नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के मौके पर राजधानी में ट्रैक्टर परेड को लेकर किसानों और दिल्ली पुलिस के बीच सहमति बन गई है। पुलिस किसानों को दिल्ली में आने और ट्रैक्टर परेड की इजाजत देने को राजी हो गई है। किसान नेताओं ने शनिवार को इसकी जानकारी दी है। किसान नेताओं और दिल्ली पुलिस की बैठक के बाद योगेंद्र यादव ने बताया है कि देश में पहली बार इस 26 जनवरी को किसान गणतंत्र दिवस परेड होगी। पांच दौर की वार्ता के बाद दिल्ली पुलिस ने किसानों की…
श्रेणी: दिल्ली
बजट सत्र से पहले वित्त मंत्रालय में आज हुआ पारंपरिक हलवा सेरेमनी का आयोजन
नई दिल्ली। बजट दस्तावेजों के संकलन की प्रक्रिया शनिवार को पारंपरिक हलवा समारोह के आयोजन के साथ शुरू हो गयी। इस समारोह में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर और वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। कोरोना महामारी के चलते इस बार हमेशा की तरह बजट दस्तावेजों की छपाई नहीं होगी। इसके बजाय इस बार सांसदों को बजट दस्तावेज डिजिटल स्वरूप में दिये जायेंगे। इससे पहले हर साल हलवा समारोह के आयोजन से बजट दस्तावेजों का प्रकाशन शुरू होता था। यह पहली बार होगा, जब बजट…
इस दिन से आगरा से बंगलूरू और भोपाल के लिए इंडिगो की उड़ान होगी शुरू
नई दिल्ली। इंडिगो 28 मार्च से बेंगलुरु और भोपाल से आगरा के लिए उड़ानें शुरू करने जा रही है। एयरलाइन ने शुक्रवार को बयान में कहा कि वह क्षेत्रीय संपर्क योजना उड़ान के तहत इन उड़ानों का परिचालन करेगी। देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी के नेटवर्क में आगरा 64वां घरेलू गंतव्य होगा। एयरलाइन ने बयान में कहा कि वह आगामी महीनों में कुर्नूल, बरेली, दुर्गापुर और राजकोट के लिए भी उड़ानें शुरू करेगी।
महाभारत के ‘युधिष्ठिर’ गजेंद्र चौहान ने राकेश टिकैत को कहा- बाबाजी कायदे से धनिया बोयेंगे” मचा बवाल, समर्थन में #IStandWithGajendraChauhan हैश टैग हुआ ट्रोल
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक्टर गजेंद्र चौहान का किसान आंदोलन के नेता राकेश टिकैत के खिलाफ कमेंट खूब वायरल हो रहा है। महाभारत के मर्यादित ‘युधिष्ठिर’ ने ट्वीट में जिस भाषा का इस्तेमाल किया है उसे आहत करने वाला और आपत्तिजनक बताया जा रहा है। दिल्ली की सीमा पर डटे किसानों का नेतृत्व राकेश टिकैत कर रहे हैं। किसान हर हाल में नए कृषि कानूनों को वापस कराने पर आमादा है। सरकार के तमाम मान मनौव्वल के बावजूद किसान नेता मानने को तैयार नहीं हैं। इसी गतिरोध के दौरान…
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती आज, पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- देश आपके समर्पण को सदा याद रखेगा
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजली दी और कहा कि देश की आजादी के लिए उनके त्याग व समर्पण को हमेशा याद किया जाता रहेगा। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘महान स्वतंत्रता सेनानी और भारत माता के सच्चे सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन। कृतज्ञ राष्ट्र देश की आजादी के लिए उनके त्याग और समर्पण को सदा याद रखेगा।’’ महान स्वतंत्रता सेनानी और भारत माता के सच्चे सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस…
1000, 500 के बाद अब चलन से बाहर होने जा रहे ये 3 पुराने नोट, जानिए कब से होंगे बंद
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) जल्द कुछ और नोटों को चलन से बाहर करने जा रहा है। इसके लिए लोगों को दो-तीन महीने का समय मिलेगा। इन नोटों को चलन से बाहर करने की योजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है, हालांकि यह कब से होगा इस बारे में अभी स्पष्ट तौर पर कुछ कहा नहीं गया है। RBI के असिस्टेंट जनरल मैनेजर बी महेश ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि मार्च या अप्रैल तक सेंट्रल बैंक 100, 10 और 5 रुपये के नोटों की…
पूर्व चीफ जस्टिस और राज्यसभा सांसद रंजन गोगोई को जेड+ सुरक्षा
नई दिल्ली। सरकार ने पूर्व प्रधान CJI और राज्यसभा सांसद रंजन गोगोई को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा देने का निर्णय किया है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को इस आशय की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 66 वर्षीय गोगोई को देश भर में उनकी यात्रा के दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के सशस्त्र कमांडो सुरक्षा प्रदान करेंगे। राज्यसभा सदस्य गोगोई को पहले दिल्ली पुलिस सुरक्षा मुहैया करा रही थी। गोगोई नवंबर, 2019 में चीफ जस्टिस के पद से सेवानिवृत्त हुए और बाद में सरकार ने उन्हें राज्यसभा का सदस्य…
असम: तेजपुर यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में पीएम मोदी की युवाओं से अपील, देश को आत्मनिर्भर बनाने में करें मदद
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को असम के तेजपुर विश्वविद्यालय के 18वें दीक्षांत समारोह में युवाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं से आत्मनिर्भर भारत के लिए कार्य करने की अपील की। प्रधानमंत्री ने नार्थ ईस्ट के विकास के लिए हो रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए युवाओं को संभावनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित भी किया। Speaking at the Convocation of @TezpurUniv. https://t.co/ROb59hi5HL — Narendra Modi (@narendramodi) January 22, 2021 इस दीक्षांत समारोह में वर्ष 2020 में पास होने वाले 1,218 छात्रों को डिग्री और…
लोकप्रिय भजन गायक नरेंद्र चंचल का निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक
नई दिल्ली। शुक्रवार को लोकप्रिय भजन गायक नरेंद्र चंचल का 80 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के अपोलो अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। नरेंद्र चंचल पिछले 3 महीने से बीमार थे और उनका इलाज चल रहा था। पीएम नरेंद्र मोदी नरेंद्र ने लोकप्रिय भजन गायक नरेंद्र चंचल के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि ‘लोकप्रिय भजन गायक नरेंद्र चंचल जी के निधन के समाचार से अत्यंत दुख हुआ है। उन्होंने भजन गायन की दुनिया में अपनी ओजपूर्ण आवाज से…
बैठक के बाद बोले कृषिमंत्री तोमर- यूनियनों की सोच में किसान हित नहीं, कुछ ताकतें आंदोलन खत्म करना नहीं चाहतीं
नई दिल्ली। केंद्र के नए कृषि कानूनों को लेकर बने गतिरोध पर किसानों और सरकार के बीच आज (22 जनवरी) की बैठक भी बेनतीजा खत्म हो गई है। बैठक के बाद केंद्रीय कृषिमंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि बातचीत एक बार फिर बेनतीजा रही है। किसान यूनियनों की सोच में किसानों का कल्याण नहीं है, इसीलिए हल नहीं निकल रहा है। भारत सरकार की कोशिश थी कि वो सही रास्ते पर विचार करें वार्ता की गई लेकिन यूनियनें कानून वापसी पर अड़ी रहीं। सरकार ने एक के बाद एक…
