न्यूज़ डेस्क। PM केयर्स फंड के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से करारा झटका लगा है। जस्टिस अशोक भूषण की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की 3 न्यायाधीशों की बेंच ने मंगलवार को अपने फैसले में कहा, ‘पीएम केयर्स फंड का पैसा नेशनल डिजास्टर रेस्पॉन्स फंड (NDRF) में ट्रांसफर करने का आदेश नहीं दे सकते। ये दोनों अलग-अलग फंड हैं। कोई व्यक्ति NDRF में योगदान देना चाहे तो उस पर पाबंदी नहीं है। नई आपदा राहत योजना की भी जरूरत नहीं है।’ आज सुप्रीम कोर्ट का…
श्रेणी: दिल्ली
PM केयर्स फंड को NDRF में ट्रांसफर करने की जरूरत नहीं : सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि PM-केयर्स फंड की धनराशि को राष्ट्रीय आपदा राहत कोष (NDRF) में स्थानांतरित करने की जरूरत नहीं है। व्यक्ति स्वेच्छा से NDRF में योगदान कर सकते हैं। जस्टिस अशोक भूषण, आर. सुभाष रेड्डी और एम. आर. शाह की खंडपीठ ने उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें पीएम केयर्स फंड के पूरे पैसे को NDRF में ट्रांसफर करने की मांग की गई थी। शीर्ष अदालत ने यह भी कहा है कि कोविड-19 महामारी के लिए नई राष्ट्रीय आपदा राहत योजना बनाने…
प्रख्यात शास्त्रीय गायक और पद्म विभूषण से सम्मानित पंडित जसराज का अमेरिका में निधन
नई दिल्ली। प्रख्यात शास्त्रीय गायक पंडित जसराज का निधन हो गया। उन्होंने अमेरिका के न्यूजर्सी में आखिरी सांस ली। इस बार की जानकारी पंडित जसराज की बेटी दुर्गा जसराज ने दी। वह 90 वर्ष के थे। पंडित जसराज का जन्म 28 फरवरी 1930 को हुआ था। पंडित जसराज का अमेरिका के न्यूजर्सी में आवास है और वहां पर उनका संगीत का विद्यालय भी चलता है। ज्ञात हो कि पंडित जसराज ने संगीत की शिक्षा पिता पंडित मोतीराम से ली थी। बाद में उनके भाई ने उनको तबला का प्रशिक्षण दिया…
सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका, तय समय पर होंगी NEET और JEE Main की परीक्षाएं
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर JEE Main अप्रैल, 2020 और NEET-UG की सितंबर में होने वाली परीक्षायें स्थगित करने के लिये दायर याचिका सोमवार को खारिज करते हुये कहा कि छात्रों का कीमती वर्ष बर्बाद नहीं किया जा सकता और जीवन चलते रहना है। न्यायमूर्ति अरूण मिश्रा , न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी की तीन सदस्यीय पीठ ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से इस मामले की सुनवाई करते हुये कहा कि छात्रों के शैक्षणिक जीवन को लंबे समय तक जोखिममें नहीं डाला जा…
फेसबुक का बयान, कहा- राजनीतिक पार्टियों की चिंता किए बिना लागू करते हैं नीतियां
नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक भारत की राजनीति में फंस गया है। भाजपा और कांग्रेस देश की दोनों बड़ी पार्टियों के बीच छिड़ी बहस में फेसबुक फंसता हुआ नज़र आया है जिसके बाद फेसबुक के प्रवक्ता ने अपने एक बयान में कहा है कि फेसबुक हेटस्पीच और हिंसा फैलाने भाषणों पर बैन लगाता है। मीडिया सूत्रों के अनुसार फेसबुक के प्रवक्ता ने कहा “हम किसी भी राजनीतिक स्थिति / पार्टी को ध्यान में रखे बिना इन नीतियों को लागू करते हैं।” अधिकारी ने यह भी कहा कि…
कोविड-19 : भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी, 12वें दिन ब्राजील और अमेरिका को पछाड़ आंकड़ा पहुंचा 26.47 लाख, मृतक संख्या 50 हजार के पार
