न्यूज़ डेस्क। किसानों के आंदोलन को करीब दो महीने से ज्यादा वक्त हो चुके हैं। दिल्ली की सीमा पर किसान डेरा डाले हुए है, जिससे स्थानीय लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन 26 जनवरी को किसान ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के बाद स्थानीय लोगों के सब्र का बांध टूट चुका है। सिंघु बॉर्डर पर बीते कुछ दिनों से स्थानीय लोग बॉर्डर खाली करने की मांग कर रहे हैं। वहीं स्थानीय लोगों को अब धमकी भरे फोन कॉल्स आने लगे हैं। स्थानीय लोगों के…
श्रेणी: दिल्ली
लोकसभा सांसद राहुल गांधी बने शेफ, यूट्यूब चैनल के शो पर बनाया रायता खाई बिरयानी
न्यूज़ डेस्क। कांग्रेस नेता और वायनाड से लोकसभा सांसद राहुल गांधी आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश में सक्रिय हैं। हाल ही में जब वह चेन्नई में थे तो उन्होंने यूट्यूब पर लोकप्रिय कुकिंग चैनल के सदस्यों के साथ कुकिंग की। यूट्यूब के लोकप्रिय चैनल Chefs of the Village Cooking Channel (VCC) के सदस्यों के साथ राहुल गांधी कुकिंग करते हुए नजर आए। ज्ञात हो कि ये सभी कुक पुडुकोट्टी जिले के रहने वाले हैं और ये मुख्य रुप से किसान हैं, जिन्होंने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया है…
प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, बोले- उनके आदर्श लाखों लोगों को करते हैं प्रेरित
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शनिवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनके आदर्श लाखों लोगों को प्रेरित करते हैं। आज के दिन 1948 में नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की गोली मार कर हत्या कर दी थी। उनकी पुण्यतिथि को शहीद दिवस के तौर पर मनाया जाता है। Tributes to the great Bapu on his Punya Tithi. His ideals continue to motivate millions. On Martyrs’ Day we recall the heroic sacrifices of all those great women and men who devoted…
जब 4 साल का बच्चा हिरन के बच्चे के साथ लौटा घर, दोनों को साथ खड़ा देख मां हुई हैरान, तस्वीर वायरल
नई दिल्ली। बच्चों की मासूमियत का किसी के पास कोई जवाब नहीं होता है, बच्चे बिना किसी डर और भय के हर किसी के साथ घुलमिल जाते हैं, फिर चाहे वो इंसान हो या जानवर। सोशल मीडिया पर 4साल के बच्चे की एक तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है। दरअसल बच्चा घर से बाहर जब खेलने के लिए गया तो उसकी दोस्ती एक हिरन के बच्चे से हो गई। खास बात यह है कि दोनों के बीच इतनी गहरी दोस्ती हुई कि बच्चा हिरन के बच्चे को लेकर…
गणतंत्र दिवस हिंसा के बाद प्रतिकूल परिस्थिति ने टिकैत बंधुओं के बीच मिटाई दूरी
नई दिल्ली/लखनऊ। प्रतिकूलता अक्सर दूरी मिटाने का काम करती है, जैसा कि टिकैत बंधुओं के बीच हुआ है। महेंद्र सिंह टिकैत के बड़े बेटे नरेश टिकैत, शक्तिशाली बलियान खाप के प्रमुख हैं और छोटे बेटे, राकेश टिकैत, भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के प्रवक्ता हैं, जो किसानों के प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे हैं। नरेश टिकैत को अपने पिता की विरासत स्वभाविक रूप से मिली है, लेकिन राकेश टिकैत हालिया किसान आंदोलन की वजह से लोकप्रिय किसान नेता के रूप में उभरे हैं। भले ही दोनों एक ही संगठन से हों,…
जानिए लोग सोशल मीडिया पर राहुल गांधी से क्यों पूछ रहे हैं, कहां है शंभू बॉर्डर ? लाल किले में कितने घुसे थे किसान ?
