नई दिल्ली। प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत (CDS Gen Bipin Rawat) ने शुक्रवार को कहा कि पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास हालात अब भी तनावपूर्ण बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि चीन की जनमुक्ति सेना (PLA) लद्दाख में अपने दुस्साहस को लेकर भारतीय बलों की मजबूत प्रतिक्रिया के कारण अप्रत्याशित परिणाम का सामना कर रही है। रावत ने कहा, ‘‘हमारा रुख स्पष्ट है कि हम वास्तविक नियंत्रण रेखा में कोई बदलाव स्वीकार नहीं करेंगे।’’ उन्होंने कहा कि पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर हालात अब भी…
श्रेणी: दिल्ली
प्रधानमंत्री मोदी कल IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में लेंगे हिस्सा
न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली के 51वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी शनिवार, 7 नवंबर को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे। शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और शिक्षा राज्यमंत्री संजय धोत्रे दीक्षांत समारोह में व्यक्तिगत रूप से मौजूद रहेंगे। दीक्षांत समारोह संस्थान के डोगरा हॉल में सीमित लोगों की उपस्थिति के साथ हाइब्रिड मोड में आयोजित किया जाएगा। एक ऑनलाइन वेबकास्ट के माध्यम से इसका प्रसारण सभी स्नातक छात्रों,…
विवाह के लिए धर्म परिवर्तन जरूरी नहीं… इलाहाबाद HC के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय में गुरुवार को एक याचिका दायर कर इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश को खारिज करने का अनुरोध किया। इस आदेश में केवल शादी के लिए धर्मांतरण को अमान्य बताया गया था। याचिका में कहा गया कि अगर अदालत एक व्यक्ति को खुले तौर पर अपना धर्म चुनने की आजादी नहीं देती है, तो यह संविधान के तहत प्रदत्त उसके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है। याचिका में उस जोड़े को तुरंत पुलिस सुरक्षा मुहैया कराने के लिए निर्देश देने का अनुरोध किया गया जिसकी याचिका उच्च न्यायालय…
Pizza का खाली डिब्बा सड़क पर फेंक कर फैलाया कूड़ा, साफ करने 80 किलोमीटर दूर से लौटना पड़
नई दिल्ली। बाहर घूमने के लिए निकले लोग कई बार इधर-उधर कूड़ा फेंक देते हैं। इसके लिए उन्हें टोका भी जाता है, लेकिन कुछ तो सुधर जाते हैं, लेकिन कई ऐसे भी होते हैं, जो सुधरने का नाम नहीं लेते हैं। अब एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसके बाद शायद ही कोई सड़क पर कूड़ा फेंककर गंदगी फैलाने के बारे में सोचेगा। यह घटना कर्नाटक की है, जहां दो युवकों को 80 किलोमीटर वापस आकर फेंके गए कूड़े को साफ करना पड़ा। दरअसल, हाईवे पर ड्राइविंग करते हुए दो…
घर के अंदर गवाह की अनुपस्थिति में SC/ST पर अपमानजनक टिप्पणी अपराध नहीं: सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) से संबंधित किसी व्यक्ति के खिलाफ घर की चारदीवारी के अंदर किसी गवाह की अनुपस्थिति में की गई अपमानजनक टिप्पणी अपराध नहीं है। इसके साथ ही न्यायालय ने एक व्यक्ति के खिलाफ Sc-ST कानून के तहत लगाए गए आरोपों को रद्द कर दिया, जिसने घर के अंदर एक महिला को कथित तौर पर गाली दी थी। न्यायालय ने कहा कि किसी व्यक्ति का अपमान या धमकी अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति कानून के तहत…
दिल्ली HC ने केजरीवाल सरकार को लगायी फटकार, कहा- लोगों की सेहत के साथ हो रहा है मजाक, दिल्ली जल्द बन जाएगी ‘कोरोना कैपिटल’
न्यूज़ डेस्क। दिल्ली की केजरीवाल सरकार कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने में नाकाम रही है। सरकार की लापरवाही की वजह से दिल्ली में बुधवार को कोरोना ने अब तक का रिकॉर्ड तोड़ दिया। कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने नाराजगी जाहिर की है। कोर्ट ने केजरीवाल सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि दिल्ली जल्द ही देश की ‘कोरोना राजधानी’ बन जाएगी। जस्टिस हिमा कोहली और जस्टिस सुब्रमनियम प्रसाद की एक बेंच ने केजरीवाल सरकार पर सख्त टिप्पणी की। बेंच ने कहा कि दिल्ली सरकार ने नागरिकों…
दिवाली से पहले केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला, दिल्ली में सभी तरह के पटाखे फोड़ने पर लगाया बैन
नई दिल्ली। दिल्ली में बेकाबू होते कोरोना और प्रदूषण के मद्देजनर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार शाम कई विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर हालात की समीक्षा की। बैठक के दौरान अस्पतालों में ICU बेड आरक्षित करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जाने और दिल्ली में टारगेट टेस्टिंग बढ़ाने और पटाखे बैन करने जैसे कई अहम फैसले लिए गए। आइए, इस बार दिल्ली के हम 2 करोड़ लोग एक साथ मिलकर दिवाली पूजन करें और दीवाली मनाएं। https://t.co/KXSWbAlEGy — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) November 5, 2020 केजरीवाल ने आज कहा…
पंजाब सरकार रेल ट्रैक से प्रदर्शनकारियों को हटाए : रेल मंत्री पीयूष गोयल
नई दिल्ली। केंद्रीय रेल और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को एक बार फिर कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई वाली सरकार से रेल ट्रैक और रेलवे की संपत्तियों से प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए कहा है, ताकि रेलवे जल्द से जल्द लोगों की भलाई के लिए और यात्री सेवा और माल ढुलाई का काम सुचारू रूप से शुरू कर सके। पंजाब से केंद्र और राज्य नेताओं के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने गोयल से मुलाकात की। इस दौरान रेल मंत्री ने यह आग्रह किया। पंजाब में किसानों के हित में…
दिल्ली में उतरा नया आलू, दिवाली के बाद दाम घटने की उम्मीद
नई दिल्ली। सब्जियों के बढ़े दामों से अब जनता को राहत मिल सकती है, क्यों कि आलू की नई फसल की आवक शुरू हो चुकी है और अगले सप्ताह से आवक बढ़ सकती है, हालांकि दाम में गिरावट की उम्मीद दिवाली के बाद ही की जा सकती है। देश की राजधानी दिल्ली स्थित आजादपुर मंडी में बुधवार को हिमाचल प्रदेश के ऊना से एक ट्रक नया आलू उतरा जो थोक में 50 रुपये किलो बिका। यह जानकारी आजादपुर मंडी पोटैटो ऑनियन मर्चेंट एसोसिएशन यानी पोमा के जनरल सेक्रेटरी राजेंद्र शर्मा…
CBSE CTET 2020: अगले साल जनवरी में होगी परीक्षा, बदल जा सकते हैं एक्जाम सेंटरों के शहर
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने CBSE CTET 2020 की परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी है। इस बारे में आधिकारिक नोटिस भी जारी कर दिया गया है। CTET 2020 परीक्षा अब 31 जनवरी, 2021 को होगी। इससे पहले ये परीक्षा इसी साल जुलाई में होनी थी। कोरोना संक्रमण और बंदी के मद्देनजर इस बार परीक्षा करीब 6 महीने देरी से हो रही है। Central Teacher Eligibility Test (CTET) to be held in January 31st, 2021: Education Minister Ramesh Pokhriyal after the CBSE board released the statement. The…
