नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को कोयला घोटाले में पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप राय को राहत प्रदान की है। कोर्ट ने दिलीप रे को मिली तीन साल की सजा को सस्पेंड कर दिया है। दिल्ली की एक अदालत ने झारखंड में 1999 में कोयला खदान आवंटन में अनियमितताओं जुड़े एक मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप राय को सोमवार को तीन साल कैद की सजा सुनाई थी। दिलीप राय (68) तत्कालीन अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में कोयला राज्य मंत्री थे। अदालत ने कहा था कि सफेदपोश लोगों द्वारा किए…
श्रेणी: दिल्ली
संसदीय समिति की पूछताछ के बाद फेसबुक इंडिया पॉलिसी हेड अंखी दास ने दिया इस्तीफा
नई दिल्ली। फेसबुक इंडिया के पब्लिक पॉलिसी हेड अंखी दास ने इस्तीफा दे दिया है। सोशल साइट फेसबुक पर घृणास्पद स्पीचों को लेकर पक्षपात के हाल के विवादों में नाम सामने आने के बाद अंखी ने कंपनी में अपने पद से इस्तीफे दिया है। समाचार एजेंसी रायटर्स ने मंगलवार की शाम को यह खबर दी है। दास का इस्तीफा ऐसे वक्त पर हुआ है जब कुछ हफ्ते पहले कंपनी और उन्हें आंतरिक रूप से कर्मचारियों और साथ ही सरकार दोनों तरफ से सवालों का सामना करना पड़ा कि कैसे लोकप्रिय…
वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा- देश की GDP ग्रोथ निगेटिव जोन में या जीरो के करीब रह सकती है
नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि अर्थव्यवस्था में अब सुधार के संकेत दिखने लगे हैं। हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष में सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि दर में गिरावट होगी या फिर शून्य के करीब रहेगी। उन्होंने कहा कि 2020-21 की पहली तिमाही में अर्थव्यवस्था में 23.9 प्रतिशत की जबर्दस्त गिरावट आई है, जिससे पूरे वित्त वर्ष के दौरान जीडीपी की वृद्धि दर नकारात्मक या शून्य के करीब रहेगी। सेरा वीक के भारत ऊर्जा मंच को संबोधित करते हुए…
भ्रष्टाचार विरोधी राष्ट्रीय सम्मेलन में पीएम मोदी बोले- भ्रष्टाचार से लड़ना किसी एक एजेंसी का काम नहीं है, बल्कि यह सामूहिक जिम्मेदारी है।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि भ्रष्टाचार का वंशवाद ना सिर्फ एक बड़ी चुनौती है बल्कि वह कई राज्यों में राजनीतिक परंपरा का हिस्सा बन गया है जो देश को दीमक की तरह खोखला करता है। वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सतर्कता एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ आयोजित एक राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करने के बाद अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने देशवासियों से अपील की कि वे भारत बनाम भ्रष्टाचार की लड़ाई में देश का साथ दें और समृद्ध व आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहयोग करें।…
हाफिज सईद के बहनोई से लेकर मुंबई धमाकों के आरोपितों तक को, केंद्र ने UAPA के तहत 18 को किया घोषित आतंकी
नई दिल्ली। प्रतिबंधित संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन के सरगना सैयद सलाहुद्दीन और इंडियन मुजाहिदीन के संस्थापक भटकल बंधुओं सहित 18 लोगों को आतंकवाद विरोधी संशोधित गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए)के तहत ‘‘आतंकवादी’’ घोषित किया गया है। आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। संशोधित गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के प्रावधानों के तहत तैयार की गई इस सूची में 1999 में इंडियन एयरलाइन्स के विमान का अपहरण करने वाले अब्दुल रौफ असगर , इब्राहिम अथर और यूसुफ अजहर भी शामिल हैं। इससे पहले, केवल संगठनों को इसके तहत आतंकवादी घोषित किया जाता…
