विदेश मंत्रालय ने माइक्रोवेव हथियारों के इस्तेमाल वाली खबरों को किया खारिज, कहा- चीन के साथ वार्ता जारी रखेंगे

नई दिल्ली। भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह पूर्वी लद्दाख में सीमा पर गतिरोध को लेकर चीन के साथ सैन्य और राजनयिक माध्यमों से वार्ता और संवाद जारी रखेगा और दोनों देशों ने जल्द ही बातचीत का एक और दौर पर सहमति जतायी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने दोनों देशों की बीच जारी सैन्य वार्ताओं का जिक्र करते हुए ब्रिटिश समाचर पत्र द टाइम्स की उस खबर को निराधार बताकर खारिज कर दिया जिसमें चीन के एक प्रोफेसर के हवाले से दावा किया गया था कि…

हरिद्वार में 4 अवैध धार्मिक ढांचे मई, 2021 तक हटाए जाएं – सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को अपने एक फैसले में उत्तराखंड सरकार को हरिद्वार में सार्वजनिक भूमि पर अवैध रूप से बनी 4 धार्मिक संरचनाओं को हटाने के लिए 31 मई, 2021 तक का समय दिया है। राज्य सरकार द्वारा दायर याचिका पर कार्रवाई करते हुए न्यायमूर्ति अशोक भूषण की अध्यक्षता वाली पीठ ने इन संरचनाओं को नष्ट करने के खिलाफ अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद द्वारा किए गए आवेदन पर विचार करने से इनकार कर दिया है। साथ ही पीठ ने कहा है कि ये संरचनाएं अनाधिकृत हैं,…

मास्क नहीं पहनना पड़ेगा भारी, दिल्ली सरकार ने जुर्माना बढ़ाकर 2,000 रुपए किया

नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों ने हालात भयावह बना दिए हैं। हालात की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सर्वदलीय बैठक बुलाई। इस बैठक में कोरोना को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। ज्ञात हो कि दिल्ली में पहले मास्क न पहनने पर 500 रुपये का जुर्माना होता था, जिसे बढ़ाकर 2000 रुपये कर दिया गया है। आज सर्वदलीय बैठक में सभी दलों का सहयोग माँगा। ये वक़्त राजनीति का नहीं बल्कि सेवा का है। सभी दलों से निवेदन किया…

सुप्रीम कोर्ट संबंधी कुनाल कामरा के ‘भद्दे’ ट्वीट को लेकर संसदीय समिति ने ट्विटर से किया सवाल-जवाब

नई दिल्ली। संसद की एक समिति ने स्टैंड-अप कॉमेडियन कुनाल कामरा द्वारा उच्चतम न्यायालय और प्रधान न्यायाधीश को निशाना बनाते हुए किए गए ‘भद्दे’ ट्वीट को लेकर बृहस्पतिवार को ट्विटर से सवाल-जवाब किया और कहा कि यह सोशल मीडिया कंपनी सात दिनों के भीतर इस मामले पर जवाब दे। डाटा संरक्षण विधेयक संबंधी संसद की संयुक्त समिति की अध्यक्ष मीनाक्षी लेखी ने यह जानकारी दी। इससे पहले, ट्विटर ने लद्दाख को गलत ढंग से चीन में दर्शाने के लिए इस समिति के समक्ष लिखित माफी मांगी थी। ‘ट्विटर इंडिया’ के…

स्वरा भास्कर ने की विज्ञापन बंद करने की मांग, यूजर्स करने लगे Zomato का बायकॉट

न्यूज़ डेस्क। अभिनेत्री स्वरा भास्कर के कारण नेटिजन फूड डिलीवरी App Zomato को बायकॉट कर रहे हैं। यूजर्स अपने स्मार्टफोन से जोमैटो को अनइंस्टॉल कर रहे हैं। दरअसल रिपब्लिक भारत चैनल के लव जिहाद पर स्पेशल कार्यक्रम पर स्वरा भास्कर ने कहा कि रिपब्लिक भारत लव जिहाद पर चर्चा करके समाज में घृणा फैलाता है और उस पर Zomato का विज्ञापन आने का मतलब है कि जोमैटो कथित तौर पर घृणा के प्रचार में रिपब्लिक TV का समर्थन करता है। स्वरा ने ट्वीट किया कि मैं Zomato की रेगुलर ग्राहक…

राहुल ने जब किया मोदी सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश, लोगों ने सोशल मीडिया में दिखाया आईना…

न्यूज़ डेस्क। राहुल गांधी शायद ऐसे इकलौते नेता हैं, जिन्हें सोशल मीडिया पर लोग रोजना लताड़ लगते हैं। गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कोविड-19 की स्थित को लेकर मोदी सरकार का रिपोर्ट कार्ड ट्वीट किया और जिसमें बताया कि भारत कोरोना मृत्युदर में सबसे आगे और GDP में सबसे पीछे हैं। मोदी सरकार की रिपोर्ट कार्ड: कोरोना मृत्यु दर में सबसे आगे,GDP दर में सबसे पीछे। pic.twitter.com/xQAjsSmVMx — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 19, 2020 लेकिन देशवासियों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ राहुल का ये ट्वीट कतई पसंद…

प्रधानमंत्री मोदी ने किया पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को नमन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर नमन किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट संदेश में कहा, ‘पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी को उनकी जयंती पर नमन।’ पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी को उनकी जयंती पर नमन। Tributes to former PM Smt. Indira Gandhi Ji on her birth anniversary. — Narendra Modi (@narendramodi) November 19, 2020 देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर, 1917 को इलाहाबाद में हुआ था। 31 अक्तूबर 1984 को उनकी हत्या कर दी थी।

सोनिया, राहुल गाँधी और अन्य कांग्रेस नेताओं ने इंदिरा की 103वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एवं पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 103वीं जयंती के अवसर पर बृहस्पतिवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी और देश की सुरक्षा एवं विकास के लिए किए गए उनके योगदान को याद किया। सोनिया ने इंदिरा गांधी स्मारक स्थल पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी। राहुल गांधी ने ‘शक्ति स्थल’ जाकर इंदिरा गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित किए और कहा कि उनकी दादी की सिखाई हुई बातें उन्हें निरंतर प्रेरित करती हैं। उन्होंने ट्वीट…

प्रधानमंत्री मोदी ने की रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित किया, कहा- उनकी शौर्यगाथा देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बनी रहेगी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी शौर्यगाथा देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बनी रहेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट संदेश में कहा, ‘आजादी की पहली लड़ाई में अद्भुत पराक्रम का परिचय देने वाली वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। उनकी शौर्यगाथा देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।’ आजादी की पहली लड़ाई में अद्भुत पराक्रम का परिचय देने वाली वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। उनकी शौर्यगाथा देशवासियों के…

HC में बोली दिल्ली सरकार- निजी कार कोई पर्सनल जोन नहीं, अकेले होने पर भी मास्क पहनना अनिवार्य

नई दिल्ली। गाड़ी चलाते वक्त मास्क पहनना अनिवार्य है, लेकिन अगर आप अकेले गाड़ी चला रहे हों और आपकी प्राइवेट कार हो क्या तो भी आपका मास्क पहनना जरूरी है? इसी मामले पर दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की गई हैं। जिसमें दिल्ली सरकार और याचिकाकर्ता के बीच बड़ी रोचक बहस हुई। दिल्ली सरकार ने बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय में कहा कि एक निजी वाहन एक सार्वजनिक स्थान है, व्यक्तिगत जगह नहीं है और इस प्रकार अपने निजी या आधिकारिक वाहन में घूमने वाले प्रत्येक व्यक्ति को…