नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से लॉकडाउन में ठेले और रेहड़ी-पटरी वालों के प्रभावित हुए रोजगार को बल देने के लिए शुरू कराई गई योजना को भारी सफलता मिली है। पिछले पांच महीने के भीतर 27 लाख से ज्यादा छोटे दुकानदारों ने शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से शुरू हुई PM स्वनिधि योजना के तहत लोन मांगा है। इस योजना के तहत छोटे दुकानदारों को बगैर गारंटी का लोन मिलता है। #PMSVANidhi moving ahead!Over 27 lakh applications have been received under Hon’ble PM’s visionary #PMSVANidhi scheme. More than…
श्रेणी: दिल्ली
‘विदेश दौरे के दौरान मोदी के हस्तक्षेप से मिली चोरी की हुईं कलाकृतियां’, ब्रिटेन से लाया जा रहा वापस
नई दिल्ली। केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हस्तक्षेप से भारत को कुछ बेशकीमती चोरी के सामान वापस लाने में मदद मिल रही है। केंद्रीय संस्कृति मंत्री ने बताया, “यह संभव हो सका, क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने विदेश दौरों के दौरान इन पहलुओं पर ध्यान दिया है।” पटेल ने कहा कि भगवान राम, लक्ष्मण और देवी सीता की तीन कांस्य मूर्तियों को, जो 1978 में चार दशक से अधिक समय पहले तमिलनाडु से चोरी हो गई थी, उन्हें ब्रिटेन से वापस लाया…
लद्दाख को चीन का हिस्सा बताने पर ट्विटर ने स्वीकारी गलती, 30 नवंबर तक करेगा सुधार: मीनाक्षी लेखी
नई दिल्ली। लद्दाख को चीन का हिस्सा बताने पर ट्विटर ने हलफनामा दायर करके अपनी गलती स्वीकार की है। इसके साथ ही, माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ने गलती को जल्द सुधारने की भी बात कही है। यह जानकारी डाटा सुरक्षा बिल पर संसद की संयुक्त समिति की प्रमुख मीनाक्षी लेखी ने बुधवार को दी। लद्दाख को चीन का हिस्सा बताने के बाद यह विवाद उस समय शुरू हुआ था, जब लेह स्थित वॉर मेमोरियल से ट्विटर पर लाइव ब्रॉडकास्ट किया गया था और उसमें लोकशन ‘रिपब्लिक ऑफ चाइना’ दिखाई जा रही…
दिल्ली सरकार के प्रस्ताव को LG की मंजूरी, अब शादी समारोह में सिर्फ 50 लोगों की होगी अनुमति
नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने राष्ट्रीय राजधानी में शादी समारोह में केवल 50 लोगों को शिरकत करने की अनुमति देने के आप सरकार के प्रस्ताव को बुधवार को मंजूरी दे दी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा था कि उनकी सरकार ने शहर में 200 लोगों के शादी में शामिल होने देने के अपने आदेश को वापस लेने का फैसला किया है और इस संबंध में उपराज्यपाल को प्रस्ताव भेजा है। अधिकारी ने कहा, ‘‘ उपराज्यपाल ने शादी समारोह में केवल 50 लोगों को…
मोदी सरकार पर हमला राहुल गांधी को पड़ा उल्टा, लोगों ने ट्वीटर पर जमकर धोया, अब चल रहा है ट्रेड #CongressMuktBharat
न्यूज़ डेस्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी जब भी मुंह खोलते हैं, मोदी सरकार के खिलाफ जहर उगलते हैं। बुधवार को राहुल गांधी ने GDP और महंगाई को लेकर एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला बोला। राहुल ने ट्वीट किया, “बैंक मुसीबत में हैं और GDP भी। महंगाई इतनी ज्यादा कभी नहीं थी, ना ही बेरोजगारी। जनता का मनोबल टूट रहा और सामाजिक न्याय प्रतिदिन कुचला जा रहा है। विकास या विनाश?” बैंक मुसीबत में हैं और GDP भी। महँगाई इतनी ज़्यादा कभी नहीं थी, ना ही बेरोज़गारी। जनता का…
छठ पूजा : दिल्ली HC ने नहीं दी सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा मनाने की अनुमति, कहा- जिंदा रहेंगे तो कभी भी पर्व मना लेंगे