“प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना” के तहत पीएम मोदी ने लाभार्थियों से किया संवाद, कहा- योजना का लाभ पहुंचाने में यूपी पूरे देश में नंबर वन
न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को “पीएम स्वनिधि योजना” के तहत उत्तर प्रदेश में लाभ पाने वाले रेहड़ी-पटरी वालों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, “उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में स्ट्रीट वेंडर्स की बहुत बड़ी भूमिका है। यूपी से जो पलायन होता था उसे कम करने में भी रेहड़ी-पटरी के व्यवसाय की बहुत बड़ी भूमिका है। इसलिए पीएम स्वनिधि योजना का लाभ पहुंचाने में भी यूपी आज पूरे देश में नंबर वन है।” Interaction with SVANidhi beneficiaries from UP. #AatmaNirbharVendor https://t.co/cRybt4oB1k…
दो राज्यों के लिए भाजपा ने जारी की राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची, UP से हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार, देखें पूरी लिस्ट
नई दिल्ली। भाजपा ने उत्तर प्रदेश में अगले माह 9 नवंबर को राज्यसभा की 10 सीटों और उत्तराखंड की एक सीट पर होने वाले द्विवार्षिक चुनाव के लिए सोमवार को नौ उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। पार्टी ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, पार्टी महासचिव अरूण सिंह और पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर को अपना उम्मीदवार बनाया है। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए नरेश बंसल को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। उत्तर प्रदेश के लिए जारी सूची में प्रदेश के…
दिल्ली पुलिस के ASI की कोरोना से हुई मौत, फिर भी केजरीवाल सरकार ने 1 करोड़ की अनुदान राशि देने से किया मना, जानें क्यों….
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने कोरोना संक्रमण के चलते मरने वाले दिल्ली पुलिस के ASI को 1 करोड़ रुपए की अनुदान राशि देने से मना कर दिया है। सरकार ने उनकी फाइल को यह कहते हुए लौटा दिया है कि उनकी ड्यूटी कोरोना के लिए नहीं लगाई गई थी। ASI 53 वर्षीय शीश मणि पांडे की फाइल लौटाने के बाद अब कई पुलिसकर्मियों को मिलने वाली यह राशि संदेह के घेरे में आ गई है। जिससे उनके परिजन परेशान हैं। ASI 53 वर्षीय शीश मणि पांडे दिल्ली पुलिस की अपराध…
सोनिया का बिहार के मतदाताओं के नाम भावनात्मक संदेश, बोलीं- दिल्ली-बिहार में बंदी सरकार, अब है बदलाव की बयार, नई इबारत लिखने का समय है
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने बिहार की जनता से भावनात्मक अपील करते हुए महागठबंधन को वोट देने की अपील की। बिहार की जनता के नाम संबोधन से पहले उन्होंने बिहार की पवित्र और ऐतिहासिक धरती को नमन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज बिहार में सत्ता और उसके अहंकार में डूबी सरकार अपने रस्ते से अलग हट गई है। न उनकी करनी अच्छी है और न कथनी। उन्होंने कहा कि मजदूर आज मजबूर है, किसान आज परेशान है, नौजवान आज निराश है, अर्थव्यवस्था की नाजुक स्थित लोगों…
IMA डाँ का दर्द : क्या डॉक्टरों को अपने ही भुगतान पाने के लिए नक्सली बन जाना चाहिए
नई दिल्ली। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने सोमवार को दिल्ली नगर निगम द्वारा संचालित हिंदू राव अस्पताल के प्रशासन के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश की अवमानना के लिए कार्यवाही शुरू करने की मांग की। संगठन ने सवाल किया कि “क्या डॉक्टरों को अपने ही भुगतान का दावा करने के लिए नक्सली बन जाना चाहिए?” हिंदू राव अस्पताल के डॉक्टर अपने वेतन के भुगतान की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं। एसोसिएशन ने इस हालात पर ‘बनाना रिपब्लिक’ कहते हुए तंज कसा और हिंदू राव अस्पताल के डॉक्टर्स…
