CM केजरीवाल ने दिल्ली में कोरोना के बढ़ते प्रसार को रोकने छोटे स्तर पर लॉकडाउन लगाने की मांगी अनुमति

नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एलजी को प्रस्ताव भेजा है। सीएम केजरीवाल ने छोटे स्तर पर लॉकडाउन लगाने की मांग की है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना के बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए बताया है कि दिल्ली में जरूरत पड़ने पर लॉकडाउन लग सकता है। इसके लिए उन्होंने एक प्रस्ताव एलजी को भेजा है क्योंकि बिना केंद्र की अनुमति के कहीं भी लॉकडाउन नहीं लगाया जा सकता। Addressing an important Press Conference | LIVE https://t.co/CmMFG42Kqm — Arvind Kejriwal…

वित्त आयोग ने सौंपी प्रधानमंत्री मोदी को अपनी रिपोर्ट

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को वित्त आयोग ने वर्ष 2021-22 से 2025-26 के लिए अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। 15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों ने सोमवार, 16 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी को आयोग की रिपोर्ट की एक प्रति भेंट की। आयोग ने 4 नवंबर को अपनी रिपोर्ट राष्ट्रपति को सौंप दी थी। 15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष @NKSingh_MP और सदस्यों ने प्रधानमंत्री @narendramodi को 2021-22 से 2025-26 की अवधि के लिए आयोग की रिपोर्ट की एक प्रति भेंट की@15thFinCom @FinMinIndia pic.twitter.com/NuwoiJ5XAq — डीडी न्यूज़ (@DDNewsHindi) November 16,…

दिल्ली को दहलाने की साजिश हुई नाकाम, पुलिस के हत्थे चढ़े जैश-ए-मोहम्मद के 2 आतंकी

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को दहलाने की बड़ी साजिश को पुलिस की स्पेशल सेल ने नाकाम कर दिया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सोमवार रात दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों आतंकी, जैश-ए-मोहम्मद से संबंध रखते हैं और दिल्ली में बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में थे। खुफिया जानकारी के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सोमवार रात 10 बजे के करीब दोनों आतंकियों को सरायकाले खां के मिलिनियम पार्क के पास से धर दबोचा गया। पुसिल इनके पास से दो सेमी…

कोविड-19 : दिल्ली में कोरोना प्रसार को संभालने के लिए केंद्र की पहल, निजी अस्पतालों की निगरानी के लिए बनाई गई विशेषज्ञों की 10 टीमें

नई दिल्ली। केंद्र ने राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के मरीजों का उपचार कर रहे निजी अस्पतालों का दौरा करने के लिए 10 बहु-विषयक टीमों का गठन किया है। ये टीमें वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सरकार द्वारा जारी विभिन्न निर्देशों के अनुपालन की स्थिति पर गौर करेंगी। संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी के कारण राष्ट्रीय राजधानी में अर्द्धसैन्य बलों के 75 डॉक्टर और 250 अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी भेजे जा रहे हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली में संक्रमण के मामलों में तेजी से हुई बढ़ोतरी के बाद…

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘स्टैच्यू ऑफ पीस’ का किया अनावरण, कहा- विश्व को भारत ने मानवता का संदेश दिया

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को जैनाचार्य विजय वल्लभ सुरिश्वर जी महाराज की 151वीं जयंती समारोह के अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उनकी प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ पीस’ का अनावरण किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने संतों से आत्मनिर्भर भारत के लिए वोकल फॉर लोकल के संदेश को जन-जन तक प्रसारित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार आजादी के आंदोलन की पीठिका भक्ति आंदोलन से शुरू हुई, वैसे ही आत्मनिर्भर भारत की पीठिका हमारे संत-महंत-आचार्य तैयार कर सकते हैं। A tribute to Jainacharya…

प्रधानमंत्री मोदी ने नीतीश कुमार को दी बधाई, कहा- बिहार की प्रगति के लिए मिलकर काम करेगा NDA परिवार

