नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान आरंभ होने के बाद मंगलवार को कहा कि लोग अपने मताधिकार का उपयोग जरूर करें ताकि उनकी पसंद की सरकार बन सके। उन्होंने राज्य में मंगलवार को प्रस्तावित दो जनसभाओं में उनकी ओर से उठाए जाने वाले मुद्दों का भी उल्लेख किया। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘आज आप सबसे मिलने बिहार के कोढ़ा और किशनगंज में आ रहा हूं। बढ़ती बेरोज़गारी, किसानों पर आपदा, कमज़ोर अर्थव्यवस्था जैसे कई मुद्दों पर बात होगी।’’…
श्रेणी: दिल्ली
बिहार चुनाव 2020: प्रधानमंत्री मोदी ने की भारी संख्या में मतदान की अपील
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के लोगों से भारी संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के उत्सव को सफल बनाने की अपील की है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट संदेश में कहा, ‘‘बिहार विधानसभा चुनावों में आज दूसरे चरण के लिए वोट डाले जाएंगे। सभी मतदाताओं से मेरी अपील है कि वे भारी संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के इस उत्सव को सफल बनाएं। इस दौरान सामाजिक दूरी का पालन करने के साथ ही मास्क जरूर पहनें।’’ बिहार विधानसभा चुनावों में आज दूसरे चरण के लिए वोट डाले जाएंगे।…
कोविड-19: भारत 75 लाख से अधिक रोगियों के स्वस्थ होने के साथ वैश्विक रैंकिंग में शीर्ष पर बना हुआ है
नई दिल्ली। भारत कोविड-19 से स्वस्थ होने वालों रोगियों की संख्या में वैश्विक रैंकिंग में शीर्ष पर बना हुआ है। कुल स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा आज 75 लाख (75,44,798) को पार कर गया। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस महामारी से 53,285 लोग स्वस्थ हुए हैं। सक्रिय मामलों में भी लगातार कमी दर्ज की जा रही है। वर्तमान में देश में कोविड-19 के सक्रिय मरीजों की संख्या 5,61,908 है। #Unite2FightCorona ➡️ भारत 75 लाख से अधिक रोगियों के स्वस्थ होने के साथ वैश्विक रैंकिंग में शीर्ष…
फ्रांस विवाद के बहाने अस्थिरता फैलाने की साजिश रच रहे इस्लामिक कट्टरपंथी
न्यूज़ डेस्क। फ्रांस में हाल ही में पैगम्बर मोहम्मद के कार्टून विवाद को लेकर कट्टरपंथी मुस्लिम ने एक टीचर की हत्या कर दी। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इसे इस्लामी आतंकवाद करार दिया। इस वारदात के बाद उन्होंने इस्लामी कट्टरपंथियों और आतंकवादियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया। फिर क्या था दुनियाभर में फ्रांस के खिलाफ प्रदर्शन और बॉयकॉट अभियान शुरू हो गए। भारत में भी जगह-जगह फ्रांस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रदर्शन में कई जगह उसी तरह के नारे लगाए जा रहे हैं जो कमलेश तिवारी हत्याकांड…
सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत से तबलीगी जमात के विदेशी सदस्यों के खिलाफ मामलों की सुनवाई में तेजी लाने को कहा
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायलय ने सोमवार को निचली अदालत से कहा कि वीजा नियमों के उल्लंघन के आरोपी तबलीगी जमात के विदेशी सदस्यों के खिलाफ दायर मुकदमों की सुनवाई में तेजी लाएं। न्यायमूर्ति ए. एम. खानविलकर, न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की पीठ ने तबलीगी जमात के 13 विदेशी सदस्यों को निजामुद्दीन में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए काली सूची में डालने के अनुरोध वाली याचिकाओं पर आगे की सुनवाई के लिए 20 नवम्बर की तारीख तय की और निचली अदालत से इनके मामलों की सुनवाई…
