नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने एक फैसले ने कहा है कि दाम्पत्य सुख की क्षति के मुआवजे में ही प्रेम और वात्सल्य की क्षति भी कवर होगी, इसके लिए अलग से मद बनाकर मुआवजा तय नहीं किया जा सकता। यह कहते हुए अदालत ने दाम्पत्य सुख की क्षति के साथ प्रेम और वात्सल्य खो जाने का मुआवजा देने के हाईकोर्ट के आदेश को निरस्त कर दिया। कोर्ट ने कहा कि मुआवजा देने की एक समान प्रणाली होनी चाहिए। यह पहले ही तय किया जा चुका है कि सड़क दुर्घटना में…
श्रेणी: दिल्ली
चीन के साथ देश की व्यापार नीतियों का खुलासा करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका
दिल्ली। भारत-चीन तनाव के बीच आज सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई, जिसमें चीन के साथ देश की व्यापार नीतियों का खुलासा करने के लिए भारत सरकार को निर्देश देने की मांग की गई। वहीं याचिका में अडानी समूह, महाराष्ट्र और एक चीनी कंपनी के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) को रद्द करने की भी मांग की गई है। ज्ञात हो कि तीन साल पहले अडानी समूह ने एक भारतीय बंदरगाह की निर्माण इकाई में 300 मिलियन अमरीकी डालर का निवेश करने के लिए चीन की सबसे बड़ी निजी…
डॉक्टर्स डे पर राहुल ने की स्वास्थ्यकर्मियों से चर्चा, कहा- समस्या का सामना करने के लिए इसे स्वीकार करना जरूरी
नई दिल्ली। एक जुलाई का ये दिन उन तमाम डॉक्टरों को समर्पित है जो जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे इंसानों का न केवल इलाज करते हैं, बल्कि उन्हें एक नया जीवन भी प्रदान करते हैं। कोरोना संकट के इस दौर में मोर्चा संभाले डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों को हर कोई नमन कर रहा है। डॉक्टर दिवस के मौके पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने स्वास्थ्यकर्मियों से कोरोना पर चर्चा की। Watch: In conversation with nurses on the Covid19 crisis. #WeSaluteHealthHeroes https://t.co/FF5B9CHsGt — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 1, 2020…
पेट्रोलियम मंत्री प्रधान का कांग्रेस पर पलटवार, कहा- पेट्रोल-डीजल से मिला राजस्व किसी दामाद या RGF फाउंडेशन को नहीं जा रहा
नई दिल्ली। भाजपा नेता और पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को विपक्षी दल कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि केंद्र सरकार पेट्रोल-डीजल की बिक्री से प्राप्त राजस्व का उपयोग गरीबों के कल्याणार्थ चलाई जा रही केंद्रीय योजनाओं में कर रही है न कि किसी ‘‘दामाद या राजीव गांधी फाउंडेशन’’ के लिए। प्रधान ने कांग्रेस पर यह तंज इसलिए कसा क्योंकि सोमवार को कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन किया और पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि लॉकडाउन…
बेशर्मी केजरीवाल एंड गैंग : केन्द्र सरकार काम करती रही और केजरीवाल प्रेस कॉन्फ़्रेंस करके क्रेडिट लेते रहे, दिल्ली में 10000 बेड्स के कोविड अस्पताल को लेकर AAP की राजनीति
न्यूज़ डेस्क। जहाँ एक तरफ दिल्ली में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही थी, दूसरी तरफ मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल कह रहे हैं कि राजधानी में हालात काबू में है। इतना ही नहीं, जब केजरीवाल की AAP सरकार की नाकामी के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मैदान में उतरे और उन्होंने कोरोना से निपटने की तैयारियों का जिम्मा सम्भाला, अब आम आदमी पार्टी की सरकार केंद्र द्वारा किए जा रहे कार्यों का क्रेडिट खाने के मूड में भी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एंड गैंग के…
राजीव गांधी फाउंडेशन को लेकर बीजेपी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, पूछा- पीएम नेशनल रिलीफ फंड से 2005-08 तक राजीव गांधी फाउंडेशन को पैसा क्यों गया?