न्यूज़ डेक्स। कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते मामले चिंता बढ़ा रहे हैं। WHO के ताजा आंकड़ों के अनुसार अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत पर कोरोना महामारी (Corona Pandemic India) का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है। पिछले 12 दिनों में दुनिया में सबसे ज्यादा मामले भारत में आ रहे हैं। 4 अगस्त से लगाताक भारत में कोविड के सर्वाधिक मामले रहे हैं। अमेरिका में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 53 लाख के आंकड़े को पार कर गई है तो ब्राजील में यह संख्या 33 लाख से ज्यादा…
कोविड-19 : कोरोना काल में संसद के मानसून सत्र की तैयारी, एक सदन सुबह, दूसरे की शाम को होगी बैठक; संसद में बदलेगी सदस्यों की बैठने की व्यवस्था
नई दिल्ली। कोविड-19 के मद्देनजर पहली बार कई तरह की कवायदों-बदलाव के साथ संसद के मानसून सत्र के लिए तैयारियां की जा रही हैं। संक्रमण से बचाव के लिए लोकसभा और राज्यसभा में बैठने की व्यवस्था में भी बदलाव किया जा रहा है। उचित दूरी का पालन करते हुए सदस्यों के बैठने के लिए दोनों चैंबरों और दीर्घाओं का इस्तेमाल होगा। आम तौर पर दोनों सदनों में एक साथ बैठकें होती हैं लेकिन इस बार असाधारण परिस्थिति के कारण एक सदन सुबह के समय बैठेगा और दूसरे की कार्यवाही शाम…
#IndependenceDay : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘वंदे मातरम’ के नारे पर भी नहीं उठे अरविंद केजरीवाल के हाथ, अब सोशल मिडिया में हो रहे ट्रोल
न्यूज़ डेस्क। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का राष्ट्रविरोधी चेहरा एक बार फिर सामने आ गया है। दरअसल, 74वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बीच लाल किले की प्राचीर से भाषण के बाद जब प्रधानमंत्री मोदी ने हाथ उठाकर ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाए तो अरविंद केजरीवाल चुपचाप बैठे रहे जबकि हालांकि उनके आसपास बैठे सभी लोग हाथ उठाकर नारे लगा रहे थे। Shame on you @ArvindKejriwal वंदे मातरम ना बोलना – घटिया व शर्मनाक pic.twitter.com/JMrmgxSkZg — Kapil Mishra (Modi Ka Pariwar) (@KapilMishra_IND) August 15,…
प्रशांत भूषण अवमानना मामले में दोषी करार, 20 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट सुनायेगा सजा पर फैसला, विवादों से रहा है पुराना नाता
नई दिल्ली। आज सुप्रीम कोर्ट ने अदालत की अवमानना मामले में सीनियर वकील प्रशांत भूषण को दोषी करार दिया। उनकी सजा पर 20 अगस्त को फैसला होगा। प्रशांत भूषण को देश के मुख्य न्यायाधीश और चार पूर्व CJI को लेकर अपमानजनक ट्वीट के लिए अवमानना का दोषी माना गया है। सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की बेंच न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा, न्यायमूर्ति बीआर गवई और न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी ने इस मामले में फैसला सुनाया। उन्होंने कहा कि प्रशांत भूषण के खिलाफ आरोप गंभीर हैं। कोर्ट ने मामले को खुद नोटिस में…
बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर राहुल का कटाक्ष, बोले- यह संभली स्थिति है तो बिगड़ी स्थिति किसे कहेंगे ?
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना वायरस के मामलों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के बीच बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक हालिया टिप्पणी को लेकर उन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर कोविड-19 की यह ‘संभली हुई स्थिति’ है तो ‘बिगड़ी स्थिति’ किसे कहेंगे। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ कोरोना का ग्राफ कम नहीं हो रहा है, भयावह होता जा रहा है। अगर ये प्रधानमंत्री की ‘संभली हुई स्थिति’ है तो बिगड़ी स्थिति किसे कहेंगे?’’ कांग्रेस नेता ने देश में कोरोना वायरस के मामले…
