नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय की जयंती पर बृहस्पतिवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘महान स्वतंत्रता सेनानी पंजाब केसरी लाला लाजपत राय को उनकी जन्म-जयंती पर कोटि-कोटि नमन।’’ महान स्वतंत्रता सेनानी पंजाब केसरी लाला लाजपत राय को उनकी जन्म-जयंती पर कोटि-कोटि नमन। Remembering the great Lala Lajpat Rai Ji on his Jayanti. His contribution to India’s freedom struggle is indelible and inspires people across generations. — Narendra Modi (@narendramodi) January 28, 2021 आज ही के दिन 1865 में पंजाब में…
श्रेणी: दिल्ली
किसानों को बैरिकेड तोड़ने के लिए उकसाने वाला किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी का वीडियो हुआ वायरल…आप भी देखिए …
न्यूज़ डेस्क। भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने किसानों को बैरिकेड तोड़ने के लिए भड़काया था। चढूनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ट्रैक्टर रैली से पहले के इस वीडियो में गुरनाम सिंह चढूनी किसानों से साफ-साफ कह रहे हैं कि वे ट्रैक्टर लेकर दिल्ली आए और बैरिकेड को तोड़ दें… आप भी देखिए- https://twitter.com/gopalharigopal/status/1354313721913327617?s=20
अभिव्यक्ति की आजादी अनंत नहीं…तांडव के एक्टर जीशान अयूब, निर्माताओं और अमेजन प्राइम वीडियो को सुप्रीम कोर्ट से झटका
नई दिल्ली। वेबसीरीज तांडव में हिंदू देवताओं पर आपत्तिजनक दृश्यों को दिखाए जाने को लेकर घिरे एक्टर, निर्माताओं और अमेजन प्राइम इंडिया को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिल पाई है। सुप्रीम कोर्ट ने एक्टर मोहम्मद जीशान अयूब, अमेजन प्राइम वीडियो (इंडिया) और तांडव के निर्माताओं को उनके खिलाफ दर्ज कई FIR में गिरफ्तारी से सुरक्षा देने से इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अग्रिम जमानत या FIR रद्द कराने के लिए वे हाई कोर्ट में गुहार लगाएं। कोर्ट ने यह भी कहा कि अभिव्यक्ति की…
किसान आंदोलन के बीच सरकार ने दिया तोहफा, इस फसल के लिए बढ़ाई MSP
नई दिल्ली। किसान आंदोलन के बीच मोदी सरकार ने किसानों को बड़ी सौगात दी है। मोदी कैबिनेट ने कोपरा निर्माण करने वाले किसानों को तोहफा देते हुए उसके न्यूतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढोतरी की है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने जिसके बारे में जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में कोपरा निर्माण करने वाले किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण फैसला लिया गया। आज MSP में बढ़ोतरी की गई। 375 रुपये से ज़्यादा बढ़कर 10,335 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया…
गणतंत्र दिवस हिंसा : हिंसा पर उतारू किसान हैं ‘आतंकी’ : बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना
मुंबई। गणतंत्र दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में किसानों के नाम पर एक गुंडा गिरोह द्वारा हिंसक प्रदर्शन से आहत बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने उन्हें किसान समझकर उनकी भर्त्सना की और उनकी तुलना ‘आतंकवादियों’ से की। साथ ही उन्होंने बॉलीवुड को भी कथित तौर पर हिंसा व आतंकवाद को बढ़ावा देने पर आड़े हाथों लिया। https://twitter.com/ScarletStreetAv/status/1354260465564618752?s=20 उन्होंने अपने ट्वीट संदेश में उन लोगों और कलाकारों की आलोचना की जो किसानों की ऐसी हरकतों का समर्थन करते हैं, जिसके कारण इतनी हिंसा भड़की। Message is clear no progress or…
