लोकसभा में बोले राहुल गांधी- ‘हम दो, हमारे दो’ के फॉर्म्युले से कॉरपोरेट को मदद कर रहे PM मोदी

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को तीन नए कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार को घेरते हुए आरोप लगाया कि यह हम दो, हमारे दो की सरकार है। उन्होंने लोकसभा में आम बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ”कल प्रधानमंत्री जी ने अपने भाषण में विपक्ष के बारे में बोला था कि विपक्ष आंदोलन की बात कर रहा है, लेकिन कृषि कानूनों के कॉन्टैंट और इन्टैंट के बारे में नहीं बोल रहा है, तो मैंने सोचा…

संसद में राजनाथ सिंह ने दिया बयान, कहा- लद्दाख में पैंगोंग झील से पीछे हटेंगे चीनी सैनिक

नई दिल्ली। भारत-चीन विवाद में एक बड़ी कामयाबी मिली है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में बयान दिया कि महीनों से जारी भारत चीन सीमा तनाव अब खत्म हो गया है। राजनाथ सिंह ने गुरुवार को राज्यसभा में बताया है कि भारत-चीन के बीच पैंगोंग झील विवाद पर समझौता हो गया है। रक्षा मंत्री ने कहा है कि भारत और चीन लद्दाख में पैंगोंग झील के उत्तरी और दक्षिणी किनारे पर अपनी सेनाएं हटाने के लिए सहमत हो गए है। रक्षामंत्री ने कहा कि दोनों पक्ष झील के उत्तरी…

देश में थम रहा कोरोना का कहर, 24 घंटे में 19 राज्यों में कोरोना से नहीं हुई एक भी मौत

नई दिल्ली। कोरोना वायरस का कहर अब थमता दिख रहा है। देश के 19 राज्य ऐसे हैं, जहां कोरोना से एक भी कोरोना मरीज की मौत की खबर सामने नहीं आई है। सबसे ज्यादा मौत पश्चिम बंगाल में हुई है। ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों से मिली है। जिन 19 राज्यों में एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है उनमें- अंडमान व नोकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, दादरा नगर हवेली और दमन दीव, दिल्ली, जम्मू कश्मीर, झारखंड, लद्दाख, लक्षद्वीप, मणिपुर, नागालैंड, मेघालय,…

मशहूर हरियाणवी डांसर-सिंगर सपना चौधरी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला?

नई दिल्ली। हरियाणवी डांसर-सिंगर सपना चौधरी के फैंस के लिए झटके वाली खबर है क्योंकि उनकी चहेती सपना चौधरी और 6 अन्य लोगों के खिलाफ दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने धोखाधड़ी के एक मामले में केस दर्ज किया है, हालांकि मामले की पूरी जानकारी पुलिस ने अभी नहीं दी है। ज्ञात हो कि अक्टूबर 2020 में ही सपना एक बेटे की मां बनी हैं, बच्चे के जन्म के बाद ही सपना चौधरी की शादी का खुलासा हुआ था। गौरतलब है कि सपना ने हरियाणवी सिंगर-लेखक और मॉडल वीर…

भारत से वैक्सीन पहुँचने पर भावुक हुए इस देश के PM, प्रधानमंत्री मोदी को कहा- शुक्रिया, मात्र 72 हजार की है आबादी

न्यूज़ डेस्क। कोरोना वायरस महामारी को हराने के लिए भारत में वैक्सीनेशन अभियान शुरू हो चुका है। दुनिया कोरोना से लड़ सके इसीलिए भारत कई देशों को वैक्सीन दे रहा है। भारत कई देशों को फ्री में कोरोना वैक्सीन की सप्लाई कर रहा है। ऐसे में भारत की उदारता की प्रशंसा पूरी दुनिया में हो रही है। इसी कड़ी में भारत की वैक्सीन डोमिनिकन गणराज्य पहुँच गई है। वैक्सीन देश में पहुँचने के बाद डोमिनिकन गणराज्य के प्रधानमंत्री रूजवेल्ट स्केरिट ने पीएम मोदी और भारत के लोगों को शुक्रिया कहा…