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर नीतीश कुमार को बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि NDA परिवार राज्य की प्रगति के लिए मिलकर काम करेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट संदेश में कहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर नीतीश कुमार जी को बधाई। मैं उन सभी को भी बधाई देता हूं जिन्होंने बिहार सरकार में मंत्री पद की शपथ ली है। एनडीए परिवार बिहार की प्रगति के लिए मिलकर काम करेगा। मैं बिहार के…

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने चेहरा चमकाने में 73 करोड़ और कोरोना से लड़ने में 50 करोड़ किए खर्च

न्यूज़ डेस्क। दिल्ली में कोरोना की हालत देश में सबसे ज्यादा खराब है। दिल्ली में कोरोना वायरस का संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा है, लेकिन इस विषम परिस्थिति में भी दिल्ली के विवादास्पद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सबसे बड़ी चिंता अपने चेहरे को चमकाने की है। केजरीवाल ने कोरोना संकट काल में चेहरा चमकाने में 73 करोड़ और कोरोना से लड़ने में सिर्फ 50 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इसको लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स केजरीवाल सरकार को लताड़ लगा रहे है… :@ArvindKejriwal Delhi Govt allocated 50…

कोविड-19 : गृहमंत्री शाह ने दिल्ली में कोरोना से लड़ने के लिए दिए ये 12 बड़े निर्देश, जानें 10 बड़ी बातें

नई दिल्ली। दिल्ली में दोबारा कोरोना के मामले बढ़ने शुरू हुए तो गृहमंत्री अमित शाह फिर से एक्शन मोड में आ गए हैं। उन्होंने दिल्ली के अंदर कोविड-19 के बढ़ते मामलों और स्वास्थ्य सुविधाओं समीक्षा करने के लिए गृहमंत्रालय में बुलाई एक उच्च स्तरीय बैठक में 12 बड़े निर्देश जारी किए हैं। यह गृहमंत्री अमित शाह ही थे, जिन्होंने मई में कई बड़े एक्शन लेकर कोरोना के कहर से जूझती दिल्ली को बचाया था। अब जब फिर से दिल्ली में कोरोना का खतरा बड़ा रूप लेने लगा तो उन्होंने फिर…

‘राम की पूजा के कारण होते हैं रेप’; हिंदू घृणा से भरी आयुष मंत्रालय की मीडिया सलाहकार से मिलिए, जो उमर खालिद जैसे इस्लामवादियों की सहानुभूति रखती है, दूसरी ओर प्रेस स्वतंत्रता को दरकिनार कर अर्णब की गिरफ्तारी पर जश्न मनाती

न्यूज़ डेस्क। देश में हिंदू घृणा से पोस्ट लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अक्सर ऐसे पोस्ट को लोग नजरअंदाज करना ज्यादा पसंद करते हैं। यदि कोई इनके खिलाफ आवाज उठाता है तो उसे चुप करा दिया जाता है। निहारिका सिंह उर्फ मिशा ठाकुर का भी मामला हिन्दूफोबिया से जुड़ा है। निहारिका की फेसबुक प्रोफाइल के अनुसार, वह भारत सरकार के आयुष मंत्रालय में पब्लिक स्पीकर और मीडिया सलाहकार है। दीवाली के मौके पर निहारिका ने ट्विटर पर एक पोस्ट साझा कर दावा किया कि भगवान राम ‘कायर’, ‘पितृसत्तावादी’ और ‘स्त्री…

दिवाली 2020 : 30 नवम्बर तक पटाखों पर बैन के बावजूद दिल्ली में जमकर हुई आतिशबाजी, Delhi-NCR में गंभीर स्तर पर पहुंचा प्रदूषण

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में दिवाली पर पटाखे जलाने को लेकर सख्ती के साथ मनाही होने के बावजूद लोग पटाखे जलाते नजर आए। शनिवार को दिल्ली-NCR में प्रदूषण गंभीर स्तर पर पहुंच गया। पराली और पटाखों के चलते दिल्ली में आबोहवा और ज्यादा खराब हो गई। यह हाल तब है जब दिल्ली में एनजीटी ने 30 नवंबर तक दिल्ली में पटाखों की खरीदारी और जलाने पर बैन लगा रखा है। आंकड़ों के मुताबिक नोएडा में एयर क्वालिटी इंडेक्स 500 के पार चला गया। वहीं राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में…