न्यूज़ डेस्क। किसान आंदोलन को लेकर भारत के खिलाफ हो रहे दुष्प्रचार पर अब बॉलीवुड भी आगे आता हुआ दिखाई दे रहा है। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अक्षय कुमार, अजय देवगन, सुनील शेट्टी, करण जौहर, एकता कपूर, कैलाश खेर और कई अन्य सितारों ने कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियों द्वारा भारत के खिलाफ किए जा रहे दुष्प्रचार पर करारा जवाब दिया और भारत का समर्थन करते हुए एकजुटता दिखाई है। दरअसल, पॉप सिंगर रिहाना और एक्टिविस्ट ग्रेटा थुनबर्ग के किसान आंदोलन को लेकर किए गए ट्वीट ने भारत में बहस को तेज…
श्रेणी: दिल्ली
‘दीया और बाती हम’ की एक्ट्रेस के साथ दिल्ली में बदसलूकी, पुलिस ने 4 लोगों को किया गिरफ्तार
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी के रोहिणी इलाके में एक टेलीविजन एक्ट्रेस की कार का कथित रूप से पीछा करने और उसके लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि अभिनेत्री प्राची तेहलान सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात पति के साथ अपने घर लौट रही थीं। उस दौरान कुछ लोगों ने उनकी कार का पीछा किया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जब वह प्रशांत विहार में अपने घर पहुंचीं, तो ये लोग…
कोविड वैक्सीन : दुनिया में सबसे तेजी से 40 लाख लोगों का कोरोना टीकाकरण करने वाला देश बना भारत
न्यूज़ डेस्क। भारत दुनिया में सबसे तेज गति से 40 लाख लोगों का कोरोना टीकाकरण करने वाला देश बन गया है। भारत ने यह लक्ष्य सिर्फ 18 दिनों में हासिल किया है। भारत में टीकाकरण अभियान लगातार तेज गति से जारी है और कोरोना वैक्सीन देने की संख्या के रूप में भारत दुनिया के पांच शीर्ष देशों में शामिल है। 3 फरवरी को सुबह 8 बजे तक देशभर में कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत 41 लाख से अधिक लाभार्थियों को टीका लगाया जा चुका है। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में…
ट्रैक्टर परेड में लाल किले पर हुई हिंसा की जांच में दखल देने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- सरकार के पास जाएं, मीडिया को लेकर याचिका भी की खारिज
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा की जांच की मांग करने वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया है। कोर्ट याचिकाकर्ताओं को सरकार के समक्ष प्रतिनिधित्व दर्ज कराने की अनुमति दी है। आपको बता दें कि शीर्ष अदालय में दायर एक याचिका में घटना की जांच के लिए शीर्ष अदालत के रिटायर जज की अध्यक्षता में आयोग बनाने का भी अनुरोध किया गया था। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस की अगुवाई वाली पीठ ने कहा कि हमें यकीन…
The Dancing Elephant Family: परिवार संग झूमते-डांस करते हुए हाथी का Video हुआ वायरल, आप भी देखें
न्यूज़ डेस्क। हाथी राजा के बारे में हमने अपनी दादी-नानी की कहानियों ने ना जाने कितने मजेदार किस्से सुने हैं, धरती के इस विशालकाय जीव को लोग भगवान गणपति का अवतार मानते हैं तो कुछ की नजर में ये बहुत मस्त मौला जानवर है। हाथी के झूमने के किस्से तो आपने अक्सर सुने होंगे लेकिन उसे नाचते हुए देखना शायद ही किसी को देखना नसीब हुआ हो लेकिन सोशल मीडिया पर हो रहे एक वायरल वीडियो के देखकर आपकी ये दुर्लभ इच्छा जरूर पूरी हो जाएगी। दरअसल इन दिनों सोशल…
दिल्ली हिंसा : गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में उपद्रवियों के बचाव में खुलकर सामने आई कांग्रेस, मदद को उतारी 70 वकीलों की फौज