पीएम मोदी 8 नवंबर को घोघा-हजीरा ‘रोपैक्स’ फेरी सेवा का करेंगे लोकार्पण, समुद्र मार्ग से दोनों स्थानों के बीच की दूरी होगी 60 किलोमीटर
न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश में इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। चाहे सड़क हो, रेल हो, हवाई मार्ग हो या फिर जल मार्ग। मोदी सरकार लगातार नई-नई उपलब्धियां हासिल कर रही हैं, जिनसे लोगों को काफी सुविधाएं मिल रही हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री मोदी 8 नवंबर को भावनगर के घोघा और सूरत के हजीरा के बीच वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘रोपैक्स’ फेरी सेवाओं का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात में स्थित दोनों स्थलों के बीच यात्रियों…
लॉकडाउन के बाद एक बार फिर धीरे धीरे पटरी पर लौट रही अर्थव्यवस्था, #GST कलेक्शन 1 लाख करोड़ पार हुआ
न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था एक बार फिर से पटरी पर लौटने लगी है। कोरोना काल में जिस रफ्तार से कारोबार और रोजगार के मोर्चे पर तेजी दिखी है उससे साफ है कि अर्थव्यवस्था के अच्छे दिन फिर से आ गए हैं। इसके संकेत GST कलेक्शन, PMI इंडेक्स, वाहनों की रिकॉर्ड संख्या में बिक्री, रिकॉर्ड विदेशी मुद्रा भंडार से मिलने लगे हैं। GST कलेक्शन 1 लाख करोड़ रुपये के पार इस अक्टूबर में वस्तु और सेवा कर-जीएसटी कलेक्शन आठ महीने के बाद एक बार…
दिल्ली-NCR में दिवाली में पटाखों पर रहेगा बैन? NGT ने पर्यावरण और वन मंत्रालय, CPCB से मांगा जवाब
नई दिल्ली। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) की ओर से पूछे गए सवाल का जवाब यदि मोदी सरकार, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) और चार राज्य सरकारों की ओर से हां में दिया जाता है तो हो सकता है कि इस बार दिल्ली-NCR में आतिशबाजी पर बैन रहे। NGT ने पर्यावरण और वन मंत्रालय के अलावा CPCB और अन्य से पूछा कि क्या जनस्वास्थ्य और पर्यावरण के हित में 7 से 30 नवंबर के बीच आतिशबाजी के प्रयोग पर रोक लगा दी जाए? गौरतलब है कि दिवाली 14 नवंबर को है,…
बिहार के दूसरे चरण मतदान के साथ-साथ देश के 10 राज्यों में 54 विधानसभा सीटों पर भी डाले जाएंगे वोट, यहां देखें पूरी सूची
नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण के मतदान के साथ ही, 10 राज्यों के 54 निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाता भी बुधवार यानी 3 नवंबर को अपने विधायकों का चयन करेंगे। मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा, गुजरात में आठ, उत्तर प्रदेश में सात, कर्नाटक, ओडिशा, झारखंड और नगालैंड में दो-दो और तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और हरियाणा में एक-एक सीट है, जो बिहार विधानसभा चुनावों के साथ-साथ उपचुनावों की गवाही देगी। यहां भी 10 नवंबर को ही मतों की गिनती होगी। मध्य प्रदेश की 28 सीटों में से जहां चुनाव होंगे,…
भारत की पाकिस्तान को दो टूक चेतावनी, PoK में बदलाव मंजूर नहीं, पाक देने जा रहा था प्रांत का दर्जा
नई दिल्ली। भारत ने “तथाकथित गिलगित बाल्टिस्तान” को प्रांतीय दर्जा देने के पाकिस्तान के प्रयास की निंदा करते हुए कहा कि इसका मकसद इस्लामाबाद द्वारा इस क्षेत्र पर “अवैध” कब्जे को छिपाना है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि इस्लामाबाद के “अवैध और जबरन कब्जे वाले” भारतीय क्षेत्र के एक हिस्से में बदलाव लाने के पाकिस्तान के किसी भी प्रयास को भारत “दृढ़ता से खारिज” करता है और पड़ोसी देश से तत्काल उस इलाके को खाली करने को कहा। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा रविवार को…