प्रधानमंत्री मोदी ने कनाडाई पीएम ट्रूडो से की बात, कहा- कनाडा के टीकाकरण प्रयासों में पूरा सहयोग करेगा भारत

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को अपने कनाडाई समकक्ष जस्टिन ट्रूडो को आश्वस्त किया कि भारत-कनाडा के टीकाकरण प्रयासों में पूरा सहयोग करेगा। कनाडाई प्रधानमंत्री ने मोदी को फोन कर अपने देश में कोविड-19 के टीकों की आवश्यकताओं के बारे में बताया। प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान के मुताबिक मोदी ने जस्टिन ट्रूडो को आश्वस्त करते हुए कहा, ‘‘भारत ने जैसे कई अन्य राष्ट्रों के लिए किया, ठीक उसी तरह कनाडा के टीकाकरण प्रयासों को सहयोग देने में अपना सर्वश्रेष्ठ करेगा।’’ Was happy to receive a call…

विश्‍व सतत विकास शिखर सम्‍मेलन में बोले PM मोदी, जलवायु परिवर्तन पर लीक से हटकर काम करने की जरूरत

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को सतत विकास की दिशा में लीक से हटकर काम किए जाने की वकालत करते हुए कहा कि इसके लक्ष्यों को आगे बढ़ाने में भारत अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार है। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत पेरिस समझौते के लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में सही रास्ते पर है। वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्‍यम से विश्‍व सतत विकास शिखर सम्‍मेलन-2021 का उद्घाटन करने के बाद अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में मानवता की प्रगति दो बातों…

चक्का जाम के बाद अब 18 फरवरी को देशभर में रेल रोकेंगे किसान, टोल फ्री और कैंडल मार्च का भी ऐलान

नई दिल्ली। केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों को लेकर गतिरोध अब भी बरकरार है। कानूनों को रद्द कराने पर अड़े किसान इस मुद्दे पर सरकार के साथ आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर चुके हैं। इसके लिए दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का आंदोलन आज 77वें दिन भी जारी है। नए कृषि कानूनों के खिलाफ अपने आंदोलन को तेज करते हुए प्रदर्शनकारी किसान यूनियनों ने 18 फरवरी को चार घंटे के राष्ट्रव्यापी ‘रेल रोको’ अभियान की घोषणा की है। संयुक्त किसान मोर्चा के नेता डॉ. दर्शन पाल ने बुधवार…

स्किन-टू-स्किन उत्पीड़न : सुप्रीम कोर्ट ने महिला आयोग की याचिका की मंजूर

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बॉम्बे हाईकोर्ट के विवादास्पद फैसले को चुनौती देने वाली राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की याचिका पर सुनवाई करने पर सहमति जताई। बॉम्बे हाईकोर्ट ने 39 वर्षीय व्यक्ति को 12 साल की एक लड़की को उसके कपड़ों के ऊपर से छेड़छाड़ करने के आरोप में बरी कर दिया था और कहा था कि इसमें त्वचा से त्वचा (स्किन-टू-स्किन) का संपर्क नहीं हुआ है। इस फैसले का विरोध करते हुए महिला आयोग ने इसे शारीरिक स्पर्श की विकृत व्याख्या करार दिया था। प्रधान न्यायाधीश एस.ए.…

ट्रैक्टर रैली हिंसा : दीप सिद्धू की गिरफ्तारी के बाद ‘भाजपा एजेंट’ बताने वालों के बदले सुर, अब लगा रहे रिहाई की गुहार

न्यूज़ डेस्क। लाल किले पर हुए उपद्रव में पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू का नाम आते ही किसान नेता, कांग्रेसी और कृषि कानून विरोधी उससे दूरी बनाने लगे थे। आंदोलनकारी किसान नेता दीप को बीजेपी का एजेंटे बताकर अपना पल्ला झाड़ने लगे थे। साथ ही केंद्र सरकार पर दीप सिद्धू को गिरफ्तार नहीं किए जाने को लेकर आरोप लगा रहे थे। अब, जब दिल्ली पुलिस ने सिद्धू को गिरफ्तार कर लिया है, तो इन लोगों के सुर बदल गए हैं और दीप सिद्धू की रिहाई की मांग कर रहे हैं। ‘इंडिया…