न्यूज़ डेस्क। दिल्ली में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड के दौरान जमकर उत्पात मचाने वाले उपद्रवियों के बचाव में कांग्रेस खुलकर सामने आ गई है। कांग्रेस ने उपद्रवियों को बचाने के लिए 70 वकीलों की फौज उतार दी है। #बेरिकेडिंग तोड़ना#तलवार लहराना#पुलिस वालों पर ट्रैक्टर चढ़ानाइतनी #बहादुरी 1984 में दिखा देते तो शायद कई #बेगुनाह सिख जिंदा #जलने से बच जाते pic.twitter.com/xhOaTEoJky — Pooja Agrawal S. Singhal ( Modi ka parivar) (@PoojaAS__Ind) January 27, 2021 सान आंदोलन में शामिल उपद्रवियों ने गणतंत्र दिवस पर आईटीओ और लाल…
बजट के बाद एक सवाल के जवाब में बोलीं वित्त मंत्री सीतारमण, हम समझ सकते हैं, किसान सीमा पर क्यों बैठे हैं…
नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि सरकार तीन कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों से बातचीत के लिए तैयार है क्योंकि सिर्फ चर्चा के जरिए ही आगे बढ़ा जा सकता है। तीन कृषि कानूनों को वापस लिए जाने और फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के लिए कानूनी गारंटी देने की मांग के साथ हजारों किसान दो महीनों से अधिक समय से राष्ट्रीय राजधानी की विभिन्न सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं। बजट पेश करने के बाद सीतारमण ने एक सवाल के…
गलत सूचना फैलाए जाने की आशंका के चलते ट्विटर ने भारत में कई हाई-प्रोफाइल खातों को निलंबित किया
नई दिल्ली। ट्विटर ने सोमवार को किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान गलत सूचना फैलाए जाने की आशंका के कारण इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के इशारे पर कई हाई-प्रोफाइल खातों को निलंबित कर दिया है। ट्विटर ने अभिनेता सुशांत सिंह, कारवां पत्रिका, किसान एकता मोर्चा, ट्रैक्टर2ट्विटर और कई अन्य राजनेताओं, किसान नेताओं, लेखकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित हाई-प्रोफाइल हस्तियों और संगठनों के कई खातों को निलंबित कर दिया। आईटी मंत्रालय और कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने पिछले हफ्ते ट्विटर को सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69ए के तहत इन ट्वीट्स…
बजट पर लोगों को कंफ्यूज कर रही कांग्रेस, देश में वर्ल्ड स्टैंडर्ड की सड़कें बनेंगी : मंत्री नितिन गडकरी
नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को पेश हुए मोदी सरकार के आम बजट को क्रांतिकारी और ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा है कि इससे पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था और 111 लाख करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्च र डेवलपमेंट की दिशा में कार्य होगा। जिससे प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार होगा। यह बजट देश को विकास के मोर्चे पर काफी आगे ले जाने वाला है। मोदी सरकार के सबसे वरिष्ठ मंत्रियों में से एक नितिन गडकरी ने कहा कि आने वाले पांच…
शेयर बाजार: बजट का शेयर बाजार पर पॉजिटिव असर, दूसरी बार 50000 के पार सेंसेक्स, निफ्टी में 446 अंकों की तेजी
नई दिल्ली। बजट से उत्साहित शेयर बाजार में तेजी अभी भी जारी है। सेंसेक्स एक बार फिर 50,000 के स्तर को पार कर गया। अभी सेंसेक्स 1545 अंकों की तेजी के साथ 50145 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। ये करीब 12 दिनों में दूसरी बार हुआ है जब सेंसेक्स ने 50,000 के स्तर को पार किया है। वहीं, निफ्टी 325 अंकों की तेजी के साथ 14,606.65 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। कल बजट में घरेलू उद्योगों को बढ़ावा देने और शेयरों में निवेश करने वाले निवेशकों…
