नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने सोमवार को कोरोना वायरस वैक्सीन को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि 50 साल से ऊपर के नागरिकों को मार्च से 50 वैक्सीन लगनी शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि 7 दिनों से 188 जिले में कोरोना के एक भी मामले सामने नहीं आए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि कोरोना अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को कोरोना के हर नीयम का पालन करना होगा। उन्होंने…
श्रेणी: दिल्ली
आंदोलन कर रहे किसानों को बांटे शराब, कांग्रेस नेता विद्या रानी का वीडियो वायरल
न्यूज़ डेस्क। किसान आंदोलन के पीछे कांग्रेस का ही हाथ है इससे कोई इनकार नहीं कर सकता। हरियाणा में कांग्रेस की नेता विद्या रानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विद्या रानी कार्यकर्ताओं से किसान आंदोलन में मदद करने की बात कर रही है। इसमें विद्या रानी शराब दान कर मदद करने की भी बात कह रही हैं। वीडियो में कांग्रेस नेता कहती हैं कि हमारी कांग्रेस पार्टी को एक नई दिशा मिलेगी। हमारी पार्टी एक नए तरीके से जन्म लेगी। इस बार…
प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम के लिए भेजें अपने विचार और सुझाव
न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस महीने रविवार 28 फरवरी को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के माध्यम से देश को संबोधित करेगें। इस कार्यक्रम के लिए आप भी अपने विचार और सुझाव साझा कर सकते है। प्रधानमंत्री मोदी उनमें से कुछ चयनित विचारों और सुझावों को अपने कार्यक्रम में शामिल करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी हर माह आखिरी रविवार को सुबह 11 बजे रेडियो के माध्यम से देशवासियों से मन की बात करते हैं। प्रधानमंत्री का लोगों के साथ यह संवाद काफी लोकप्रिय है। इस रेडियो कार्यक्रम को तमाम…
दिशा रवि को मिला पाकिस्तान का साथ, खुल कर समर्थन में आई इमरान सरकार
न्यूज़ डेस्क। किसान आंदोलन की अंतरराष्ट्रीय साजिश का खुलासा ग्रेटा थनबर्ग की ओर से गलती से शेयर की गई टूलकिट के बाद हुआ था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी और इस मामले में गिरफ्तारियां भी हुई। बीते दिन पर्यावरण कार्यकर्ता दिशा रवि को हिरासत में लिया गया। पुलिस की ओर से कहा गया कि टूलकिट को निकिता जैकब ने शांतनु और दिशा रवि के साथ मिलकर तैयार किया था। लेकिन अब इस सारे मामले में पाकिस्तान भी कूद पड़ा है। India under Modi/RSS…
कोविड-19 : 18-19 कंपनियां कोविड टीका तैयार करने में जुटी, इनमें से कई क्लिनिकल और एडवांस स्टेज ट्रायल में : डॉ. हर्षवर्धन
नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 टीके तैयार करने में 18-19 टीका कंपनियां जुटी हैं और वे नैदानिक परीक्षण के विभिन्न चरणों में हैं। उन्होंने संवाददातओं को संबोधित करते हुए कहा कि अगले दो-तीन हफ्तों में 50 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए कोविड टीकाकरण शुरू किया जाएगा। हर्षवर्धन ने कहा कि कोविड-19 टीकों को लेकर 18-20 कंपनियां प्रयासरत हैं और वे परीक्षण के विभिन्न चरणों में हैं। उन्होंने कहा कि भारत 20-25 देशों को टीकों की आपूर्ति करे। डॉ.हर्षवर्धन ने टीकों से…
टूलकिट केस: दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने दिशा रवि की गिरफ्तारी को बताया लोकतंत्र पर हमला, पूछा- क्या किसानों का समर्थन है अपराध?
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल किसानों के प्रदर्शन से जुड़ी टूलकिट सोशल मीडिया पर शेयर करने में संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार हुईं दिशा रवि के समर्थन में आ गए हैं। सोमवार को अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया है कि एक 21 साल की लड़की को गिरफ्तार करना लोकतंत्र पर हमला करने जैसा है। बता दें कि बेंगलुरु से गिरफ्तार हुईं दिशा रवि फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। दिल्ली के सीएम ने ट्वीट किया, ’21 साल की दिशा रवि की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर बड़ा हमला है। हमारे किसानों…
IRCTC ने शुरू की iPay (अपना पेमेंट गेटवे) सेवा, सेकेंडों में बुक कर सकेंगे रेल टिकट
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने टिकट बुकिंग को बेहतर बनाने के लिए नई सुविधा शुरू की है। इंडियन रेलवे टूरिज्म एवं कैटरिंग कारपोरेशन (IRCTC) ने अपना पेमेंट गेटवे IRCTC-iPay शुरू किया है। यह लाइव हो चुका है। इससे कुछ सेकेंड के भीतर ही टिकट बुक किया जा सकता है। इंडियन रेलवे टूरिज्म एवं कैटरिंग कारपोरेशन ने नया पेमेंट गेटवे शुरू करने के साथ-साथ वेबसाइट को भी अपग्रेड किया है। IRCTC-iPay के जरिए टिकट तो बहुत कम समय में बुक कर ही सकेंगे। भुगतान में लगने वाले समय में भी इससे…
कोविड- 19 : कभी भी लौट सकता है कोरोना वायरस, इस देश के सबसे बड़े शहर में लगाना पड़ा लॉकडाउन, प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने रद्द किए सभी कार्यक्रम
नई दिल्ली। कोरोना वायरस को पूरी तरह से मात देने वाले देशों को भी उससे बचाव के उपायों की ओर लौटना पड़ रहा है। इनमें न्यूजीलैंड का नाम भी शामिल है। यहां के सबसे बड़े शहर ऑकलैंड में तीन दिन के लिए लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया गया है। शहर में कोरोना के मामले सामने आने के बाद सरकार को लॉकडाउन लगाने के लिए मजबूर होना पड़ा है। लॉकडाउन के नियम रविवार आधी रात से लागू हो जाएंगे। बताया जा रहा है कि न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने कैबिनेट…
बंगाल चुनाव 2021 : बंगाल में परिवर्तन रैली के समापन से पहले मोदी कोलकाता में करेंगे रैली
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मार्च के पहले सप्ताह में कोलकाता में एक रैली को संबोधित कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘परिवर्तन यात्रा’ का समापन करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और पश्चिम बंगाल के सह-प्रभारी अरविंद मेनन ने आईएएनएस को बताया कि कोलकाता में प्रधानमंत्री की रैली में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। मेनन ने कहा कि कोलकाता में प्रधानमंत्री की रैली के बाद परिवर्तन यात्रा का पांचवां और आखिरी चरण 18 फरवरी को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा डायमंड हार्बर संसदीय क्षेत्र…
लोकसभा में बजट सत्र का पहला चरण संपन्न, 8 मार्च से शुरू होगा दूसरा हिस्सा
नई दिल्ली। लोकसभा का 29 जनवरी से शुरू हुआ बजट सत्र का पहला चरण शनिवार को पूरा हो गया और अब आठ मार्च से बजट सत्र का दूसरा हिस्सा शुरू होगा। निचले सदन में आज बजट पर वित्त मंत्री का जवाब होने, जम्मू कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक पारित करने एवं शून्यकाल के दौरान सदस्यों के लोक महत्व के मुद्दे उठाने के बाद शाम करीब सवा पांच बजे बैठक स्थगित कर दी गयी।