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच सार्वजनिक स्थानों पर छठ पर्व मनाने को लेकर दिल्ली में सियासी घमासान जारी है। इस बीच दिल्ली हाईकोर्ट ने यह फैसला दिया है कि इस बार सार्वजनिक स्थानों पर छठ पर्व नहीं होगा। दिल्ली हाईकोर्ट ने कोविड-19 के मद्देनजर तालाबों और नदी के किनारों जैसे सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा मनाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। हाईकोर्ट ने कहा है कि जिंदा रहेंगे तो कभी भी पर्व मना लेंगे। फिलहाल, हम इसकी इजाजत नहीं दे सकते। दिल्ली सरकार…
कोविड-19 : कोरोना केसों में फिर हो सकती है बढ़ोतरी ? स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- दिख सकता है चुनाव, दुर्गा पूजा, दिवाली का असर
नई दिल्ली। आने वाले दिनों में एक बार फिर कोरोना केसों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। सरकार ने कहा है कि चुनाव, दुर्गा पूजा, दिवाली का असर आने वाले सप्ताहों में देखने को मिल सकता है, हमें नए मामलों पर बहुत सावधानी से नजर रखनी होगी। बिहार में विधानसभा चुनाव के अलावा 11 राज्यों में उपचुनाव और त्योहारों को लेकर आशंका जताई जा रही है कि देश में एक बार फिर कोरोना केसों में उछाल देखने को मिल सकता है। देश में भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के…
BRICS समिट में नाम लिए बिना पाकिस्तान पर बरसे PM मोदी, बोले- आतंकवाद का समर्थन करने वालों को ठहराया जाए दोषी
न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को ब्रिक्स समिट को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा, “आतंकवाद आज विश्व के सामने सबसे बड़ी समस्या है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि आतंकवादियों को समर्थन और सहायता देने वाले देशों को भी दोषी ठहराया जाए और इस समस्या का संगठित तरीके से मुकाबला किया जाए।” Speaking at the BRICS Summit. https://t.co/e2X66cZ5so — Narendra Modi (@narendramodi) November 17, 2020 पीएम मोदी ने संयुक्त राष्ट्र संघ, विश्व व्यापार संगठन और विश्व स्वास्थ्य संगठन जैसी बहुपक्षीय संस्थाओं में सुधार पर…
प्रधानमंत्री मोदी की अपील का असर, 40 दिन में 4 बार एक दिन में एक करोड़ से ज्यादा के खादी उत्पादों की बिक्री
न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की खादी खरीदने की लगातार अपील के कारण बड़े पैमाने पर खादी की बिक्री हुई है। खादी उत्पादों ने कोरोना काल में भी बिक्री में रिकॉर्ड बनाया है। इस साल 2 अक्टूबर के बाद से सिर्फ 40 दिनों में नई दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित खादी इंडिया आउटलेट पर खादी की एक दिन की बिक्री चार बार 1 करोड़ रुपये को पार कर गया है। दिवाली से एक दिन पहले 13 नवंबर को इस आउटलेट की कुल बिक्री 1.11 करोड़ रुपए रही, जो इस…
‘J&K को वापस आतंक के काल में ले जाना चाहता है गुपकार गैंग, सोनिया-राहुल साफ करें स्टैंड’: अमित शाह
न्यूज़ डेस्क। जम्मू-कश्मीर में गुपकार गठबंधन की देश विरोधी गतिविधियां बढ़ती जा रही हैं। इसको देखते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इससे जुड़ी पार्टियों पर बड़ा हमला बोला है। गुपकार गठबंधन को ‘गुपकार गैंग’ करार देते हुए गृहमंत्री शाह ने एक के बाद एक तीन ट्वीट किए। उन्होंने गुपकार गठबंधन की मुहिम और कांग्रेस के समर्थन को लेकर सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर निशाना साधा। गृहमंत्री शाह ने ट्वीट कर सोनिया और राहुल से पूछा, “गुपकार गैंग ग्लोबल हो रहा है! वे चाहते हैं कि विदेशी ताकतें जम्मू…
