नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने भाजपा नेत्री नेता अपूर्वा सिंह को धमकी देने के मामले में दो लोगों को गिरफ़्तार किया है। बिहार से पकड़े गए इन दोनों पर आरोप है कि इन्होने दिल्ली भाजपा IT सेल की सह-संयोजक अपूर्वा सिंह की तस्वीरों को आपत्तिजनक रूप में सर्कुलेट किया था। इससे पहले भी इस मामले में 2 की गिरफ़्तारी की जा चुकी है। पुलिस ने बताया कि ताज़ा गिरफ़्तारी को लेकर जाँच चल रही है। इससे पहले भाजपा युवा नेता अपूर्वा सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया पर…
श्रेणी: दिल्ली
नमाज पढ़कर मुँह चिढ़ाता मौलाना साद, दी चुनौती, नहीं पकड़ पा रही दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली। दिल्ली निजामुद्दीन स्थित मरकज में लॉकडाउन के दौरान तबलीगी जमात का आयोजन करवा चर्चा में आने वाला मौलाना साद की दिल्ली पुलिस तलाश कर रही है। लेकिन अभी तक उसे सफलता नहीं मिली है। फरार चल रहे मौलाना साद शुक्रवार को पहली बार नजर आया। मौलाना साद दिल्ली की एक मस्जिद में नजर आया। दिल्ली के जाकिर नगर वेस्ट इलाके में अबू बकर मस्जिद में मौलाना साद ने जुमे की नमाज अदा की। वो दोपहर के वक्त मस्जिद में आया और थोड़ी देर रुककर वापस चला गया। ज्ञात…
‘सामंती फोटोफ्रेम में फिक्स’ परिवार को भारत की संस्कृति, संस्कार के संकल्प से सराबोर सहिष्णुता समझ नहीं आएगी : मुख्तार अब्बास नकवी
नई दिल्ली। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भारत और अमेरिका में ‘सहिष्णुता के डीएनए के गायब होने’ संबंधी कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर शनिवार को उन पर निशाना साधा और कहा कि ‘सामंती फोटोफ्रेम में फिक्स’ परिवार को भारत की संस्कृति, संस्कार के संकल्प से सराबोर सहिष्णुता समझ में नहीं आएगी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को पूर्व अमेरिकी राजनयिक निकोलस बर्न्स के साथ डिजिटल संवाद के दौरान दावा किया था कि अमेरिका और भारत सहिष्णुता एवं खुलेपन के डीएनए के…
कोरोना मरीजों के साथ जानवरों से भी बदतर सलूक’, दिल्ली में कोरोना पर SC सख्त, केजरीवाल सरकार को फटकारा, किया राज्यों को नोटिस जारी
न्यूज़ डेस्क। कोरोना मरीजों के उपचार में लापरवाही और संक्रमण से मरे लोगों के शव के साथ दुर्व्यवहार पर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताई है। दिल्ली की केजरीवाल सरकार को फटकार लगाते हुए उससे जवाब मॉंगा है। शीर्ष अदालत ने कहा है कि दिल्ली के अस्पतालों का बुरा हाल है। शवों के साथ अनुचित व्यवहार किया जा रहा है। कुछ शव कूड़े में मिले हैं। यह बताता है कि लोगों के साथ जानवरों से भी बदतर सलूक किया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दिल्ली के सरकारी अस्पताल…
कोरोना वायरस के खर्चीले इलाज को लेकर ESIC की बड़ी तैयारी, कम सैलरी वाले भी उठा सकेंगे बेहतर सुविधा
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के खर्चीले इलाज को लेकर लोग डरे हुए हैं। उन्हें लगता है कि अगर कोरोना से संक्रमित हुए तो निजी अस्पतालों में इलाज करा नहीं सकेंगे। साथ ही राज्य सरकार के अस्पतालों की हालत को लेकर खौफनाक रिपोर्टें मिल रही हैं। ऐसे में कहां जाएंगे, क्या करेंगे? इस तरह के सवाल लोगों को परेशान करने लगे हैं। खासकर ऐसे लोग जिनकी सैलरी कम है, वो अधिक चिंतित है। अगर आपकी सैलरी 21 हजार से कम है तो आप ESIC के मेडिकल लाभ के हकदार हैं। जाहिर…