नई दिल्ली। राजीव गांधी फाउंडेशन को लेकर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को कांग्रेस और सोनिया गांधी पर एक बड़ा हमला किया। बीजेपी ने सवाल किया कि 130 करोड़ देशवासी जानना चाहते हैं कि कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए क्या-क्या काम किया। कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए बीजेपी अध्यक्ष JP नड्डा ने कहा कि कांग्रेस बताए कि चीन की तरफ से राजीव गांधी फाउंडेशन को पैसा क्यों दिया गया। उन्होंने राजीव गांधी फाउंडेशन से लेकर मेहुल चौकसी से दान लेने के मामले पर भी सवाल खड़े किए।…
चोर को सारी दुनिया चोर नजर आती है, जिस तरह कांग्रेस UPA (PMNRF) गलत इस्तेमाल किया, इसलिए कांग्रेस ने PM केयर्स फंड के इस्तेमाल को लेकर बार-बार सवाल किया
न्यूज़ डेस्क। आम तौर पर कहा जाता है कि चोर को सारी दुनिया चोर नजर आती है। ये बात कांग्रेस पर पूरी तरह से फीट बैठती है, क्योंकि मोदी सरकार द्वारा किए जाने वाले हर काम में उसे घोटाले नजर आते हैं। कांग्रेस ने PM केयर्स फंड के पैसे के इस्तेमाल को लेकर बार-बार सवाल किया। उसे आशंका थी कि जिस तरह कांग्रेस की नेतृत्व वाली UPA सरकार ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) का गलत इस्तेमाल किया, उसी तरह मोदी सरकार भी PM केयर्स फंड का इस्तेमाल कर रही…
वीडियो सन्देश में सोनिया – राहुल गांधी ने मोदी को घेरा, पूछा- चीन के कब्जे से कब और कैसे जमीन वापस लेगी सरकार
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक बार फिर लद्दाख में चीनी घुसपैठ को लेकर सरकार से जवाब मांगा है। उन्होंने सरकार से पूछा है कि लद्दाख में जिस जमीन पर चीन ने कब्जा किया है सरकार वह कब और कैसे लेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सेना के साथ खड़ी है। सरकार को सेना को पूरी ताकत देनी चाहिए। वहीं, कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि चीन ने तीन जगह हमारी जमीन पर कब्जा किया है। PM मोदी बिना डरे देश…
राहुल के आरोपों पर भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने किया करारा पलटवार, कहा- एक शाही परिवार की वजह से हमने गंवाई हजारों एकड़ जमीन
नई दिल्ली। भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर सत्ता पक्ष और कांग्रेस में घमासान जारी है। दोनो ही पार्टियों की तरफ से आरोप-प्रत्यारोप जारी है। कांग्रेस के आरोपों का जबाव देते हुये भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सीधे-सीधे कांग्रेस को कटघरे में खड़े करने की कोशिश की है। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने ट्वीट कर कांग्रेस पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया और कहा कि एक शाही परिवार और उनके चाटूकार दरबारियों की दुर्गति की वजह से हम अपनी हजारों एकड़ जमीन गंवा चुके है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस शाही…
आयुष मंत्रालय ने कोरोना के इलाज के लिए पतंजलि की दवा कोरोनिल के प्रचार पर लगाई रोक, जांच के लिए मांगी जानकारी
नई दिल्ली। पतंजलि की ओर से आज लॉन्च की गई कोरोना वायरस के इलाज के लिए आयुर्वेदिक दवा कोरोनिल के प्रचार पर सरकार ने रोक लगा दी है। आयुष मंत्रालय ने पतंजलि को आदेश दिया है कि कोविड दवा का तब तक प्रचार नहीं करें जब तक कि मुद्दे की जांच नहीं हो जाती है। मंत्रालय ने पतंजलि से दवा की डीटेल मांगी है ताकि पतंजलि के दावे की जांच की सके। आयुष मंत्रालय ने कहा है पतंजलि की कथित दवा, औषधि एवं चमत्कारिक उपचार (आपत्तिजनक विज्ञापन) कानून, 1954 के…
