विज्ञान के प्रयोग से मानव जीवन को सुगम बना ,भ्रष्टाचार पर लगाया जा सकता है अंकुश: मुख्यमंत्री योगी

0

विज्ञान के प्रयोग से मानव जीवन को सुगम बना ,भ्रष्टाचार पर लगाया जा सकता है अंकुश: मुख्यमंत्री योगी

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि विज्ञान के प्रयोग से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाये जाने के साथ ही मानव जीवन के पथ को सुगम बनाया जा सकता है। योगी ने अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन आईआईटी बीएचयू की 100वीं ‘एल्युमिनाई मीट’ का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि विज्ञान के प्रयोग से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जा सकता है। विज्ञान मानव जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन ला सकता है।

उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन योजना के अंतर्गत गत साढ़े चार वर्षों में 9.5 करोड़ परिवारों के लिए शौचालय बनाए गए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 16 लाख स्ट्रीट लाइटें थीं। इसमें हैलोजन बल्ब जलते रहे जिसके कारण ऊर्जा की भारी खपत होने के साथ ही राजस्व का भी भारी व्यय होता था। भाजपा सरकार ने हैलोजन लाइट को हटाकर एलईडी बल्ब लगाए जाने का निर्णय लिया। अब तक आठ लाख स्ट्रीट लाइट बदली जा चुकी हैं जिससे 250 करोड़ रुपए सालाना राजस्व की बचत हुई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब प्रदेश में हमारी सरकार बनी तब जहां जाओ वहां बूचड़खाने चल रहे थे। इनको प्रतिबंधित कराया गया तो लोगों ने गौवंश सड़कों और खेतों में छोड़ दिये। अब हमने इनको पालने के लिए काम शुरू किया है। उन्होंने कहा कि गाँव में इन गौवंश को रखकर इनके गोबर और गौ मूत्र से ईंधन का निर्माण करें। इसके लिए तकनीक को जरूरी बताते हुए उन्होंने युवा इंजीनियरों का आह्वान किया कि आईआईटी बीएचयू इसके लिए चिंतन करे और तकनीक विकसित करें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.