर को दिल्ली ले…

केंद्र सरकार का जम्मू-कश्मीर को तोहफा, विकास के लिए 80 हजार करोड़ के पैकेज को दी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए बुधवार को 80 हजार करोड़ रुपये के पैकेज को मंजूरी दी है। यह जानकारी HRD मंत्रालय ने दी। इसके अलावा केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर छह हजार करोड़ रुपये की परियोजना ‘अटल जल मिशन योजना’ को मंजूरी दी। ‘अटल टनल’ के लिए भी चार हजार करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई। ज्ञात हो कि केंद्र सरकार ने पिछले साल अगस्त महीने में ऐतिहासिक फैसला लेते हुए जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने…

J&K में गणतंत्र दिवस से पहले पुलिस ने की बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, जैश के 5 आतंकी गिरफ्तार

श्रीनगर। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस से पहले गुरुवार को श्रीनगर में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक गिरोह का भंडाफोड़ कर उसके उसके पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया है कि पांच आतंकवादियों के पास से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक ट्वीट में कहा, “एक बड़ी कामयाबी के तहत श्रीनगर पुलिस ने जैश मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। हजरतबल इलाके से दो ग्रेनेड बरामद किए गए। In a major success the Srinagar Police busts Jaish Module.Two grenade blasts in…

हिजबुल आतंकियों के साथ गिरफ्तार निलंबित DSP गद्दार दविंदर सिंह से छीना गया ‘शेर-ए-कश्मीर’ का पदक

नई दिल्ली। हिजबुल आतंकियों के साथ गिरफ्तार किए गए पुलिस उपाधीक्षक दविंदर सिंह को दिया गया ‘शेर-ए-कश्मीर’ का पदक छीन लिया गया है। जम्मू-कश्मीर सरकार ने निलंबित पुलिस अधिकारी से यह पदक वापस ले लिया है। इसको लेकर स्थानीय सरकार ने आदेश जारी कर दिए हैं। जम्मू-कश्मीर के पुलिस प्रमुख दिलबाग सिंह ने बुधवार को कहा था कि हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादियों के साथ गिरफ्तार किए गए पुलिस उपाधीक्षक (DSP) दविंदर सिंह को बर्खास्त करने और यह मामला राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंपने की सिफारिश की गई है।…

आतंकियों को साथ एवं अपने आवास में आश्रय देने वाला DSP देवेंद्र सिंह निलंबित

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी DSP देवेंद्र सिंह को सोमवार को निलंबित कर दिया गया और यह बात सामने आयी कि उन्होंने तीन आतंकवादियों को बादामी बाग छावनी इलाके में सेना की 16वीं कोर के मुख्यालय के पास अपने आवास पर आश्रय दिया था। सिंह के साथ ही उन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। करीब चार महीने पहले ही सिंह को राष्ट्रपति के पुलिस पदक से अलंकृत किया गया था। उन्होंने बताया कि पुलिस और खुफिया अधिकारियों की एक टीम ने सिंह से पूछताछ…

आतंकियों के साथ गिरफ्तार DSP देविंदर का वीरता पदक हो सकता है वापस, रसूख का गलत इस्तेमाल कर पहुंचता था मदद

नई दिल्ली। आतंकी नविद बाबा के साथ गिरफ्तार किए गए जम्मू-कश्मीर पुलिस के DSP देविंदर सिंह का वीरता पदक वापस लिया जा सकता है। गृह मंत्रालय को देविंदर सिंह मामले की पूरी जानकारी मिली है। मंत्रालय ने इस मामले में बेहद सख्त रुख अपनाने और मामले की तह तक जाने का निर्देश एजेंसियों को दिया है। गृह मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि पदक वापस लेना सामान्य प्रक्रिया है। ऐसे मामलों में बहुत ही सख्त कार्रवाई का प्रावधान है। अगर देविंदर सिंह दोषी है तो उसके साथ आतंकियों की तरह…

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढेर

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में सुरक्षा बलों के साथ रविवार को हुई मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा बलों ने रविवार सुबह दक्षिण कश्मीर जिले के त्राल के गुलशनपोरा इलाके में घेराबंदी एवं तलाश अभियान शुरू किया था। वहां आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने अभियान चलाया था। उन्होंने कहा कि तलाश के दौरान, आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोली चला दी जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में…

आतंकियों संग पकड़ा गया राष्ट्रपति पदक से सम्मानित डीएसपी, संसद हमले में भी आया था नाम

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर पुलिस के एक उपाधीक्षक (DSP) और दो आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में हवाईअड्डे पर तैनात DSP देविंदर सिंह को नवीद बाबू और अलताफ नाम के आतंकवादियों के साथ शनिवार को हिरासत में लिया गया था। उन्होंने बताया कि पुलिस अधिकारी पर आरोप है कि वह आतंकवादियों को शोपियां इलाके से संभवत: कश्मीर घाटी के बाहर ले जा रहे थे। दक्षिण कश्मीर के पुलिस उप महानिरीक्षक अतुल गोयल अभियान की निगरानी कर रहे थे…

इंटरनेट का इस्तेमाल मौलिक अधिकार, जम्मू कश्मीर प्रशासन प्रतिबंध लगाने के सभी आदेशों की एक हफ्ते में समीक्षा करे : उच्च्तम न्यायालय

नई दिल्ली। उच्च्तम न्यायालय (SC) ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर प्रशासन को केंद्र शासित प्रदेश में प्रतिबंध लगाने के सभी आदेशों की एक हफ्ते में समीक्षा करने का आदेश दिया और इंटरनेट के इस्तेमाल को संविधान के अनुच्छेद 19 के तहत मौलिक अधिकारों का हिस्सा बताया। न्यायमूर्ति एन वी रमण की अध्यक्षता वाली पांच-न्यायाधीशों की पीठ ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन से अस्पतालों, शैक्षणिक संस्थानों जैसी आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वाली सभी संस्थाओं में इंटरनेट सेवाओं को बहाल करने के लिए कहा। संविधान के अनुच्छेद 19 के तहत इंटरनेट के इस्तेमाल को मौलिक…