न्यूज़ डेस्क। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अक्सर कुछ-न-कुछ ऐसा बोल जाते हैं, जिससे पता चलत है कि देश के बारे में उनकी जानकारी कितनी कम है। यहां तक कि उनके सलाहकार उनको पूरी ट्रेनिंग देकर प्रेस वार्ता में लाते हैं, फिर भी वो ऐसा बयान दे देते हैं, जिससे वे उपहास के पात्र बन जाते हैं। फिर उन्होंने शुक्रवार को प्रेस वार्ता के दौरान गलती कर दी और लोगों के निशाने पर आ गए। उन्होंने कहा कि शंभू बॉर्डर पर केंद्र सरकार किसानों पर आक्रमण कर रही है,…
लाल किला हिंसा में उपद्रव से हुआ काफी नुकसान, प्राचीन वस्तुएं और मीनार का एक हिस्सा गायब :संस्कृति और पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल
न्यूज़ डेस्क। दिल्ली में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को हुए उपद्रव से 400 साल पुराने स्मारक लाल किले को काफी नुकसान पहुंचा है। केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल ने कहा कि लाल किले से कुछ प्राचीन वस्तुएं गायब हैं और गणतंत्र दिवस पर दिखाई गईं झांकियां भी क्षतिग्रसत की गई है। इस मामले की रिपोर्ट गृह मंत्रालय और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) को सौंपी गई है और इस बारे में FIR दर्ज कराई जाएगी। केंद्रीय मंत्री पटेल ने कहा कि लाल किले के टिकट काउंटर तहस-नहस हो गया।…
इंदिरा गांधी के लुक में सोशल मीडिया पर कंगना रनौत की तस्वीरें वायरल, जल्द नजर आएंगी पूर्व प्रधानमंत्री के किरदार में
नई दिल्ली। फिल्मों से अधिक अपने ट्वीट को लेकर सुर्खियों में रहने वालीं बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार कंगना अपने किसी सनसनीखेज बयान की वजह से नहीं बल्कि अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इंटरनेट पर कंगना रनौत की एक तस्वीर खूब शेयर की जा रही है जिसमें वह भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के लुक में नजर आ रही हैं। खुद कंगना रनौत ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से फोटो को रीट्वीट किया है। मीडिया…
बजट सत्र 2021 : वित्त मंत्री सीतारमण ने पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण, 2021-22 में GDP में 11 % वृद्धि का अनुमान
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण के बाद आज संसद के बजट सत्र की शुरुआत हुई। इसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को लोकसभा में आर्थिक सर्वे पेश किया है। सर्वेक्षण में वित्त वर्ष 2021-22 के लिए आर्थिक विकास दर (GDP) 11 फीसदी रहने का अनुमान जताया गया है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में आर्थिक वृद्धि दर में 23.9 प्रतिशत जबकि दूसरी तिमाही में 7.5 प्रतिशत की गिरावट आयी है। पूरे वित्त वर्ष में 7.7 प्रतिशत की गिरावट का अनुमान है। मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति…
बजट सत्र : न हम रुकेंगे और न भारत रुकेगा, कृषि कानून, वैक्सीन से चीन तक, पढ़िए राष्ट्रपति के अभिभाषण की 7 प्रमुख बातें
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बजट सत्र के पहले दिन संयुक्त रूप से संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित किया। राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में अगले वित्तीय वर्ष के लिए सरकार की योजनाओं और नीतियों को प्रमुखता से सामने रखा। आइए देखते हैं राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में किन प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को कर रहे हैं संबोधित@airnewsalerts @PIBHindi @rashtrapatibhvn #RamNathKovind Live : https://t.co/H3UiG4Um1k pic.twitter.com/8Z8GjmX5FH — डीडी न्यूज़ (@DDNewsHindi) January 29, 2021 राष्ट्रपति ने गणतंत्र…
