1 जनवरी 2021 से पुराने वाहनों के लिए भी जरूरी हुआ फास्टैग: राजमार्ग मंत्रालय

नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी कर एक जनवरी, 2021 से पुराने वाहनों के लिए फास्टैग होना जरूरी कर दिया। एक दिसंबर, 2017 से पहले बेचे गए एम और एन श्रेणी के चार पहिया वाहनों के लिए फास्टैग होना अनिवार्य कर दिया। इसके लिए केंद्रीय मोटर वाहन नियम, 1989 में संशोधन किया गया। मंत्रालय ने इसे लेकर बीते छह नवंबर को अधिसूचना जारी कर दी। केंद्रीय मोटर वाहन नियम, 1989 के अनुसार, एक दिसंबर 2017 से नए चार पहिया वाहनों के सभी तरह के…

21 वीं सदी में बेटा-बेटी में भेद करने की सोच समाज की मानसिकता पर धब्बा : अदालत

नई दिल्ली। एक बेटी को पिता का प्यार तो मिला ही नहीं, अब पिता उसकी जिम्मेदारी उठाने में भी बहाने बना रहा है। अदालत ने पिता की इस मानसिकता पर अफसोस जाहिर किया है। अदालत ने कहा है कि तब पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद था तो पति ने बेटे को ही साथ रखने के लिए क्यों चुना। बेटी को मां के पास छोड़ दिया। अदालत ने 21 वीं सदी में बेटा-बेटी में भेद करने की सोच को समाज की मानसिकता पर धब्बा करार दिया है। रोहिणी स्थित अतिरिक्त सत्र…

दिल्ली के सभी लाइसेंस किये गए सस्पेंड, पुलिस कर रही है पटाखों की बिक्री पर छापेमारी, मिले 459 किलोग्राम बैन पटाखे

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने शनिवार को कहा कि उन्होंने इस दीवाली पर हरे और PESO- प्रमाणित पटाखों की बिक्री के लिए दिल्ली में दुकानदारों को दिए गए सभी लाइसेंस सस्पेंड कर दिए हैं। ये फैसला दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) द्वारा दिल्ली में 30 नवंबर तक सभी प्रकार के पटाखे फोड़ने और बेचने पर “पूर्ण प्रतिबंध” लगाने के एक दिन बाद आया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर भर में ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिस कर्मियों को पहले से ही निर्देशों को लागू करने और अवैध बिक्री…

किसी कंपनी को सरकार अनिश्चितकाल के लिए ब्लैकलिस्ट नहीं कर सकती : सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने एक फैसले में कहा है कि किसी कंपनी को सरकार अनिश्चितकाल के लिए ब्लैकलिस्ट नहीं कर सकती है। ब्लैकलिस्ट करने का आदेश व्यावसायिक व्यक्ति के खिलाफ न सिर्फ मौजूदा समय में क्रियाशील रहता है, बल्कि यह उसे दागी भी बना देता है। यह दाग काफी दूर तक जाता है और यह संस्थान के लिए मौत का कारण भी बन सकता है, जिसे सिविल डेथ कहते हैं। ये टिप्पणियां करते हुए जस्टिस आर एफ नरीमन की पीठ ने 2009 में ब्लैकलिस्ट की गई फॉर्मा कंपनी वेट…

प्रधानमंत्री मोदी का IIT छात्रों को दिया मंत्र, कहा- ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान देश के नौजवानों और टेक्नोक्रेट्स को नए अवसर प्रदान करने का भी अभियान है

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) के 51वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने IIT से पास होने वाले विद्यार्थियों से कहा, “कोविड-19 ने दुनिया को एक बात और सिखा दी है कि ग्लोबलाइजेशन महत्वपूर्ण है, लेकिन इसके साथ-साथ Self-Reliance भी उतना ही जरूरी है।” प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान देश के नौजवानों और टेक्नोक्रेट्स को नए अवसर प्रदान करने का भी अभियान है। My address at the Annual Convocation of…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली के PM कोंते के बीच हुई वर्चुअल शिखर बैठक,15 समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

न्यूज़ डेस्क। पीएंम नरेन्द्र मोदी और इटली के पीएम गुईसपे कोंते के बीच शुक्रवार को वर्चुअल शिखर बैठक हुई। बैठक में दोनों प्रधानमंत्रियों के सामने ना सिर्फ 15 महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं बल्कि वर्ष 2021 से वर्ष 2024 तक के लिए द्विपक्षीय रिश्तों का एजेंडा तैयारकिया गया। इस वर्चुअल शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम सभी को कोरोना के बाद की दुनिया के लिए तैयार होना होगा। इससे उत्पन्न होने वाली चुनौतियों और अवसरों के लिए हम सभी को एक नए सिरे…

यशवर्धन कुमार सिन्हा ने मुख्य सूचना आयुक्त के पद की शपथ ली

नई दिल्ली। यशवर्धन कुमार सिन्हा ने शनिवार को मुख्य सूचना आयुक्त (CIC) के तौर पर शपथ ली। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में यह जानकारी दी गई है। बयान के मुताबिक, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में सिन्हा को शपथ दिलाई। इस साल 26 अगस्त को बिमल जुल्का का कार्यकाल पूरा होने के बाद दो महीने से ज्यादा समय से मुख्य सूचना आयुक्त का पद खाली पड़ा था। सिन्हा ने एक जनवरी 2019 को सूचना आयुक्त का पद संभाला था। वह ब्रिटेन और श्रीलंका…

दिल्ली हिंसा : केजरीवाल की करीब दो महीने बाद खुली नींद, उमर खालिद के खिलाफ मुकदमा चलाने की दी मंजूरी , UAPA के तहत चलेगा केस

न्यूज़ डेस्क। दिल्ली में हुए भीषण दंगा मामले में आरोपी बनाए गए जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र उमर खालिद के खिलाफ अदालती कार्यवाही के लिए दिल्ली सरकार ने आखिरकार शुक्रवार को अपनी मंजूरी दे दी। लगभग दो महीने तक विचार-विमर्श के बाद केजरीवाल सरकार ने अपनी सहमति दी। अब उमर खालिद, शरजील इमाम सहित अन्य के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत केस चलाने का रास्ता साफ हो गया है। दिल्ली पुलिस जल्द UAPA के तहत कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करेगी। अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने दंगों के…

सावधान! दिल्ली में पटाखे बेचने और फोड़ने पर लग सकता है 1 लाख रुपये तक का जुर्माना

नई दिल्ली। दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के मद्देनजर किसी भी तरह के पटाखे फोड़ने या बेचने पर आपको एक लाख रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार को यह बात कही। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली में ग्रीन पटाखों सहित सभी तरह के पटाखों की बिक्री और उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाए जाने की घोषणा के एक दिन बाद गोपाल राय ने कहा कि पटाखे बेचने या फोड़ने वाले लोगों पर वायु प्रदूषण (नियंत्रण) अधिनियम (1981) के तहत…

कोविड-19 : मास्क लगाने का प्रचार प्रसार एक आंदोलन की तरह करने की जरूरत है’’ Cm केजरीवाल

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए मास्क लगाने का प्रचार प्रचार किसी आंदोलन की तरह किए जाने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने मुंडका में पीडब्ल्यूडी की एक परियोजना का शुभारंभ करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जिस प्रकार से लोगों ने कोरोना वायरस की पहले की दो लहर का सामना किया है वैसे ही वे तीसरी लहर का भी सामना करेंगे और…