TikTok को अब भारत में लौटने की उम्मीद नहीं, कंपनी ने शुरू की कर्मचारियों की छंटनी
नई दिल्ली। चीन की कंपनी बाइटडांस इस बात को लेकर अनिश्चित है कि उसे दोबारा कब भारत में कारोबार की अनुमति मिलेगी और इसके बाद कंपनी ने भारत में 2000 से अधिक कर्मचारियों वाली टीम में छंटनी शुरू कर दी है। कंपनी के लोकप्रिय मोबाइल ऐप TikTok वीडियो पर बैन के कई महीनों बाद बाइटडांस ने बुधवार को कर्मचारियों को अपने फैसले के बारे में बताया है। यह कदम ऐसे समय पर उठाया गया है जब भारत ने इसी महीने TikTok और 58 अन्य चाइनीज ऐप्स पर बैन को जारी…
ट्रैक्टर रैली हिंसा : चौतरफा आलोचना से घिरे किसान नेता, दिल्ली में हंगामे से पल्ला झाड़ने की कर रहे कोशिश, बना रहे बेतुके बहाने
न्यूज़ डेस्क। गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में किसानों के उग्र आंदोलन की चौतरफा आलोचना हो रही है। लोगों का कहना है कि हिंसा को किसी भी रूप में जायज नहीं ठहराया जा सकता है। वहीं कुछ किसान नेताओं को छोड़कर ज्यादातर के सुर बदले नजर आ रहे हैं। उन्होंने खुद का और आंदोलन का बचाव करना मुश्किल हो रहा है। यही वजह है कि किसान संगठनों के नेता खुद को इस उपद्रव से अलग करने की कोशिश में लगे हैं। किसान नेता बैकफुट पर है और ट्रैक्टर रैली में बाहरी…
‘कपड़े उतारे बिना स्तन छूना यौन उत्पीड़न नहीं’, बॉम्बे HC के इस फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बॉम्बे हाईकोर्ट से उस फैसले पर रोक लगा दी है, जिसमें उसने कहा था कि कपड़े के ऊपर से लड़की के स्तन को दबाना पोक्सो एक्ट के तहत यौन हमला नहीं माना जाएगा। बॉम्बे हाईकोर्ट से इस फैसले के खिलाफ यूथ बार असोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली बेंच के सामने बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले का जिक्र करते हुए एडवोकेट जनरल ने कहा कि ये फैसला एक बहुत गलत उदाहरण तय करने…
ट्रैक्टर रैली हिंसा: लाल किले पर उपद्रव से देश में आक्रोश, हरियाणा में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, विभिन्न संगठनों-जनता ने किसान प्रदर्शनकारियों को दिया 24 घंटे में हाईवे खाली करने का अल्टीमेटम
न्यूज़ डेस्क। दिल्ली में फर्जी किसानों के उपद्रव से पूरे देश में आक्रोश है। लाल किले पर तिरंगे के अपमान से आम लोगों में काफी नाराजगी है। इसकी अब अभिव्यक्ति होने लगी है। हरियाणा में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर साहबी पुल के निकट धरना दे रहे आंदोलनकारी किसानों से आस-पास के गांवों के प्रतिनिधियों ने खाली करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। वहीं हरियाणा पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की बैठक भी शाहजहांपुर-खेड़ा बार्डर पर हुई, जिसमें किसानों से धरना खत्म करने के लिए कहा गया। बुधवार को गांव डूंगरवास…
ट्रैक्टर रैली हिंसा : किसान नेता योगेन्द्र यादव, राकेश टिकैत सहित 37 किसान नेताओं पर FIR दर्ज, गिरफ्तारी पर कोई बात नहीं
नई दिल्ली। दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर आयोजित ट्रैक्टर रैली के नाम पर हुए अराजकता के खेल के बाद किसान नेताओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं। राजधानी में हुई हिंसा के बाद एक्शन मोड में आई दिल्ली पुलिस ने समाचार लिखे जाने तक 37 नेताओं पर FIR दर्ज की है। इनमें राकेश टिकैत, डाॅ दर्शनपाल, जोगिंदर सिंह, बूटा, बलवीर सिंह राजेवाल और राजेंद्र सिंह के नाम शामिल हैं। समयपुर बादली में दर्ज एफआईआर नंबर 39 में नर्मदा बचाओ आंदोलन की मेधा पाटकर और स्वराज इंडिया के योगेंद्र यादव का नाम…