लॉकडाउन में पूरी सैलरी न देने वाली कंपनियों पर कठोर कार्रवाई न करने, श्रम विभाग मध्यस्थता करे : सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली। कोरोना वायरस की वजह से देश में लागू हुए लॉकडाउन के दौरान कर्मचारियों को पूरी सैलरी के भुगतान संबंधित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को फैसला सुनाया। कोर्ट ने केंद्र सरकार से कंपनियों पर कोई भी कठोर कार्रवाई न करने का आदेश दिया है। साथ ही मामले में श्रम विभाग से मध्यस्थता करने के लिए कहा है। सुप्रीम कोर्ट में कई कंपनियों द्वारा दायर की गई कई याचिकाओं में लॉकडाउन में 54 दिनों की अवधि के लिए कर्मचारियों के पूरा वेतन देने के गृह मंत्रालय के आदेश…
कोरोना से चार कदम आगे बताने वाले दिल्ली सरकार के विज्ञापन की खुली पोल, दिल्ली के पंजाबी बाग श्मशान का वीडियो देख खुद लगाइए मौत का अंदाजा
नई दिल्ली। दिल्ली में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मरीजों से यहां के श्मशान घाट भर गए हैं। कोरोना से मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है, लेकिन केंद्र और राज्य सरकार राजनीति करने में व्यस्त हैं। एक ओर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मरीजों को देखते हुए अस्पतालों में दिल्ली के बाहर के मरीजों को भर्ती न कराने की अमानवीय कोशिश में जुटे हैं तो वहीं, दूसरी ओर बीजेपी इसे शह और मात के राजनीतिक मौके के तौर पर इस्तेमाल करने की कोशिश…
केजरीवाल बोले- दिल्ली में फूटने वाला है कोरोना बम, लागू करेंगे उप राज्यपाल का फैसला, साथ मिलकर कोविड-19 से
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार दिल्ली के सरकारी और निजी अस्पतालों को दिल्ली के लोगों के लिए आरक्षित करने के दिल्ली सरकार के फैसले को रद्द करने वाले उपराज्यपाल के आदेश को लागू करेगी। ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आकड़ें दिखाते हैं कि दिल्ली में कोविड-19 के मामले आने वाले दिनों में उल्लेखनीय रूप से बढ़ेंगे। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली से बाहर के लोग इलाज के लिए शहर आते रहे तो 31 जुलाई तक दिल्ली…
बीजेपी को सपोर्ट किया तो मिल रही गालियाँ और धमकियाँ, NIFT की छात्रा ने बतायी आप बीती
न्यूज़ डेस्क। नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ फैशन एंड टेक्नोलॉजी में पढ़ने वाली छात्रा अक्षरा ने ट्विटर के जरिए उनके साथ किए जा रहे मानसिक उत्पीड़न, धमकियों और गालियों को शेयर किया है। उन्होंने बताया कि ये सब उन्हें सोशल मीडिया पर बने कुछ अपमानजनक एकाउंट्स द्वारा भेजा जा रहा है।साथ ही उन्होंने दावा किया कि यह सब उनकी राजनीतिक विचारधारा और बीजेपी को सपोर्ट करने की वजह से हो रहा है। https://twitter.com/SIKEnicki/status/1269612128765427712?s=20 अपने ट्विटर अकाउंट से एक नोट को शेयर करते हुए, अक्षरा ने कहा कि उन्हें कई महीनों से धमकियों…
दिल्ली अस्पतालों में कोरोना के इलाज को लेकर LG ने पलटा केजरीवाल का फैसला, अब दिल्ली में होगा सबका इलाज
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तरफ से दिल्ली के अस्पतालों में कोविड-19 के इलाज के लिए सिर्फ दिल्लीवासियों के फैसले को उप-राज्यपाल अनिल बैजल ने पलट दिया है। दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने यह आदेश दिया था दिल्ली के सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में सिर्फ दिल्ली के लोगों का ही कोरोना का इलाज किया जाएगा। उनके इस आदेश की काफी आलोचना की जा रही थी। अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि उन्होंने एक कमेटी बनाई थी जिन्होंने यह सुझाव दिया कि जून के अंत तक…
